https://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 27 फरवरी 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने 28 फरवरी 2021 को होने वाले सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग (क्षेत्र एवं विस्तार) परीक्षा के व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद एवं दुरुस्त रखी जाए।
कलेक्टर ने जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी को निर्देशित किया कि आई०टी० सेल से जुड़े हुए हैं सभी व्यवस्थाओं का पूर्व से मूल्यांकन कर उन्हें दुरुस्त कराना सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो।
उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को बेहतरीन एवं आधुनिक दर्जे का कंप्यूटर कनेक्टिविटी एवं बिजली की सुविधाएं प्रदान करें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (https://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को निर्देशित किया कि वह परीक्षा केंद्र में जाकर भी विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा में किसी प्रकार का विद्युत व्यवधान ना हो यदि संभव हो सके तो परीक्षा केंद्र में समानांतर कनेक्शन की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर को केंद्राध्यक्ष ने अवगत कराया कि इस परीक्षा में 75 परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे तथा उनके ऑनलाइन परीक्षा के लिए 95 अच्छे किस्म के कंप्यूटर कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बैठक में कलेक्टर ने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को स्वच्छ पेयजल, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कोविड-19 महामारी को देखते हुए आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि 24 घंटे बैटरी बैकअप की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षार्थी को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार का असुविधा का सामना करना पड़े।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पर्यवेक्षक पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपनी दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा केंद्र संबंधित जानकारियों का फ्लेक्स भी लगवाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केंद्र में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य करें।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, पीएससी परीक्षा सिटी हेड श्री प्रशांत जायसवाल, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री विवेक महावर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री एम०एस० अंसारी, सर्व शिक्षा समन्वयक डॉ० मदन त्रिपाठी, परीक्षा केंद्राध्यक्ष एवं प्राध्यापक शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल डॉ० प्रवीण शर्मा एवं अन्य परीक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
तहसील कार्यालय गोहपारू का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बन रहे अभिभाषक कक्ष को गुणवत्तायुक्त एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने तहसील कार्यालय गोहपारू का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं के लिए बन रहे अभिभाषक कक्ष के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
कलेक्टर ने गुणवत्तायुक्त एवं समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज दुबे को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि अभिभाषक कक्ष में पंखे, बिजली, टाइल्स एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ खिड़कियों में एलमुनियम ग्रेड खिड़कियां भी लगवाना सुनिश्चित करें तथा खिड़कियों में मच्छर रोधी जालियां भी लगवाए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा पार्किंग व्यवस्था की टीन शेड निर्माण कराने के भी निर्देश विभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को दिए।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बन रहे मीटिंग हाल, रिकार्ड रूम, कंप्यूटर रूम, तहसीलदार न्यायालय कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने रिकार्ड रूम में रिकार्डो को व्यवस्थित संधारित रखने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए केबिन की प्रशंसा की एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि रिकार्ड रूम में बने अलमारी केबिन में रिकॉर्ड व्यवस्थित ढंग से रखवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के सामने सुंदर एवं स्पष्ट अक्षर में तहसील कार्यालय का नाम अंकित कराने के निर्देश तहसीलदार गोहपारू को दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी जयसिंह नगर दिलीप पांडेय, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, उपयंत्री एम०पी० सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कैप एवं वेयरहाउस गोडाउन के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन कर कलेक्टर ने जेसीबी के माध्यम से भूमि को समतलीकरण कराकर साफ कराने के दिए निर्देश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम ढोलर में कैप एवं वेयरहाउस गोडाउन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान वेयरहाउस इंजीनियर श्री राजेश भगत ने कलेक्टर को अवगत कराया कि यहां 10,000 मीट्रिक टन का कैप तथा 5400 मीट्रिक टन गोडाउन निर्माण प्रस्तावित है, चिन्हित चयनित भूमि लगभग 12 एकड़ जिसमें खसरा नंबर- 718/1, 718/5, 718/6, 718/7, 718/13 शामिल है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस चयनित भूमिका 6 एकड़ एवं गोडाउन निर्माण के लिए उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि शेष भूमि अन्य आवश्यक निर्माण के लिए सुरक्षित रखा जाए।
कलेक्टर ने वेयर हाउस के इंजीनियर राजेश भगत को निर्देशित किया कि भूमि को जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण कराकर साफ कराना सुनिश्चित कर लें कि इस भूमि में किस तरह वेयर हाउस एवं गोडाउन का निर्माण करना है उसका पूर्ण रूपरेखा तैयार कर ले।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंह नगर दिलीप पांडेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, प्रबंधक सहकारिता बैंक बाई०के० सिंह, तहसीलदार जयसिहनगर दीपक पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बकरी पालन ने दुखनीबाई के जीवन लाई खुशहाली
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के पड़रियां गांव की निवासी दुखनीबाई बैगा पति जग्गू बैगा अपने परिवार का पालन-पोषण कठिनाई से करती थी। कम खेती से इतनी आय नही होती थी कि, वह अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। सिंचाई का साधन नही होने से थोडी बहुत जमीन में भरपूर फसल भी लेना मुनासिब नही था। वर्षा पर आधारित खेती से जीविकोपार्जन में कठिनाई होती थी वहीं शहर दूर होने के कारण रोजी-रोजगार भी गांव में नही मिल पाता था। किसी प्रकार बनी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। जनजाति कार्य विभाग द्वारा विशेष केन्द्रीय योजना के तहत एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना शहडोल द्वारा बकरी पालन योजना के लिए 3़1 जोडी बकरी क्रय हेतु खाते में राशि जमा कराई गई जिससे स्वयं की पंसद से बकरी क्रय की गई। इन बकरियो से साल में दो बार दो-दो बकरी के बच्चे प्राप्त होते है जिससे 1 बकरी से दोनो समय में 1-1 लीटर दूध प्राप्त होता है जिससे घर के बच्चो सहित अन्य सदस्यो को खाने हेतु दूध मिलने लगा है जब से बकरी का दूध खाने का मिलने लगा घर परिवार के लोग बीमार नही होते तथा मेरे परिवार का कुपोषण भी दूर हो गया है। बकरा एवं बकरी के बच्चो को बड़े होने पर उन्हें बेचकर साल में लगभग 50 हजार रूपये की आमदनी भी मिलने लगी है जिससे मेरे परिवार का बहुत अच्छी तरह से भरण-पोषण हो रहा है। दुखनी ने बताया कि अभी मेरे पास 8 बकरी एवं 3 बकरा है। उसने कहा कि, गरीब ग्रामीण आदिवासियो के लिए यह बकरी पालन योजना बरदान साबित हो रही है। इस तरह की योजना का लाभ और गरीब बैगा परिवार को मिले तो उनका भी जीवन खुशहाल हो जाए। उसने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि, यह योजना मेरे लिए बरदान साबित हुई है और मेरे जीवन में खुशहाली आई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
पुलिया निर्माण से आवागमन की सुविधा वनवासियो को मिलने से जीवन में आई खुशहाली
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनजाति बहूल्य शहडोल जिले विकासखण्ड बुढार के ग्राम पंचायत मलया में पुलिया निर्माण से वनवासियो के जीवन में खुशहाली आई है। इस पुलिया निर्माण से जनजाति बहूल्य ग्राम पंचायत मलया के लोगों को आवागमन की सुविधा मिली है।
गौरतलब है कि, ग्राम पंचायत में पुलिया नही बनाने के कारण लोगो को काफी परेशानी होती थी जिससे जनजाति बहूल्य गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा सुगम हो गई है।
ग्राम पंचायत मलया में वर्ष 2018-19 में पुलिया निर्माण हेतु एकीकृत आदिवासी परियोजना के तहत 5 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी। पुलिया का निर्माण 3 माह में पूर्ण कर लिया गया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी https://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉https://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । https://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। https://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, https://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए https://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी https://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। https://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। https://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
0 टिप्पणियाँ