संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जनजातिय कार्य विभाग द्वारा निर्मित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर मानपुर* के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मीना सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मानपुर उपस्थित रहीं। अध्यक्षता श्रीमती अनूजा पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत उमरिया ने की।
नवनिर्मित भवन का दोपहर 2 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ लोकार्पण हुआ। इसके बाद अतिथियों द्वारा फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया गया। परिसर में नव प्रवेशित छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
"बेटी पढ़ेगी तो प्रदेश बढ़ेगा"
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री मीना सिंह ने कहा कि `आदिवासी बहुल क्षेत्र की बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। माता शबरी परिसर जैसी सुविधाएं मिलने से अब मानपुर की बेटियां भी डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने जनजातिय कार्य विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़ी बेटी को भी उच्च शिक्षा मिले।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनूजा पटेल ने कहा कि `यह भवन सिर्फ ईंट-पत्थर का नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सपनों का घर है। यहां रहने वाली हर छात्रा को माँ जैसी ममता और गुरु जैसा मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भारती सोनी, अध्यक्ष नगर परिषद मानपुर एवं श्रीमती ममता सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों ने परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
दूरस्थ गांवों की 300 से अधिक छात्राओं को मिलेगा सर्व सुविधायुक्त भवन का लाभ
नवनिर्मित भवन में छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास, अध्ययन कक्ष, भोजनालय, खेल मैदान एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इससे वनांचल के दूरस्थ गांवों की 300 से अधिक छात्राओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन जनजातिय कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। अंत में आभार व्यक्त किया गया। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव/केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ