
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय और प्रेरणादायक कार्यक्रम *'मन की बात'* का *138वां एपिसोड* आज वार्ड क्रमांक 06, 07, 08, 09 में सामूहिक रूप से सुना गया।
हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए नई ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण के संकल्प और समाज के प्रेरणादायक बदलावों से रूबरू होने का एक खास माध्यम बनता है। आज के एपिसोड में भी देश के कोने-कोने से जुड़ी सफलता की कहानियों, नवाचार और युवाओं के योगदान पर बहुत ही सुंदर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जय हिंद के उद्घोष के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रासिक खंडेलवाल, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नसीम खान, मंडल अध्यक्ष सोमवती गुप्ता, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजा दिवाकर मिश्रा, विकास गुप्ता, पुरुषोत्तम कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिकगण इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ