DRMS NEWS

DRMS NEWS

संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में नालियों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ करायें और चलाएं सघन सफाई अभियान- कमिश्नर

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  मंगलवार  27 अप्रैल  2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन शहडोल संभाग को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएं। 

नगरीय क्षेत्रों में करायें मच्छर रोधी दवा का छिड़काव

कमिश्नर ने कहा है कि सफाई अभियान के तहत नालियों की सफाई, नालियों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ कराएं, ताकि नालियों में जल का भराव ना हो। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी नगरीय क्षेत्रों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी करने के निर्देश दिए हैं। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सभी वार्डों की सतत साफ सफाई हो

कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों के सभी सार्वजनिक स्थल स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए तथा नगरीय क्षेत्रों के सभी वार्डों की सतत साफ सफाई होना चाहिए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का किया  निरीक्षण और व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने 27 अप्रैल 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का निरीक्षण किया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव कमिश्नर के साथ निरीक्षण के दौरान रहे।

सामान्य रोगी एवं संभावित कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर बनायें

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिक में जांच कराने हेतु आने वाले सामान्य रोगी एवं संभावित कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया जाए।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिक में जांच के लिए आने वाले मरीजों से सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना मरीजों की सैंपलिंग की गति बढ़ाई जाए तथा जांच रिपोर्ट समय पर प्राप्त हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से चर्चा की।

   

नर्सों से चर्चा कर उनकी हौसला अफजाई की

कमिश्नर ने नर्स ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण किया तथा नर्सों से चर्चा कर उनकी हौसला अफजाई की। कमिश्नर ने पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया तथा पैथोलॉजी और एक्स-रे के संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की। कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्डन का विकास करने के निर्देश भी खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना  मंगठार    पाली चिकित्सालय का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने 27 अप्रैल 2021 को संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना चिकित्सालय मंगठार पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कोरोना वायरस मरीजों के उपचार के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की। 

चिकित्सकों ने कमिश्नर को बताया कि चिकित्सालय में छः कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में 10 ऑक्सीजन बेड्स हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन सामग्री मुहैया कराई जाए।

कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर पाली में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर के चिकित्सक ने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में 6 मरीज हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों को इंडियन कॉफी हाउस से खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में अभी 72 बेड खाली हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय उमरिया का किया निरीक्षण, ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध की चर्चा  

                      

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने 27 अप्रैल 2021 को जिला चिकित्सालय उमरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

 कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने के लिए अपर कलेक्टर उमरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

   निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मेटरनिटी वार्ड तथा बच्चों के वार्ड में सुंदर परिवार एवं सुंदर एवं स्वास्थ्य बच्चों की फोटो चस्पा करें।

सभी जानकारी का प्रसारण होना चाहिए

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मेटरनिटी वार्ड एवं जहां मरीजों के परिजन एकत्र होते हैं ऐसे स्थान में टीवी के माध्यम से गर्भवती माताओं को कौन-कौन से टीके लगते हैं, दुग्ध पान कराने के क्या फायदे हैं, गर्भवती माताओं को कैसा भोजन करना चाहिए, बच्चों का पोषण कैसे करना चाहिए, मां का दूध बच्चों के लिए क्यों जरूरी है ऐसी सभी जानकारी का प्रसारण होना चाहिए।

गर्भवती माताओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रसारण टीवी के माध्यम करें

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं एवं गर्भवती माताओं के लिए शासन द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही है, इनका भी प्रसारण टीवी के माध्यम से होना चाहिए।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पंजीयन कक्ष का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों से चर्चा की। 

अव्यवस्थित रजिस्टर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त 

चिकित्सक कक्ष के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक कक्ष में गंदगी पाए जाने और अव्यवस्थित रजिस्टर पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए।

जिला चिकित्सालय उमरिया में सफाई के लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय परिसर एवं कक्षाओं में गंदगी पाए जाने पर एवं सामग्री अस्त-व्यस्त मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय उमरिया में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया जाए।

   इस दौरान जिला चिकित्सालय उमरिया में यहां वहां मकड़ी के जाले लगे रहने पर तथा चिकित्सालय परिसर में गंदगी व्याप्त होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि यह गंदगी तत्काल समाप्त होना चाहिए और गंदगी दूर करने के लिए तत्काल अभियान चलायें । 

कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय उमरिया में सीढ़ियां टूटी हुई पाए जाने पर सीढ़ियां का मरम्मत करने के निर्देश दिए तथा कोविड वार्ड भी निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अपर कलेक्टर को प्रभारी नियुक्त करने के दिए निर्देश

वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ० संदीप सिंह से चर्चा की तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की तथा अस्पताल परिसर में आक्सीजन सिलेंडरों का अवलोकन किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कमिश्नर को बताया कि जिला चिकित्सालय उमरिया में अभी समुचित ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं।

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान बर्न यूनिट तथा डायलिसिस कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ