
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मानपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई के खिलाफ 27 अगस्त को प्रदेशभर में आयोजित प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के तहत मानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ ठेले पर शक्कर, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई से जुड़ी वस्तुएं रखकर मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता “भाजपा मुर्दाबाद”, “शक्कर के दाम कम करो”, “गैस के दाम कम करो”, “बिजली के दाम कम करो” और “E-20 पेट्रोल बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता की जेब पर बढ़ते महंगाई के बोझ को सरकार के सामने उठाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों में शक्कर, E-20 पेट्रोल, बिजली बिल और गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक विरोध का माध्यम बनाने तथा “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया था। मानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी थीम पर हाथ ठेले में आवश्यक वस्तुएं रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवार की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता के इस दर्द को लेकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा प्रसाद गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलक राज सिंह, राम गोपाल दहिया, ज्ञान प्रकाश पटेल,राम निवाश चतुर्वेदी युवा नेता विजय गौतम, रोशनी सिंह, रवि सेन, ऋतिक प्यासी, रामनरेश सिंह, रामलाल कोल, विष्णु तिवारी, पंकज गौतम, जवाहर केवट, धर्मदास गुप्ता, श्याम कल्याण पटेल, प्रदीप पटेल, नरेंद्र पटेल, मूरत राम केवट, रामचंद्र पाल, आशुतोष पटेल, रवि पटेल, महेंद्र पटेल, सचिन पटेल, सुरेश पटेल, सुंदर केवट, विकेश केवट, कमल केवट, अशोक पटेल, राम सुशील पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ