
drms news (शहडोल)। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा मेरा अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा थाना यातायात परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत जिले के समस्त थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ