DRMS NEWS

DRMS NEWS

बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान तथा ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 569 मामलों से 04 लाख 68 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (बिलासपुर)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 नवम्बर 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान तथा ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक उप-मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।

इस अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन तथा यहाँ से गुजरने वाली 15 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 569 मामलों से कुल 4,68,120 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 413 मामलों से 03 लाख 73 हजार 415 रुपये , अनियमित टिकट के 118 मामलों से 90 हजार 835 रुपये तथा  बिना बुक किए गए लगेज के 38 मामलों से 03 हजार 870 रुपए शामिल है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान न करते हुये रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ