
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडका स्थित कामधेनु गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत चयनित विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश पालन, दुग्ध उत्पादन तथा उन्नत देशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से अधिक दूध देने वाली गायों का पालन करने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित कर आर्थिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि किसान खेती और उद्यानिकी के साथ भारतीय गोवंश का पालन-पोषण भी करें तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का बेहतर माध्यम है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
कलेक्टर ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में प्राचीन काल से ही गायों की पूजा की जाती रही है। भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि गायों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह उनका लालन-पालन और देखभाल करें।
कार्यक्रम के दौरान गोपाल-कृष्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशुपालकों का सम्मान किया गया। आयोजन के माध्यम से गोवंश संरक्षण, बेहतर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ