DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शहडोल में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ० संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान के निर्देशन में 29 अक्टूबर 2026 को शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शहडोल में गुरुवार को ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्‍यम से छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ पुलिस प्रशासन और युवाओं के बीच संवाद एवं विश्वास को सुदृढ़ किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने छात्राओं को कानूनी प्रक्रियाओं एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी सरल एवं सहज शब्दों में समझाई। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने, शिकायत दर्ज कराने तथा कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना भ्रमण कराए जाने की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा पुलिस सहायता एवं शिकायत संबंधी प्रक्रियाओं के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

संवाद सत्र में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सुरक्षा, कानून एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित अपने प्रश्न रखे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस प्रकार पुलिस अधिकारियों एवं छात्राओं के बीच सार्थक एवं संवादात्मक चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी आई.बी. सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रमिला वास्केल द्वारा किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.के. सक्सेना, उप पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी, थाना प्रभारी अजाक राघवेंद्र तिवारी, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक वर्षा बैगा तथा साइबर सेल से केशव धाकड़ सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ सी.एम.पी. मिश्रा, डॉ. यमुना, डॉ. सुनीता, डॉ. मेहजबीन अंसारी, डॉ. मोनिका मनहास एवं डॉ. सरोजबाला सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थित रही।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ