
मेडिकल कॉलेज चौकी की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश
drms news (शहडोल)। थाना सोहागपुर के अंतर्गत आने वाली' मेडिकल कॉलेज चौकी' का पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल ने 13 सितंबर 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस की कार्य-प्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने चौकी की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदुओं में 1. संचालन: निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मेडिकल कॉलेज चौकी का संचालन एक बेहद संकीर्ण और छोटे से कमरे में किया जा रहा है, जो पुलिस के दैनिक कार्यों के लिए अपर्याप्त है। 2. बुनियादी सुविधाओं का अभाव: चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों और अपनी शिकायतें लेकर आने वाले आम नागरिकों के लिए आवश्यक बेसिक (बुनियादी) सुविधाओं का भारी अभाव पाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शहडोल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज चौकी की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चौकी में बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं, ताकि पुलिसकर्मी बेहतर वातावरण में अपनी ड्यूटी कर सकें और आम जनता को त्वरित व सुलभ पुलिसिंग सेवाएं प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय मोहन दुबे, थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत, रक्षित निरीक्षक शहडोल अनुरूध्द मीणा एवं थाना सोहागपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ