
विधायक ने सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण
drms news (शहडोल)। सेवा सेतु अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टॉलों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तथा उन्हें मिल रहे लाभ की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से निरंतर अभियान एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सीधे आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, छोटे व्यापारियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता तथा आवश्यक सहयोग प्रदान कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विधायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका यथासंभव निराकरण भी करा सकते हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका शहडोल, आजीविका मिशन, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार, आजीविका, उद्यमिता एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल श्रीमती अमिता चपरा, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, अमित मिश्रा, एलडीएम अमित चौरसिया, पार्षद सिल्लू रजक, राकेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936, 8085090333
0 टिप्पणियाँ