https://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शुक्रवार 26 फरवरी 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह ने 25 फरवरी 2021 जिला चिकित्सालय शहडोल का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए तथा जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बरतने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय परिसर का भी अवलोकन किया तथा परिसर में वाहन व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित कराने व वहां की नालियों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने के भी के निर्देश सिविल सर्जन को दिए ।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (https://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली लगायें
मेनेरनिटी वार्ड सुविधायुक्त हो
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड में डॉक्टर्स के चेंबर का सही एवं व्यवस्थित रखरखाव बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि यहां आने वाली गर्भवती माताओं के परिजनों को डॉक्टर्स के चेंबर ढूंढने में कोई परेशानी ना हो तथा मेनेरनिटी वार्ड को और अधिक विस्तृत एवं सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एएनसी वार्ड में गर्भवती माताओं के लिए शौचालय का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
जर्जर शौचालय स्नानागार गिराकर, मेटरनिटी
बिल्डिंग तथा बच्चा वार्ड का निर्माण करायें
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड के बगल में बने कई वर्षों से बना हुआ सामुदायिक स्वच्छता परिसर (शौचालय एवं स्नानागार गृह) को हटाने के निर्देश दूरभाष पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को देते हुए कहा कि यह कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इस जगह पर मेटरनिटी बिल्डिंग तथा बच्चा वार्ड का निर्माण कार्य कराया जा सके, गर्भवती माताओं के लिए बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार हो सके।
गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसएनसीयू एवं पीआईसीयू वार्ड के नीचे गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो में व्याप्त गंदगी तत्काल हटाया जाए तथा समय समय पर साफ सफाई एवं पोछा आदि लगाया जाएं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
ई-औषधि भंडारण कक्ष नई बिल्डिंग में शिफ्ट करें
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ई-औषधि भंडारण कक्ष की भी जानकारी ली तथा ई-औषधि भंडारण कक्ष को जिला चिकित्सालय में बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए।
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयुष विभाग द्वारा संचालित ई-औषधालय के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की तथा आयुष विभाग की कंपाउंडर से औषधालय खुलने तथा डाक्टर के बैठने के संबंध में जानकारी ली।
मरीजों के परिजनों के लिए मनोरंजन
हेतु एलईडी टीवी लगावें
इस दौरान कलेक्टर ने प्रसूति भवन के सामने स्टाफ की वाहन व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वाहन समुचित एवं व्यवस्थित तरीके से खड़े करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि प्रसूति वार्ड में गर्भवती माताओं के परिजनों हेतु एक एलईडी टीवी की भी व्यवस्था की जाए ताकि उनके परिजनों का मनोरंजन हो सके।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, चिकित्सक डॉ० राजेश पाण्डेय सहित विभिन्न वार्डो के चिकित्सक एवं चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सांसद ब्यौहारी विधानसभा द्वारा 75000 रूपए जनसंपर्क मद से स्वीकृत
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 83 व्यवहारी के सांसद श्रीमती रीति पाठक की अनुशंसा पर जनसंपर्क मद से 8 हितग्राहियों समूहों को 75000 रूपए की राशि स्वीकृत की है। जिनमें अध्यक्ष एवं सचिव श्री शारदा मंदिर शारदा धाम घाटी डोंगरी बनचाचर जनपद पंचायत जयसिंहनगर को वाद्य यंत्र सामग्री क्रय हेतु 10000 रूपए, अध्यक्ष एवं सचिव मां शारदा स्व-सहायता समूह गिरूई खुर्द जनपद पंचायत जयसिंहनगर को बर्तन क्रय करने हेतु हेतु 10000 रूपए, अध्यक्ष एवं सचिव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बांशा जनपद पंचायत जयसिंहनगर को फर्नीचर कराई हेतु 5000 रूपए, हेड मास्टर आर्यन पब्लिक स्कूल सीधी जयसिंहनगर फर्नीचर क्रय हेतु 15000 रूपए, अध्यक्ष एवं सचिव राम मंदिर निर्माण हेतु अखेतपुर जनपद पंचायत ब्योहारी को वाद यंत्र सामग्री क्रय हेतु 10000 रूपए, अध्यक्ष एवं सचिव मुंबा देवी कल्याण समिति भमरहा नंबर-1 जनपद पंचायत ब्योहारी को फर्नीचर क्रय हेतु 5000 रूपए, अधिवक्ता संघ ब्यौहारी को फर्नीचर क्रय हेतु 10000 रूपए, अध्यक्ष एवं सचिव वर्षा स्व-सहायता समूह नगनोड़ी को बर्तन क्रय करने हेतु 10000 रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
पालिटेक्निक कालेज प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह के निर्देश में प्रशासन द्वारा स्थानीय युवक एवं युवतियों को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के साधनों से जोड़ने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 26 फरवरी 2021 को पालिटेक्निक कालेज प्रांगण शहडोल में किया जा रहा है।
रोजगार मेले में रीनॉल्ट मोटर्स शहडोल, बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस शहडोल, गुप्ता हुंडई शहडोल, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस जबलपुर, आई सी आई सी आई प्राडिंसीयल इंश्योरेंस शहडोल, विंध्या एग्रो, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी शहडोल, सुख किसान बायो लिमिटेड बिलासपुर, एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर, आयशर बैग्ड पीथमपुर, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस शहडोल, ईजी पॉलिसी बेब, नव प्रकाश बायोप्लांट शहडोल, सनोह देवास, रेवांचल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बुलाई गई है।
रोजगार मेले में सभी युवक एवं युवती अपनी सहभागिता सुनिश्चि,प त करें साथ ही अपनी कंपनी में नियोजित हेतु आवश्यक संख्या एवं अहर्ताओं से अवगत भी कराएं।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में अपनी सहभागिता की अभिस्वीकृति दिवाकर सिंह जिला रोजगार कार्यालय जिनका मोबाइल नंबर 8085854779 है तथा ईमेल- deoshahdol@gmail.com पर अनिवार्य रूप से प्रदान कर सकते हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला बाल संरक्षण समिति की हुई त्रैमासिक समीक्षा बैठक
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह की उपस्थित में समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत मूल्यांकन निगरानी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 19 दिसम्बर 2020 को हुई बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नए एजेण्डें पर बिन्दुवार समिति के पटल पर चर्चा कर समाधान कारक निर्णय लिए गए।
बैठक में किशोर न्याय बोर्ड बाल कल्याण के सदस्यों की नियुक्ति बालिका गृह सम्प्रेषण का संचालन पास्को एक्ट क्रियान्वयन पर जिले पर किए जा रहे कार्य पर प्रकाश डाला जाएं।
बैठक में पालना अभियान पर चर्चा करते हुए चर्चा करते हुए सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ने कलेक्टर को अवगत कराया कि पालना अभियान के अंतर्गत लावारिश बच्चों को रखकर उन्हें शिशु सम्प्रेषण गृह में रखकर विधिवत एडोप्शन की प्रक्रिया नियमानुसार की जाती है।
उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं सभी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पालना गृह की स्थापना का अनुरोध किया। इसी प्रकार आज आयोजित बैठक में सामाजिक कुप्रथा, बच्चों को दागने से रोकने के लिए नशामुक्ति अभियान पर किए जा रहे जन-जागरूकता अभियान तथा बालश्रम रोकने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री रेनू खान ने कलेक्टर को अवगत कराया कि बालिका सम्प्रेक्षण गृह के भवन गृह के भवन की मरम्मत एवं आस-पास साफ-सफाई तथा महिलाओं के लिए पृथक से बास-बेसिंग कक्ष बनवाने की मांग की। आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर 06 वर्ष से 12 वर्ष तक की बच्चियों को वीडियों के माध्यम से पास्को एक्ट के अंतर्गत गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझाया जाएं।
कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समय-सीमा के बैठक के बाद जिलाधिकारियों को जिले के ग्राम पंचायतो जहां पास्को एक्ट के संबंध में जानकारी प्रदाय करना है, भिजवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री रेनू खान, सहायक आयुक्त श्रम श्रीमती नीलम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर, सहायक संचालक शिक्षा बी0डी0 पाठक, विशेष किशोर पुलिस दल इकाई के अश्विनी शुक्ला, सदस्य श्रीमती मंजुला तिवारी, डीएचओ-1 डाॅ0 के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डाॅ0 योगेन्द्र पासवान सहित सभी बीएमओ एवं सीडीपीओ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वन स्टाफ सेंटर क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह की उपस्थित में महिला एवं विकास विभाग द्वारा वन स्टाफ हेल्प सेंटर क्रियान्वयन समिति (सखी) के द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यो की हुई समीक्षा बैठक।
बैठक में बताया गया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को इसके माध्यम से अस्थाई आश्रय पुलिस सुरक्षा विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं आदि एक ही छत के नीचे निःशुल्क प्रदान की जाती है तथा आवश्यता पड़ने पर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला एवं उसके परिवार को समझाईस तथा पीड़ित महिला को मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाता है। इसके अंतर्गत 181 महिला हेल्प के शिकायतों को भी शामिल कर उनका निराकरण किया जा रहा है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने वन स्टाॅफ हेल्प संेटर मंे महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाने की माॅग की गई, इस पर कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री रेनू खान ने कलेक्टर को अवगत कराया कि समय पर डीआईआर की रिपोर्ट प्राप्त नही हुई इस पर कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि समय पर डीआईआर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री रेनू खान, सहायक आयुक्त श्रम श्रीमती नीलम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर, सहायक संचालक शिक्षा बी0डी0 पाठक, विशेष किशोर पुलिस दल इकाई के अश्विनी शुक्ला, सदस्य श्रीमती मंजुला तिवारी, डीएचओ-1 डाॅ0 के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डाॅ0 योगेन्द्र पासवान सहित सभी बीएमओ एवं सीडीपीओ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
रूबेला एवं मीजल्स अभियान की कलेक्टर को ड्ब्ल्यूएचओ संभागीय समन्वयक द्वारा भेंट की आनरशिप
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिले में चलाए जा रहे रूबेला एवं मीजल्स अभियान की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह को संभागीय समन्वयक ड्ब्ल्यूएचओ डाॅ0 अभिषेक बुछौदिया ने अवगत कराते हुए कहा कि 2023 तक रूबेला एवं मीजल्स की बीमारी को समूल नष्ट करने का शासन का संकल्प है।
इस संकल्प को पूरा करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। बैठक में डाॅ0 बुछौदिया ने ड्ब्ल्यूएचओ की तरफ से कलेक्टर को रूबेला एवं मीजल्स अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए आनरशिप भेंट की।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री रेनू खान, सहायक आयुक्त श्रम श्रीमती नीलम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर, सहायक संचालक शिक्षा श्री बी0डी0 पाठक, विशेष किशोर पुलिस दल इकाई के अश्विनी शुक्ला, सदस्य श्रीमती मंजुला तिवारी, डीएचओ-1 डाॅ0 के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डाॅ0 योगेन्द्र पासवान सहित सभी बीएमओ एवं सीडीपीओ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना महामारी अभी खत्म नही, सावधानी एवं सर्तकता की आवश्यता-कलेक्टर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थित में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया कि सभी चिन्हित एवं टीका न लगवाने वाले लोगों को टीका लगाया जाएं।
उन्होंने कहा कि कोविड़-19 महामारी अभी खत्म नही हुई है और अधिक सर्तकता एवं सावधानी की आवश्यकता है, सभी शासन के प्रोटोकाल का पालन जैसे- मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार साबुन से हाथ धोना चाहिए।
उन्होंने समीक्षा के दौरान जिले की प्रसव केन्द्रों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा कलेक्टर ने कहा कि एएनसी रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि एचआईएमएस एवं आरसीएच पोर्टल में दर्ज आंकड़ों में भिन्नता न रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र शहडोल में पोर्टल में एंट्री बढ़ाने के लिए कोविड-19 के जिला टीम का उपयोग किया जाएं।
विभाग व महिला एवं बाल विकास की संयुक्त समीक्षा बैठक
बच्चों एवं गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएं। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से कार्य करें। खंड चिकित्सा अधिकारी दर्ज कराएं जा रहे पोर्टल इंट्री का प्रतिदिन मानिटरिंग करें।
बैठक में कलेक्टर ने एनसीडी डैस बोर्ड, राष्ट्रीय अधत्व निवारण, राष्ट्रीय परिवार कल्याण, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं वेक्टर जनित रोगो के नियंत्रण हेतु जिले में किए गए कार्य की समीक्षा की।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसा प्रचार-प्रसार करें कि सभी संभावित मरीज अपनी जांच कराएं। कलेक्टर ने जिले के सभी लैब ट्रेक्निशियन को आरिएन्टेशन करने के निर्देश
जिले में एक भी एनआरसी बेड न रहे खाली
बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि एनआरसी में एक भी बेड अनावश्यक रिक्त न रहे।
सभी सीडीपीओ बीएमओ एवं उनके सुपरवाईजर तथा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि एनआरसी में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चे भर्ती कराएं एवं उनके डिस्चार्ज होने पर उनका अनुसरण भी करें।
कलेक्टर ने पूरक पोषण आहार टेक होम राशन की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला बाल विकास द्वारा पोषित संदर्भ सेवाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि शौर्य दलो का गठन समय-सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें एवं प्रधानमंत्री मातृ योजना का लाभ देने के लिए इसका भरपूर प्रचार-प्रसार भी किया जाएं।
कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके अधिनस्थ जो भी आंगनबाडी केन्द्र एवं स्वास्थ्य संस्थाएं मुख्य मार्ग से नही जुड़ी है, उनकी सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को उपलब्ध कराएं, जिससे जिला पंचायत से केन्द्रों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क बनवायी जा सके।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लरोकर, डीएचओ-1 डाॅ0 के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डाॅ0 योगेन्द्र पासवान, सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यक्रम अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे, डीपीएम मनोज द्विवेदी सहित सभी बीएमओ एवं सीडीपीओ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस आईआरडीसी का संचालन मोबाइल ऐप के माध्यम से
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शहडोल हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं में नियंत्रण लाने के उद्देश्य से सड़क भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस आईआरएडी तैयार किया गया है। यह जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विवेक महावर ने देते हुए बताया की इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश के प्रारंभिक शहडोल सहित 11 जिलों को शामिल किया गया है इस प्रोजेक्ट का संचालन मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा।
प्रोजेक्ट से जुड़े पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र तथा ई दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शहडोल जिले के लिए सूचना विज्ञान अधिकारी विवेक महावर तथा रोल आउट मैनेजर ओम जयसवाल ने दिया।
प्रशिक्षण के संबंध में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि आई आर ए डी मोबाइल ऐप को वाहन सरवर के साथ जोड़ा गया है, इसमें सभी वाहनों की पूरी जानकारी पहले से दर्ज रहेगी इसे सारथी सरवर से जोड़ा जा रहा है, जिसमें सभी ड्राइवरों का डेटाबेस प्राप्त हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस ऐप को पुलिसकर्मी दुर्घटना स्थल पर जाकर उसकी लाइफ फोटो तथा वीडियो के साथ विवरण दर्ज करेंगे, इससे प्रत्येक दुर्घटना की एक आईडी बन जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से पुलिस परिवहन, राजस्व, तथा आपात सहायता एवं उपचार सहायता देने वाले विभागों तथा एजेंसियों के पास दुर्घटना की तत्काल सूचना पहुंच जाएगी जिससे दुर्घटना के लिए तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सकेगा।
इस ऐप के माध्यम से दर्ज विवरण के आधार पर दुर्घटना से जुड़े बीमा प्रकरणों एवं उनियाल इन प्रकरणों में भी सहायता मिलेगी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि आईआरएडी ऐप के माध्यम से प्राप्त डाटा का विश्लेषण आईटीआई मद्रास की टीम द्वारा किया जाएगा।
टीम द्वारा दुर्घटना को रोकने के संबंध में सुधारात्मक उपाय बताए जाएंगे। इस ऐप को शीघ्र ही पुलिस परिवहन तथा नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उनके माध्यम से सड़क दुर्घटना के संबंध में डेटा एकत्र किया जाएगा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट में कुल लागत 258 करोड़ रुपए है। इसे विश्व बैंक की सहायता से लागू किया जा रहा है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने महेन्द्र सिंह को दिया 500 रूपये की सहयोग राशि
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने 25 फरवरी 2021 को जिला चिकित्सालय की आकस्मिक निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके हाल-चाल एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरेली निवासी महेन्द्र सिंह ने बताया कि, मेरे परिजन को उपचार हेतु बाहर रेफर किया गया है, परन्तु मेरे पास आर्थिक स्थित खराब होने के कारण पैसों की तंगी है। जिस पर कलेक्टर ने 500 रूपये की सहयोग राशि देकर उनकी मदद की।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने परीक्षाओं के संचालन हेतु कम्प्यूटर प्रभारी की लगाई डियूटी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा प्रारंभिक एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के संचालन हेतु संजय खरे कम्प्यूटर प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल की डियूटी लगाई है तथा निर्देशित किया है कि, लोक सेवा आयोग एवं जिले में स्थापित परीक्षा केन्द्रों से समन्वय स्थापित कर आनलाइन जानकारी भिजवाना सुनिश्चित करेगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
छात्रावास एवं शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों को खोलने संबंधी आदेश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मध्यप्रदेश ने कहा है कि, जिले में संचालित छात्रावासों में केवल कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ही रहने की अनुमति दी गई है, कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को छात्रावास में नहीं रखा जाए जिनमें छात्रावासों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।
महाविद्यालय स्तर के छात्रावासों को भी खोला जाए, जूनियर छात्रावास अभी नहीं खोले जाए, विद्यार्थियों को छात्रावासों में रखने के लिए अभिभावकों को अनिवार्यता सहमति पत्र लिया जाए, प्रत्येक छात्रावास में पृथक से एक क्वॉरेंटाइन रूम अनिवार्यता बनाया जाए।
कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका का प्रशिक्षण कराया जाए।
प्रत्येक छात्रावास को निकटतम पीएचसी, सीएचसी, एसएचसी एवं अन्य शासकीय चिकित्सालयो के साथ मैपेड किया जाए एवं वहां के चिकित्सक का मोबाईल नं. छात्रावास के सूचना पटल पर लिखा जाए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्रावासों में नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।
किसी भी विद्यार्थी के कोविड-19 के प्रारंभिक लक्षण या अन्य कोई समस्या होने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा केंद्र या अन्य उपयुक्त चिकित्सा केंद्र में उपचार हेतु भेजा जाए ।
जिला विकासखंड स्तर के अधिकारी तथा संबंधित प्राचार्य नियमित रूप से छात्रावासों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करे।
कोई भी विषम परिस्थिति होने पर तत्काल अपने वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
छात्रावास एवं आवासीय शिक्षण संस्थाओ के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में समस्त संचालित सीनियर, महाविद्यालय छात्रावास, विशिष्ट संस्थाएं, आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं गुरूकुलम विद्यालयों के छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के नियमित एवं साप्ताहित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगर पालिका परिषद शहडोल के 215 व्यक्तियों का नाम अपात्र पाये जाने पर एसडीएम ने किया विलोपित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शहडोल के प्रस्ताव पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा ने नगर परिषद शहडोल के 215 व्यक्तियो का नाम बीपीएल सूची से विलोपित किया है।
वार्ड नंबर 3 एवं 4 से
जिन व्यक्तियो का नाम बीपीएल से विलोपित किया गया है उनमें चमेलीया बाई, पाली कहार, कुंती बाई, दौली कहार, अशोक कोल, ओमप्रकाश नामदेव, राजमणि गुप्ता, गुलाब चंद्र सोनी, अशोक कोल, राधा गुप्ता वार्ड नंबर 3 एवं 4।
वार्ड नंबर 5 एवं 7 से
अर्चना सिंह, उमरत खान, शम्मी बैगा, हनुमान प्रसाद वर्मा, शेख अशफाक, गुलाम गौस, दद्दू पनिका, राजभान, सुदामा, रामपति, वार्ड नंबर 5 एवं 7।
वार्ड नंबर 6 एवं 9 से
बृजेश सोनी, अभिनय माझी, आर एन तिवारी, भिक्कू, विश्वनाथ सोंधिया, संतोष साहू, लक्ष्मी मिश्रा,शैलेश सिंह, सुदामा सिंह, राम मित्र दुबे वार्ड नंबर 6 एवं 9 ।
वार्ड नंबर 7 एवं 10 से
फुलमतिया सुरेश बसोर भैया लाल, और प्रीति कछवाहा, राजबहादुर सिंह शिव बालक, और मौजी लाल और लुल्ली बस और नंदा बसोर और प्रमोद कुमार सक्सेना, अमर सोनकर, राम विशेष, बोधिल सोनकर, सूबेदार सोनकर, मनोज, कल्ल, फूलचंद्र, संतलाल, लालचंद, दरई यादव वार्ड नंबर 7 एवं 10।
वार्ड नंबर 8 एवं 11 से
मोहम्मद खुद्दुस, पदमा, अब्दुल मजीद शरीफ खान मोहम्मद सरदार सुगरा बेगम मित्री बैग, नूरुद्दीन राज राम सोंधिया, जेबुन निशा, वार्ड नंबर 8 एवं 11 ।
वार्ड नंबर 9 एवं 12 से
रामाश्रय यादव, रामखेलावन गुप्ता राम भाई सोनी कल्लू गुप्ता संजय कांकने, रामरति पासी जैतून, नत्थू लाल यादव, बुधियाबाई, पुष्प लता गुप्ता गुलाब जीलान वार्ड नंबर 9 एवं 12।
वार्ड नंबर 10 एवं 13 से
शकीला बानो, राजकुमार सोंधिया, मुन्नी बाई, घनश्याम गुप्ता, कृष्ण बिहारी सक्सेना, रेखा कुर्रे, मीना सोनी, मुन्नीलाल सोंधिया, गोकुल पनिका, रामकुमार केवट, राधिका केवट, प्रभु दयाल सोंधिया, छठी लाल सोंधिया, नंदलाल सोंधिया, अरुण प्रसाद सोधिया, सुखाई, सोनिया, बहादुर केवट, राम खेलावन केवट वार्ड नंबर10 एवं 13।
वार्ड नंबर 11 एवं 15 से
रामस्वरूप ललिता हलवाई दया भाई राम नारायण वर्मा बालकिशन पुष्पराज सिंह इंद्र मणि तिवारी सिपाही लाल यादव, अशोक कुमार, सोनू कोल, वार्ड नंबर 11 एवं 15।
वार्ड नंबर 14 एवं 19 से
छोटी बाई राजेश प्रसाद मौर्य तरुण शिवरतन राम सरोवर राजेश मौर्य वार्ड नंबर 14 एवं 19।
वार्ड नंबर 17 एवं 22 से
शंकर बसोर, फूलबाई महेश कौशल्या रामरति पासी मुरारी उर्मिला कोल जीतू केवट उदय चैधरी सिद्धनाथ प्यासी वार्ड नंबर 17 एवं 22।
वार्ड नंबर 19, 26, 21, 28 से
जानकीबाई सुनीता विमला राज बहोर कमला खारे विकास शर्मा निलेश वर्मा चंद्र कली, बिहारी लाल कुम्हार गंगाराम सेन जगन प्रसाद यादव विश्राम ढीमर वार्ड नंबर 19, 26, 21, 28।
वार्ड नंबर 22 एवं 29 से
गोपाल चैधरी, सोनिया भाई राम भाई कुम्हार राम निरंजन वर्मा जगन्नाथ बर्मन पूरनलाल सुदर्शन प्रजापति रामदास लक्षकार बुल्लू यादव रामकली बैजनाथ केवट सूरज केवट अब्दुल कलाम कमला पासी, अशोक यादव लक्ष्मी केवट राम गोपाल रामा बैगा बुधनी संतोष सिंह लाल बहादुर यादव ज्योति द्विवेदी कलाम खान कमलेश रीमा सिंह चैहान वार्ड नंबर 22 एवं 29।
वार्ड नंबर 25, 23, 32 से
मानिक लाल दहिया सूरज सिंह हेमंत कुमार वर्मा मनीष सिंह मोती लाल दहिया अमर महानंद मथुरा दहिया निसार उद्दीन मुन्नी बाई मदन कुमार पनिका विकास, सुनीता जायसवाल लाल चंद्र राजू डेविड गोपी जेठानी कपिल द्विवेदी हरीश, तुलसा रजक, लखली, कूदीलाल नत्थू बैगा,वार्ड नंबर 25,23,32।
वार्ड नंबर 32 एवं 25, 24 से
राम प्रकाश केवट, राम प्रसाद गुप्ता देवीदीन यादव, बिट्टी कोल, आनंद प्रजापति श्याम नारायण सुरेश गौतम प्रभु दयाल चैधरी विजय चैधरी रानी पांडे कौशल प्रसाद कुलदीप श्रीवास्तव वार्ड नंबर 32 एवं 25, 24 के नाम शामिल हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में नालसा की ‘‘एसिड अटैक पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना 2015‘‘ विषय पर सत्यम कल्याण सेवा शहडोल समिति द्वारा संचालित विवेकानंद पैरामेडिकल कालेज शहडोल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह द्वारा म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर की राशि प्रदान किये जाने के संबंध में प्रावधान की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक साक्षरता शिविर, लीगल एड क्लीनिक, पैरालीगल वालेंटियर योजना की जानकारी दी ।
आयोजित शिविर में पैरालीगल वालेंटियर के.पी. महिन्द्रा, श्रीमती कल्याणी बाजपेयी, अरूण बाजपेयी, संस्था के प्रमुख डाॅ हरीश गुप्ता, संस्था के संचालक बाबूलाल गुप्ता तथा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी https://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉https://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । https://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। https://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, https://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी https://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। https://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
0 टिप्पणियाँ