
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333( भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक ब्रजधर समाचार अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें।)
drms news (बिरसिंहपुर पाली)। संजय गांधी ताप विद्युत गृह (SGTPS) उत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय देवी पूजन के पश्चात 20 अक्टूबर को स्टेडियम मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ताप विद्युत गृह के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, कॉलोनीवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति बनी केंद्र बिंदु
उत्सव के दौरान कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों ने लव-कुश कांड, मारीच वध, सीता हरण, श्रीराम-रावण संवाद, श्रीराम-हनुमान मिलन, हनुमान जी की लंका में चेतावनी, लंका दहन, रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक जैसे दृश्यों को जीवंत अभिनय के माध्यम से मंच पर उतारा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
स्क्रैप से बनी लंका बनी आकर्षण
इस वर्ष के उत्सव का विशेष आकर्षण प्लांट के स्क्रैप (अनुपयोगी सामग्री) से तैयार की गई लंका की विशाल प्रतिकृति एवं हवा में उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी रही। इस तकनीक के माध्यम से लंका दहन का दृश्य अत्यंत जीवंत और रोमांचक बन पड़ा।
उत्सव समिति के अनुसार, इन झांकियों की स्क्रिप्ट तैयार करने, निर्देशन देने एवं बच्चों को प्रशिक्षण देने में 500 मेगावाट इकाई में पदस्थ वरिष्ठ संयंत्र सहायक राकेश द्विवेदी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही कॉलोनी की मातृशक्ति ने बच्चों की वेशभूषा, तैयारी एवं प्रस्तुतियों को संवारने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी (SDM) पाली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) पाली, उत्सव समिति के संरक्षक एच.के. त्रिपाठी सहित ताप गृह के अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में लगभग 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन* किया गया। दहन के साथ ही आकाश रंग-बिरंगी आकर्षक आतिशबाजी से जगमगा उठा। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अंत में उत्सव समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मातृशक्ति, नन्हे कलाकारों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

0 टिप्पणियाँ