
छात्राओं से आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम, किया उत्साहवर्धन
drms news (शहडोल)। दुर्गा नवरात्रि के पावन अवसर पर सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शहडोल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आत्मीय संवाद किया।
भ्रमण के दौरान सहायक आयुक्त ने छात्राओं के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। चॉकलेट एवं मिठाई पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में प्रसन्नता एवं उत्साह का माहौल बना। इस दौरान विद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ