DRMS NEWS

DRMS NEWS

उमरिया में 2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। वृक्षारोपण से लेकर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और सैनिक सम्मान तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत उमरिया जिले में 2 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन प्रारंभ। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि अभियान के दौरान जिले से लेकर विकासखंड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

2 अक्टूबर को वृक्षारोपण और ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत हुई। 3 अक्टूबर को जिला एवं विकासखंड स्तर पर योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। 4 अक्टूबर को सभी पुलिस थानों सहित विकासखंड स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

इसी तरह में 5 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता, 6 अक्टूबर को नशामुक्त भारत जागरूकता और 7 अक्टूबर को ‘वोकल फॉर लोकल’ सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 8 अक्टूबर को वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान तथा 9 अक्टूबर को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

अभियान के अंतिम दिन 10 अक्टूबर को जिला स्तर पर अनाथालय और वृद्धाश्रम भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक सरोकारों से लोगों को जोड़ना और सेवा भावना को मजबूत करना है।

3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर

विकासखंड मुख्यालयों पर 3 अक्टूबर और नगरीय निकायों में 4 अक्टूबर को होंगे शिविर; सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा आयोजन, जिसमें सेवा संकल्प अभियान के तहत उमरिया जिले में आमजन की समस्याओं और आवेदनों के निराकरण के लिए 3 और 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 3 अक्टूबर को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर, जबकि नगरीय क्षेत्रों में 4 अक्टूबर को निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।

कलेक्टर ने बताया कि शिविरों में आमजन के आवेदन लिए जाने के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों के साथ जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यहां लगेंगे नगरीय क्षेत्र के शिविर

4 अक्टूबर को उमरिया में रानी दुर्गावती भवन, पाली में गायत्री मंदिर के पास वार्ड नंबर 12, चंदिया में टाउन हॉल, नौरोजाबाद में अटल प्रतिमा के पास वार्ड नंबर 8 बस स्टैंड तथा मानपुर में नगर परिषद प्रांगण में शिविर आयोजित होंगे। संबंधित नगर निकायों के सीएमओ को शिविरों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विकासखंड स्तर पर करकेली जनपद पंचायत प्रांगण में प्रभांशु सिंह, पाली में कन्हाई कुंवर और मानपुर जनपद पंचायत में अंकित सिरोठिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल नोडल अधिकारी और आशीष शर्मा सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

हितग्राहियों के वीडियो, फोटो और रिपोर्टिंग की व्यवस्था

कलेक्टर ने अधिकारियों को शिविरों में मौके पर लाभान्वित हितग्राहियों के वीडियो बनाने, मंचीय कार्यक्रम और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

शिविर समाप्त होने के बाद फोटो और वीडियो सहित गतिविधियों का विवरण शाम 6 बजे तक सीएम इवेंट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शिविर स्थलों पर पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ