DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेवानिवृत्त शिक्षक रामभुवन शुक्ला का विदाई समारोह आयोजित


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)शासकीय हाई स्कूल रक्सा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामभुवन शुक्ला के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पी.बी. प्रजापति (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मानपुर) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कमलेश प्रजापति (संकुल प्राचार्य), अशोक गौतम एवं उत्तम तिवारी रहे। विद्यालय के प्राचार्य मथुरेश गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षकगण मनोज गौतम, आशीष पटेल, तीरथ साहू, पूरन सिंह श्याम, राहुल शुक्ला एवं श्रीमती प्रियंका पाण्डेय तथा आसपास के अन्य विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकगणों ने श्री रामभुवन शुक्ला के विद्यालय एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर  रामभुवन शुक्ला को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ शैक्षणिक सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनके आगामी जीवन के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं आत्मीय रहा। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकगणों के प्रति आशीष कुमार पटेल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ