DRMS NEWS

DRMS NEWS

एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग के मामले में आरक्षक निलंबित, रक्षित केन्द्र शहडोल संबद्ध

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा कर्तव्य के दौरान अनियमितता बरतने के मामले में आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

थाना जयसिंहनगर के एफ.आर.व्ही. वाहन में तैनात आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह द्वारा एफ.आर.व्ही. ड्यूटी का अनाधिकृत उपयोग किया गया तथा उनके इस कृत्य से अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इस प्रकार कार्य किया जाना अनुचित पाया गया।

इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्यौहारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह, थाना जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र शहडोल संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ