DRMS NEWS

DRMS NEWS

कीचड़ में धंसी जिंदगी, सड़क पर ही बिछ गया बिस्तर, तीन दिन के जाम ने ले ली रवि की जान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर लगा जाम अंततः रवि की बलि वेदी पर चढ़ गया है, 12 साल से निर्माणाधीन इस मार्ग पर अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी सड़क आज तक पूरी नहीं हुई, धूल, कीचड़, गड्ढे और फिसलन से भरी इस सड़क पर जब धूप निकले तो राहगीर धूल में नहाते हैं और जरा सी बारिश हो तो कीचड़ में फंस जाते हैं, यही हाल पिछले तीन दिन से बना हुआ था।

घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण सैकड़ों वाहन घंटों से फंसे हुए थे, न आगे बढ़ पा रहे थे, न पीछे हट पा रहे थे, तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कीचड़ में धंसे ट्रकों की लंबी कतार लगी है और एक परिवार अपनी मोटरसाइकिल को कीचड़ से निकालने के लिए धक्का लगा रहा है, एक महिला गोद में छोटे बच्चे को लिए नंगे पैर कीचड़ में चल रही है, तो दूसरी महिला सिर पर सामान रखे किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, हालात इतने खराब हो गए कि यात्रियों ने सड़क किनारे ही चादर-कंबल बिछाकर रात गुजारनी शुरू कर दी, कोई भूखा-प्यासा सड़क पर बैठा था तो कोई अपने सामान के साथ बेबस खड़ा था। 

इस दौरान घुनघुटी पुलिस रात भर गाड़ियों की रक्षा-सुरक्षा में लगी रही, लेकिन जाम खोलने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई, इसी जाम में फंसे रवि को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।  रवि की मौत ने निर्माण कंपनी की लापरवाही, अधिकारियों की अनदेखी और प्रशासन की कागजी निरीक्षण की पोल खोलकर रख दी है।

अब जनता पूछ रही है कि 12 साल में अरबों खर्च होने के बाद भी सड़क क्यों नहीं बनी, बारिश को देखते हुए आवागमन सुचारु रखने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का ही इंतजार कर रहा था, रवि की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं है, यह सिस्टम की लापरवाही की हत्या है, और अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो कल कोई और रवि इस जाम की बलि चढ़ जाएगा।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ