DRMS NEWS

DRMS NEWS

नगर परिषद मानपुर का दशहरा उत्सव आज, ग्रामीण खेल मैदान में होगा रावण दहन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news/ब्रजधर समाचार (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर द्वारा विजयादशमी के अवसर पर आज नगर के ग्रामीण खेल मैदान में भव्य रावण दहन एवं दशहरा चल उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे नगर के बस स्टैंड से होगा।

आयोजन के तहत नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों द्वारा पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिसके बाद दशहरा चल उत्सव समारोह का शुभारंभ होगा। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्रामीण खेल मैदान पहुंचेगा, जहां रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दशहरा उत्सव में खंड के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, समाजसेवी एवं नगरवासी शामिल होंगे। नगर परिषद द्वारा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की गई है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ