
अनूपपुर जिला वालीबाल संघ की गतिविधियों से प्रदेश प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (अनूपपुर)। मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक आगामी 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे नरसिंहपुर के यशोदा गार्डन (प्रताप नगर) में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के वालीबाल संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
इस संबंध में अनूपपुर जिला वालीबाल संघ के जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं जिला सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में अनूपपुर जिले का प्रतिनिधित्व जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा करेंगे।
श्री मिश्रा बैठक में उपस्थित होकर अनूपपुर जिले में वालीबाल खेल के विकास, आयोजित प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों की गतिविधियों एवं संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदेश के प्रतिनिधियों के समक्ष रखेंगे। उनके साथ जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं जिला सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में भारतीय वालीबाल महासंघ की गतिविधियों, गत वार्षिक आमसभा के कार्यों की पुष्टि, आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, संघ की आर्थिक स्थिति एवं बजट, विभिन्न समितियों के गठन तथा एथलीट कमीशन के चुनाव सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनूपपुर जिले की खेल गतिविधियों और वालीबाल खिलाड़ियों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि जिले में वालीबाल खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल हो सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ