DRMS NEWS

DRMS NEWS

जय माँ ज्वाला उचेहरा वाली: नवरात्रि की षष्ठी पर माँ कात्यायनी के रूप में हुआ दिव्य श्रृंगार, उमड़ा आस्था का सैलाब

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को माँ ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा में माँ ज्वाला रानी का माँ कात्यायनी के स्वरूप में भव्य और दिव्य श्रृंगार दर्शन हुआ।

विक्रम संवत् 2083, आश्विन (क्वांर) मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर प्रातः काल मंगला आरती के बाद माता रानी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। माँ के दरबार को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। श्रृंगार दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में "जय माता दी" के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा।

नवरात्रि के चलते ज्वालाधाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मान्यता है कि  उचेहरा स्थित ज्वालाधाम शक्तिपीठ में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि में यहां नौ दिनों तक विशेष पूजा-अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया जाता है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ