DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस द्वारा तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)थाना बुढ़ार पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, जिसमें पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 607/26 में भूतही मोहल्ला स्थित मंदिर से पीतल की मूर्तियां एवं चांदी के आभूषण, अपराध क्रमांक 289/26 में इमली टोला स्थित राखड़ प्लाट से दो सी.सी.टी.व्ही. कैमरे तथा अपराध क्रमांक 669/26 में सरावगी ब्रदर्स दुकान से कैश पेटी, नगदी, चांदी के सिक्के एवं दस्तावेज चोरी हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी प्रकरणों की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी बुढ़ार उ.नि. रजनीश तिवारी के नेतृत्व में सउनि. क्लामेन्ट जॉन, सउनि. राजा भइया बागरी, सउनि. ज्ञानेन्द्र सिंह, सउनि. गिरीश शुक्ला, प्र.आर. दशरथ प्रजापति, प्र.आर. जान सिंह, प्र.आर. प्रभात, आर. श्रीकान्त एवं म.आर. कीर्ति अहिरवार पुलिस टीम ने संदेही प्रदीप कोल पिता रामभुवन कोल उर्फ कल्लू, निवासी कुवारपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया (छ.ग.), हाल पकरिया समदा टोला थाना बुढ़ार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा तीनों चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशादेही पर तीनों प्रकरणों में चोरी गई संपूर्ण संपत्ति नगदी रकम, चांदी के सिक्के, दस्तावेज, लकड़ी की पेटी, मंदिर की मूर्तियां एवं दो सीसीटीवी कैमरे कुल कीमती 40,000/-रु. बरामद किए गए। जिसके बाद बुढ़ार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल किया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ