452 लोगों ने किया "नमामि भारतम" का गौरव गान
drms news (मानपुर उमरिया)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक साथ आयोजित "नमामि भारतम, सामूहिक वन्देमातरम गायन" कार्यक्रम के अंतर्गत विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामुहिक गौरव गायन कार्यक्रम में 452 लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानपुर एसडीएम हरनीत कौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वन्देमातरम हमारी भारतीय संस्कृति, एकता एवं अखंडता को व्यक्त करता है। साथ ही उन्होंने शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से जुड़ा अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि "राज्य सिविल सेवा परीक्षा में हम 40 लोग चयनित हुए थे, जिसमें से 22 लोग सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहिन थे।" यह सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा पद्धति की उत्कृष्टता का प्रमाण है।
कार्यक्रम के प्रमुख साक्षी एवं अतिथिगणों में पंकज नयन तिवारी तहसीलदार मानपुर, अंकित सीरोठिया सीईओ मानपुर, बृजकिशोर गर्ग टीआई मानपुर, हरीश कुमार विश्वकर्मा व्यवस्थापक एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक, लक्ष्मी नारायण शुक्ल जिला सचिव जिला उमरिया, प्रकाश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद परौहा अध्यक्ष, मुकेश चतुर्वेदी, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, कुलदीप गुप्ता, श्रवण कुमार तिवारी प्राचार्य, श्रीमती अर्चना गुप्ता कार्यक्रम संयोजिका, श्रीमती योगिता तिवारी कार्यक्रम सहसंयोजिका, अनुराग कुमार शुक्ल कार्यक्रम संचालन सहित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक बन्धु-भगिनी, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार, व्यवस्थापक एवं समिति सदस्य तथा भैया-बहिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के नारों और वन्देमातरम के सामूहिक गायन के साथ सम्पन्न हुआ। (संकलनकर्ता- मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ