
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान की पावन तपस्थली छपड़ौर धाम में सद्गुरुदेव भगवान के 99 वें जन्मोत्सव समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री राम नाम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है। आयोजकों के अनुसार, इसी श्रृंखला में 15 नवंबर 2026 (रविवार) को एक विशेष कार्यक्रम के रूप में भजन संध्या एवं दिव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का विवरण में बताया कि यह कार्यक्रम: भजन संध्या एवं दिव्य झांकियों का आयोजन श्री सद्गुरुदेव भगवान की तपस्थली, छपड़ौर धाम में रविवार 15 नवंबर 2026 शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक, प्रस्तुति: जबलपुर से पधार रहे कलाकारों द्वारा भजन संध्या, दिव्य झांकियां एवं ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति
आयोजकों का कथन
आयोजकों ने बताया कि यह संध्या प्रभु श्रीराम की भक्ति, मधुर भजनों और दिव्य झांकियों पर केंद्रित होगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों, युवाओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित छपड़ौर धाम पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ