
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333 (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
Drms news (शहडोल)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 25 अक्टूबर 2026 को शहडोल आगमन प्रस्तावित है। वे बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस शहडोल ने "हमारा संकल्प - सुरक्षित यातायात" के तहत वाहन डायवर्सन और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था जारी की है।
भारी वाहनों के लिए डायवर्सन व्यवस्था
1. अनूपपुर से उमरिया-कटनी / कटनी-उमरिया से अनूपपुर: अनूपपुर से उमरिया-कटनी जाने वाले भारी वाहन बुढार के जैतपुर चौराहा - जरवाही - चन्नौडी - केरहा - भटिया - रसमोहनी - चुरिरी - गोहपारू होकर पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज से नये बायपास होकर जाएंगे। वापसी में चंदनिया बैरियर से न्यू बायपास - पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज - गोहपारू - रसमोहनी - भटिया - जैतपुर चौराहा होकर अनूपपुर। कोई भी भारी वाहन बाणगंगा तिराहा होकर नहीं जाएगा।
2. अनूपपुर से रीवा / रीवा से अनूपपुर: बुढार के जैतपुर चौराहा से जरवाही, चन्नौडी-केरहा-भटिया-रसमोहनी-चुरिरी-गोहपारू होकर रीवा। वापसी गोहपारू से रसमोहनी-भटिया-जैतपुर चौराहा होकर।
3. रीवा से उमरिया-कटनी / उमरिया-कटनी से रीवा: पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज से नये बायपास होकर। वापसी चंदनिया बैरियर, पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज से होकर।
4. सिंहपुर से रीवा, उमरिया, कटनी / रीवा, कटनी, उमरिया से सिंहपुर: सिंहपुर से रीवा जाने वाले भारी वाहन बमुरा तिराहा से खैरहा - बुढार - जैतपुर तिराहा - भटिया - रसमोहनी - गोहपारू होकर। सिंहपुर से उमरिया-कटनी जाने हेतु गोहपारू से पुराना थाना सोहागपुर अण्डरब्रिज नये बायपास होकर।
5. नो व्हीकल जोन: 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक महाराणा प्रताप चौक (किया तिराहा) - बगिया तिराहा - न्यू बस स्टैण्ड - कोटमा तिराहा से बाणगंगा तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी दो पहिया / चार पहिया वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क होंगे, मार्ग किनारे पार्किंग नहीं होगी।
6. आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग: बाणगंगा से न्यू बस स्टैण्ड - बगिया तिराहा जाने के लिए जय स्तंभ चौक - राजेन्द्र टाकीज - न्यू गांधी चौक - इन्द्रा चौक होकर। इसी प्रकार वापसी। जिनका घर / प्रतिष्ठान इसी मार्ग में है, वे ही इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
7. शहर के अंदर का ट्रैफिक सामान्य रूप से संचालित रहेगा।
बसों का मार्ग परिवर्तन (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)
अनूपपुर-बुढार, ब्यौहारी-रीवा, कटनी-उमरिया और सिंहपुर तरफ से आने वाली सभी बसों को न्यू बायपास, महाराणा प्रताप चौक, मेडिकल चौक, कुदरी रोड, जय स्तंभ चौक आदि वैकल्पिक मार्गों से न्यू बस स्टैण्ड लाया ले जाया जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था
VIP वाहन बाणगंगा पेट्रोल पंप, हेलीपैड के सामने, होमगार्ड ग्राउंड, टेक्निकल ग्राउंड और श्रेया ग्लोबल के पास मैदान में पार्क होंगे। यातायात पुलिस शहडोल ने आम नागरिकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात को सुगम बनाने में सहयोग करें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ