
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 10 (गणेश नगर) में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण को लेकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच और निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता नर्मदा पयासी द्वारा मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वार्ड निवासी सिया बाई नामदेव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जियो टैग किसी अन्य स्थान का किया गया है, जबकि निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के पुश्तैनी पट्टे वाली आराजी से लगी हुई बताई जा रही शासकीय भूमि पर किया जा रहा है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि योजना के नियमानुसार आवास का निर्माण उसी भूमि पर होना चाहिए, जहां का जियो टैग हुआ हो। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और धमकी दी गई। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले में राजस्व निरीक्षक लालमणि प्रजापति ने बताया कि निर्माण स्थल के संबंध में प्रतिवेदन तहसीलदार को सौंप दिया गया है। तहसीलदार अभयानंद शर्मा ने बताया कि संबंधित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
दूसरे पक्ष का पक्ष:
इस संबंध में सिया बाई नामदेव और नगर परिषद मानपुर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, समाचार प्रकाशन तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ