DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम पंचायत बचहा में बड़ा फर्जीवाड़ा सरपंच-सचिव पर लगा ₹3,950 का 'नाश्ता' डकारने का आरोप, बिल थमाया दूसरी पंचायत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बचहा में विकास कार्यों के नाम पर धांधली का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ के सरपंच और सचिव पर शासकीय राशि का दुरुपयोग करने और वित्तीय नियमों की धज्जियां उड़ाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला ₹3,950 के नाश्ते के बिल से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर दूसरी पंचायत के नाम के बिल का इस्तेमाल कर सरकारी धन की हेराफेरी की गई है।

 जाने क्या है पूरा मामला . . . ?

ग्रामीणों से मिली जानकारी और दस्तावेजों के अनुसार, ग्राम पंचायत बचहा के सरपंच और सचिव द्वारा ₹3,950 का नाश्ता खुद डकार लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खर्च को वैध दिखाने के लिए जो बिल सरकारी रिकॉर्ड में लगाया गया है, वह बचहा पंचायत का न होकर ग्राम पंचायत बडछड़ पंचायत के नाम पर जारी किया गया है। 

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सरपंच और सचिवके इस हेराफेरी के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब छोटे-से नाश्ते के बिल में इतनी बड़ी धोखाधड़ी की जा सकती है, तो पंचायत के लाखों-करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में किस स्तर का भ्रष्टाचार हो रहा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

नियमों की उड़ीं सरेआम धज्जियां, शासकीय नियमों के अनुसार

जानकारों के अनुसार किसी भी ग्राम पंचायत के खर्च का बिल उसी पंचायत के नाम और GST व TIN नंबर या वैध वाउचर के साथ होना अनिवार्य है, लेकिन बचहा पंचायत में बडछड़ पंचायत के नाम का बिल का उपयोग करना सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ