http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 28अप्रैल 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गौस्वामी ने 27 अप्रैल 2021 को रेल्वे स्टेशन शहडोल की व्यवस्थाओं एवं रेल्वे ट्रैकिंग कर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वोकारों से आॅक्सीजन टेंकर लेकर आने वाली संजीवनी एक्सप्रेस जो भोपाल तक जाएगी तथा विभिन्न स्थानों में आॅक्सीजन टेंकर उतारेंगी।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
शहडोल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहडोल की आॅक्सीजन टेंकर को मुख्य ट्रेन से अलग करने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए यह भी तय करें कि संजीवनी एक्सप्रेस को अधिक देर तक न रोका जाएं।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रेल्वे ट्रैकिंग का अवलोकन किया। इस दौरान रेल्वे अधिकारियों एवं इंजीनियर्स के साथ उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां शहडोल के आॅक्सीजन टेंकर को पृथक कर अलग दूसरे रेल्वे लाइन में रखना है। कलेक्टर ने कहा कि उस स्थान को समलतीकरण कराकर यह सुनिश्चित करें कि ट्रैक सहित ट्रैंकर आसानी से उतर सके।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं एसपी ने मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा और कोविड आईसीयू वार्ड में मरीजों की ली स्वास्थ्य की जानकारी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने 27 अप्रैल 2021 को मेडिकल कालेज भ्रमण कर मेडिकल कालेज शहडोल में कोविड मरीजो को दी जाने वाली चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कोविड आईसीयू वार्ड में स्वयं जाकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी मेडिकल कालेज अधीक्षक डाॅ0 नागेंद्र सिंह से प्राप्त की तथा कोविड-19 मरीजो के व्यवस्थाओ के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ कराने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल काॅलेज की पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज शहडोल में प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के अंदर प्रवेश करने वाली वाहनों को प्रवेश निषेध घोषित करते हुए पार्किंग निषेध का बोर्ड भी लगाया जाएं।
बेहतर से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम करें
इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कालेज शहडोल पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
300 सिलेण्डर भरे हमेशा तैयार रहे और 200 आक्सीजन सिलेण्डर का बैकअप तैयार रखें
कलेक्टर ने मेडिकल कालेज एल.एम.ओ. प्लांट का अवलोकन कर, एल.एम.ओ. में लिक्विड आक्सीजन की जानकारी लिया कि मेडिकल कालेज के आक्सीजन प्लांट में लिक्विड आक्सीजन भी प्राप्त हो गई।
कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मेडिकल काॅलेज में अभी 525 आक्सीजन सिलेण्डर है, जिसमें बैकअप के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर वार्डो में रखे गए हैं। कलेक्टर ने डीन मेडिकल कालेज से कहा कि 300 सिलेण्डर मेडिकल कालेज में भरे हमेशा तैयार रहे और 200 आक्सीजन सिलेण्डर का बैकअप तैयार रखा जाए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
मेडिकल कालेज शहडोल में एयर संप्रेषण यूनिट की
स्थापना हेतु 02 करोड़ 10 लाख रूपये की व्यय,
भुगतान करने की स्वीकृत
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ सतेन्द्र सिंह ने डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय महाविद्यालय शहडोल द्वारा कमिश्नर शहडोल के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार शासकीय महाविद्यालय शहडोल में डेडीकेट हास्पिटल में मरीजों की संख्या में लगातार अप्रत्याशित वृद्वि होने के परिपेक्ष्य में 260 जंबो सिलेण्डर भरने की क्षमता वाला 01 एयर सप्रेषण यूनिट (ए.एस.यू.) की स्थापना अनुमनित लागत 2 करोड़ 10 लाख रूपये की व्यय भुगतान करने की स्वीकृत दी है।
यह राशि राहत आयुक्त मध्य प्रदेश भोपाल के आंमत्रण द्वारा मांग संख्या 58 मुख्य शीर्ष 4245 अन्तर्गत 80- सामान्य, 102- विनाश वाले क्षेत्रो में प्राकृति विनाश, आकस्मिक योजनाओं का प्रबंध योजना शीर्ष 7767- महामारी, रासायनिक जैविक व परमाणु आपदाओं की रोकथाम हेतु दी गई है।
जिले को प्राप्त अनाबद्व राशि से 02 करोड़ रूपये की व्यय, भुगतान करने की स्वीकृत एवं शेष 10 लाख रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से व्यय भुगतान की कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को निर्देशित किया गया है।
अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय महाविद्यालय शहडोल के मांग के अनुसार तथा समिति द्वारा निर्णय के पश्चात यह आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि, क्रियान्वयन एजेंन्सी अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय महाविद्यालय शहडोल होगे तथा आक्सीजन एयर सप्रेषण यूनिट की स्थापना भण्डार क्रय नियमो के पालन करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी वित्तीय नियमों का पालन किया जाए।
उपकरण एवं प्लांट के मानक सिद्वांत में स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग एवं मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक सिद्धांत का पालन किया जाए इस हेतु तकनीकी विशेषज्ञों की देख-रेख में कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
आक्सीजन एयर संप्रेषण यूनिट की स्थापना के उपरांत व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए एवं क्रय की सामग्री मांग के अनुसार एवं गुणवत्तापूवर्क होनी चाहिए।
सामग्री की सम्पूर्ण रख रखावं की जिम्मेदारी डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेडिकल कालेज शहडोल की होगी। सामग्री का भौतिक सत्यापन कराकर स्टाक पंजी में दर्ज किया जाए तथा फोटोग्राफ आदि भी कलेक्ट्रेट कार्यालय को क्रियान्वयन एजेंसी उपलब्ध कराए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना वायरस संक्रमण से हेतु धनपुरी नगर के विभिन्न
वार्डों को किया जा रहा है सैनिटाइजेशन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा के मार्ग दर्शन में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए धनपुरी के विभिन्न वार्डों में सोडियम ह्यपोक्लोरिड द्वारा सेनिटाईज कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान धनपुरी नगर के व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी जा रही है तथा मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा बार-बार सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने की अपील भी की जा रही है।
इस कार्य को स्वच्छता निरीक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता, उपयंत्री मनोज श्रीवस्तव, भरत सिंह एवं नगर पालिका की स्वछता टीम के द्वारा किया गया।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर डाटा
एंट्री ऑपरेटर की लगाई ड्यूटी
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम हेतु मेडिकल कालेज शहडोल में मरीजों के पंजीयन की व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता के निर्देशन में कार्य करने हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी आगामी आदेश तक लगाई है।
मेडिकल कालेज में मरीजों का पंजीयन करने में चिंतामणि यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद शिक्षा केंद्र सोहागपुर जिनका मोबाइल नंबर- 7974830650, प्रकाश कुमार तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर आवास एवं पर्यावरण विभाग एस०ओ० बंगला के पीछे वार्ड नंबर 11 शहडोल जिनका मोबाइल नंबर- 6266065298, विनीत दुबे डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण शहडोल जिनका मोबाइल नंबर- 9617430220, आशुतोष तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल जिनका मोबाइल नंबर- 9424333230 आदि की डियूटी लगाई गई है।
इन सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपनी उपस्थिति मेडिकल कालेज शहडोल के अधिष्ठाता को दें तथा उनके निर्देशन में सौंपे गए कार्य दायित्वों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से होगा।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ