
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 16 नवंबर को ब्यौहारी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 16 नवंबर 2026 को ब्यौहारी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिले में स्वीकृत विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों की कुल संख्या 82 है, जिनकी स्वीकृत राशि 357.71 करोड़ रुपये है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 8.64 करोड़ रुपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8 कार्य 7.70 करोड़ रुपये तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2 कार्य 0.94 करोड़ रुपये की लागत के शामिल हैं।
इसी प्रकार 349.07 करोड़ रुपये की लागत के 72 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें ऊर्जा विभाग के 2 कार्य 291.51 करोड़ रुपये, जनजातीय कार्य विभाग के 61 कार्य 35.66 करोड़ रुपये, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का 1 कार्य 13.09 करोड़ रुपये, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 5 कार्य 7.40 करोड़ रुपये, वन विभाग के 2 कार्य 0.80 करोड़ रुपये तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 1 कार्य 0.61 करोड़ रुपये की लागत का शामिल है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले को कुल 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की सौगात देंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ