DRMS NEWS

DRMS NEWS


आमजनों को कृषि विभाग की योजनाओं का दिलाएं लाभ– कलेक्टर

==

कलेक्टर ने  व्ही ई ओ और  मंडी सचिव को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 

...

कलेक्टर ने कृषि उत्पादन के कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

===

शहडोल 13 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कृषि उत्पादन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभागों को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक के सैंपलिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सैंपलिंग कार्य में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-विकास के माध्यम से उर्वरक वितरण, ईएचआरएमएस डेटा अद्यतन एवं सत्यापन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सार्थक एमपी एप्लीकेशन का उपयोग नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पशुपालन विभाग के व्ही ई ओ  श्री दिलीप प्रजापति एवं मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मछुआ क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य बीज उत्पादन, एकीकृत बागवानी, उद्यानिकी रकबा एवं उत्पादन सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ