खरीदारी के लिए आने वाले वाहन चालकों के लिए निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल)। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस शहडोल द्वारा 6 नवंबर 2026 से 8 नवंबर 2026 तक विशेष वाहन पार्किंग एवं डायवर्सन प्लान लागू किया गया है। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाहनों के मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे स्टेशन एवं जय स्तंभ चौक के लिए निर्धारित किया गया मार्ग
यातायात पुलिस द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार जय स्तंभ चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले चार पहिया वाहन एवं ऑटो बाणगंगा तिराहा, पुराना बायपास, न्यू बस स्टैंड, बगिया तिराहा (लल्लू सिंह चौक), ग्रीन सिटी, गणेश मंदिर, गांधी डॉक्टर क्लीनिक एवं दरभंगा चौक होकर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान कोई भी चार पहिया वाहन एवं ऑटो न्यू गांधी चौक की ओर नहीं जाएंगे।
इसी प्रकार रेलवे स्टेशन से जय स्तंभ चौक जाने वाले वाहन दरभंगा चौक, गांधी डॉक्टर क्लीनिक, गणेश मंदिर, ग्रीन सिटी, बगिया तिराहा, न्यू बस स्टैंड, पुराना बायपास एवं बाणगंगा तिराहा होकर जय स्तंभ चौक पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से इंदिरा चौक (बुढार चौक), पुराना गांधी चौक एवं न्यू गांधी चौक की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अतिरिक्त न्यू गांधी चौक से सब्जी मंडी की ओर तथा गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी से न्यू गांधी चौक की ओर दोपहिया, चार पहिया एवं ऑटो वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
खरीदारी के लिए निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल
यातायात पुलिस द्वारा शहर में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
जय स्तंभ चौक से न्यू गांधी चौक की ओर खरीदारी करने आने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालक अपने वाहन रघुराज स्कूल क्रमांक-2 के मैदान में पार्क करेंगे।
शिवम चौक, पुराना गांधी चौक एवं गंज सब्जी मंडी की ओर से आने वाले वाहन चालक पंचायती मंदिर, कोतवाली, गांधी स्टेडियम एवं स्टेडियम तिराहा होकर रघुराज स्कूल क्रमांक-2 के मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
इंदिरा चौक की ओर से न्यू गांधी चौक में खरीदारी करने आने वाले वाहन चालक फॉरेस्ट तिराहा होकर मोहनराम तालाब के सामने स्थित मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे। मोहनराम तालाब के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाने के बाद वाहन चालकों के लिए एमएलबी स्कूल परिसर एवं मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपील
नागरिकों से अपील की गई है कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान निर्धारित डायवर्सन मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा जारी व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, जिससे त्योहार के दौरान शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।
0 टिप्पणियाँ