भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल)। थाना देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।
थाना देवलोंद पुलिस को मुखबिर से 29 अक्टूबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई, जिसपर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए तत्काल वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए थाना प्रभारी देवलोंद निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहित लाल सोनवानी, सउनि. इन्दलाल पुरी, सउनि. रमेश मिश्रा एवं आरक्षक आदित्य सिंह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपेश बैस पिता राजाराम बैस, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चौरी, थाना देवलोंद, जिला शहडोल बताया।
पुलिस द्वारा विधिवत आरोपी की तलाशी लेने पर उक्त आरोपी के कब्जे में रखे झोले के अंदर काले रंग की पन्नी में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। विधिवत पहचान एवं तौल किए जाने पर कुल 250 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 850 रुपये का होना पाया गया। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

0 टिप्पणियाँ