DRMS NEWS

DRMS NEWS

तेंदुए के हमले में किशोरी की मृत्यु पर मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई सतर्कता

मृतक के परिवारजनों को 10 हजार रूपए की तत्काल सहायता तथा वन विभाग द्वारा 08 लाख रूपए की राहत राशि आगामी 02 दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी, प्रभावित परिवार को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा प्रधानमंत्री आवास

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। जिले के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर अंतर्गत बीट कल्लेह के राजस्व ग्राम तगावर के बिजहराटोला में तेंदुए के हमले से 16 वर्षीय किशोरी कुमारी सरस्वती सिंह गोंड की दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल सक्रिय हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों सहित वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। 

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिवारजनों को वन विभाग द्वारा 10 हजार रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता तथा वन विभाग द्वारा 08 लाख रूपए की राहत राशि आगामी 02 दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रभावित परिवार को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा प्रधानमंत्री आवास

घटना की जानकारी मिलने पर वनमण्डलाधिकारी  तरुणा वर्मा (भा.व.से.), उपवनमण्डलाधिकारी जयसिंहनगर डॉ. गौरव सक्सेना, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक एवं प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी अमझोर बिजेन्द्र सिंह पेन्द्राम तथा कार्यवाहक वनक्षेत्रपाल एवं प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी जयसिंहनगर श्री अशोक कुमार निगम सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया तथा वन्यप्राणी क्षति की प्राथमिक रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। साथ ही शासन के निर्धारित प्रावधानों एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मृतका के परिजनों को जनहानि की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क

घटना के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा एवं सतर्कता के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों, उनसे बचाव तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी अन्य प्रकार की जनहानि की आशंका को रोका जा सके।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ