
drms news (मानपुर उमरिया)। महिला शशक्तिकरण की पर्याय लाडली बहना योजना की 41 वी क़िस्त उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से जारी होगी। 14 अक्टूम्बर को मानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गुरूवाही में जन सभा होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे गुरूवाही हेलीपैड आगमन होगा, जहां भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के द्वारा डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
आगवान के पश्चात मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत प्रांगण गुरूवाही जायेंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए इंस्टाल का निरीक्षण करेंगे साथ ही चयनित हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण करेंगे। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करके महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही रैंप पर लाडली बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। साथ ही वर्चुअल माध्यमों से कार्यो का भूमि पूजन एवं पूर्ण हो चुके कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा।
स्वागत भाषण मानपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैविनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह का होगा। जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल बांधवगढ़ विधायक शिवलाल सिंह (लल्लू भइया) एवं शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह जी जन सभा को संबोधित करेगी। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री जी हितलाभ प्रदान करेंगे एवं जन सभा को संबोधित करेंगे।
जिले में निवासरत लाडली बहनों सहित जन मानश से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील जिला अध्यक्ष भाजपा एवं विधायक मानपुर विधानसभा सुश्री मीना सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह लल्लू भईया ने है। आपने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हमे प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत करना है। मुख्यमंत्री के कार्यो से गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। ड
बल इंजन सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन मानस लाभान्वित हो रहे है। शिक्षा चिकित्सा रोजगार सड़क परिवहन सहित सभी क्षेत्रो में शानदार कार्य किये जा रहे है। गरीब कल्याण सरकार की नीतियों मे ही प्रथम है। महिला सशक्तिकरण कि योजनाओं से माताओं बहनों के जीवन में उन्नति के दीप जले है।
आजीविका मिशन के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उचित मूल्य के दुकान का संचालन हो या फसलों का उपार्जन ऐसे सभी महत्वपूर्ण कार्यो को समूह के माध्यम से कराया जा रहा है साथ ही वित्तीत ऋण की भी ब्यवस्था है ताकि रोजगार मूलक कार्यो को दिशा मिल सके।
भाजपा सरकार मानती है कि आत्मनिर्भर राष्ट्र की सुरुआत आत्म निर्भर ग्रामो से होगी। राष्ट्र की उन्नति का रास्ता जन ग्रामों के उदय से ही तय होगा। यही कारण है कि ग्राम विकाश की महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। पंचायतों को जरूरत अनुरूप कार्य करने की आजादी है। ग्राम पंचायत में कौन से कार्य प्राथमिकता से होंगे यह ग्राम सभा तय करेगी आवश्यक राशि सरकार उपलब्ध करा रही है। पंचायतों को पहले से कही ज्यादा शशक्त मजबूत बनाया जा चुका है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकाश की राह में तेजी से अग्रसर है। प्रदेश सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश में लगातार उद्योगपति निवेश कर रहे है, जिससे युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। प्रदेश निवेश का जंक्शन बन चुका है।
मध्य प्रदेश ने कांग्रेस के कुशासन का दंश झेला है। जहां रोजगार शिक्षा चिकित्सा सहित मूलभूत सुविधाओं से प्रदेश वंचित था। सड़कों की हालत बदतर थी, बिजली कटौती चरम पर थी। किसान खाद बीज सहित सुविधाओं के लिए लालायित थे। कृषि एवं कृषकों की कमर टूट चुकी थी।
हितग्राहियों मूलक योजनाओं में ताला लगा हुआ था सरकारी धन का उपयोग जनहित प्रदेशहित की जगह निजी लाभ हेतु किया जा रहा था माफिया तंत्र उफान पर था रेत माफिया शराब माफिया सहित गुंडा तंत्र को सत्ता का संरक्षण था। पुलिस प्रशासन के हाथ बंधे थे। उचित कार्यवाही चाहकर भी नही कर सकते थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रदेश बीमारू राज्य ही रहेगा। यहां के हालात दिन प्रति दिन बिगड़ रहे थे।
कांग्रेस वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। जन मानस के आशीर्वाद से भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश की इस्थिती में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। गाँव नगर शहर सभी ओर विकाश के कार्य हुए है शिक्षा रोजगार किसान कल्याण सहित आम जन मानस के हितों को प्राथमिता मिली है अंतिम पंक्ति में खड़े ब्यक्ति के जीवन इस्तर में शानदार बदलाव हुआ है।
भाजपा जन कल्याण का पर्याय बन चुकी है। भाजपा राजनीति नही राष्ट्रनीति जनहित अंत्योदय कल्याण की नीति पर कार्य करती है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्रों को मिल रहा है। भाजपा यानी विकास सुशासन राष्ट्रवाद एवं गरीब कल्याण की गारंटी। जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में नितिन मिश्रा भाजपा जिला सह संयोजक सोशल मीडिया ने जानकारी दी है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ