
झुग्गी-झोपड़ी के पट्टे का अब भी इंतजार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। नगर पालिका उमरिया के सभी 24 वार्डों में झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त की राशि उनके खातों में पहुंच गई है। कई हितग्राहियों के खाते में एक लाख रुपये की राशि भी जमा हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद झुग्गी-झोपड़ी के पट्टे अब तक नहीं मिलने से हितग्राहियों की परेशानी बनी हुई है। हितग्राहियों का कहना है कि पट्टा मिलने के बाद आवास योजना का लाभ लेकर अपने मकान का निर्माण आगे बढ़ाने की उम्मीद थी। प्रधानमंत्री आवास की राशि खाते में आने के बाद अब पट्टे का इंतजार और भी महत्वपूर्ण हो गया है। हितग्राही लगातार संबंधित कार्यालयों में जाकर पट्टा वितरण की जानकारी ले रहे हैं।
कार्यालय में धूल खा रहे पट्टे
हितग्राहियों का आरोप है कि पट्टा संबंधी प्रक्रिया में उनके दस्तखत भी कराए जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पट्टा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। हितग्राहियों का कहना है कि यदि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो पट्टा वितरण में देरी क्यों की जा रही है।हितग्राहियों ने प्रशासन से मांग की है कि एसडीएम कार्यालय में लंबित पट्टा प्रकरणों की स्थिति स्पष्ट की जाए और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिलने के बाद भी जमीन का अधिकार संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से वे आगे की कार्रवाई को लेकर असमंजस में हैं।
मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी में हितग्राही
हितग्राहियों के बीच चर्चा है कि अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री का उमरिया आगमन हो सकता है। ऐसे में हितग्राहियों ने पट्टा वितरण में हो रही देरी का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और शिकायत करने की तैयारी की है। हितग्राहियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त खाते में पहुंच चुकी है, इसलिए अब प्रशासन को पट्टा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। हितग्राहियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले ही लंबित पट्टा प्रकरणों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान किया जाए।(सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ