DRMS NEWS

DRMS NEWS

मातम में बदली हरछठ की खुशियां, हाईवा की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौतदही-दूध लेने साइकिल से निकला था मनजीत, चिल्हारी बस स्टैंड पर हुआ हादसा; मौके पर ही तोड़ा


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) हरछठ (हलछठ) व्रत की तैयारियों के बीच एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दही-दूध लेने निकले 12 वर्षीय किशोर की हाईवा ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे चिल्हारी गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर–बरही मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के मुख्य बस स्टैंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मनजीत कोल पिता रामलाल कोल, निवासी चिल्हारी, साइकिल से अमलहाई हार स्थित खेत की ओर जा रहा था। वह हरछठ व्रत के लिए दही-दूध लेकर जा रहा था।

इसी दौरान बस स्टैंड के पास हाईवा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 7552 की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

एक पल में उजड़ गई परिवार की खुशियां

हरछठ जैसे पर्व की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस मासूम के हाथों में कुछ देर पहले पर्व के लिए दही-दूध था, उसी मासूम की सड़क हादसे में मौत की खबर ने परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। अमरपुर पुलिस के द्वारा घटना के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और हाईवा चालक के संबंध में पुलिस जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ