DRMS NEWS

DRMS NEWS

घर का रास्ता भटका 02 वर्षीय बालक को डायल-100 सेवा ने उसके परिजनों से मिलवाया

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  बुधवार  26 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शहडोल जिले के थाना अमलई के अंतर्गत 26 मई 2021 को एक 02 साल का बच्चा मिला था जो रास्ता भटक गया था और अपने बारे मे कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था ।  

एक कालार द्वारा घटना की सूचना डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस सहायता माँगी । 

सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा शहडोल जिले के डायल-100 वाहन क्रमांक 15 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया । 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक सुंदर सिंह और पायलेट योगेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बच्चे को अपनी संरक्षण में लिया व बच्चे के परिजनों की तलाश की परिजनों के मिलने पर थाने लाये। थाने से सत्यापित कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गयी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

वैश्विक महामारी कोरोना महामारी से बचाव एवं विश्व शांति की कामना को लेकर भगवान बुद्ध जयंती मनाई

कोचस/रोहतास। वैश्विक महामारी कोरोना महामारी से बचाव एवं विश्व शांति की कामना को लेकर जिला कोचस प्रखंड के लहेरी गाँव में आल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के प्रखंड सचिव चंदन कुमार द्वारा भगवान गौतम बुद्ध चित्र पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना कर सादगी से बुधवार  26 मई 2021 को भगवान बुद्ध जयंती मनाई गई।

चंदन कुमार  कहा कि भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बिहार में आज वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की 2565 वीं जयंती सादगी के साथ बिहार के साथ-साथ सभी जगह मनाई जा रही है, आज वैश्विक महामारी कोरोना महामारी से बचाव एवं विश्व शांति की कामना को लेकर के सभी भक्तों ने पूजा की ।

कोरोना के कारण हमारी यूनियन ने बहुत सादगी से बुद्ध जयंती मनाई है। 

शिवराती राम ने कहा कि विश्व शांति एवं कोरोना महामारी से बचाव को लेकर हम सभी ने पूजा अर्चना की है। कोरोना महामारी की वजह से आज यहां कम लोग संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान बुद्ध का पूजा पाठ किया है। भगवान बुद्ध की जयंती को हम सभी त्रिविध जयंती के रूप में मना रहे हैं।

त्रिविध जयंती का अर्थात यह होता है कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, आज ही के दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आज ही के दिन उनका महापरिनिवार्ण हुआ था। इसलिए हम लोग इसे त्रिविध बुद्ध जयंती के रुप में मनाते हैं। 

कंचन कुमार ने कहा की भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहब, रविदास के विचारों को हमारी यूनियन घर-घर पहुंचाएगी। 

उपस्थित सभी भक्तों ने भगवान बुद्ध से यह प्रार्थना किया कि कोरोना जैसी घातक महामारी का जल्द ही समाप्ति हो और पूरे विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहे। 

इस अवसर पर संतोष, श्री शर्मा, अशोक, राजनेती, शिवराती राम आदि शामिल हुए।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस की हुई बैठक 

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पर सरकार के इशारे पर क्राइम ब्रांच पुलिस के द्वारा बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव सुभाष गुप्ता के मार्ग दर्शन में एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव रविंद्र तिवारी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय अवस्थी के मौजूदगी में बैठक की गई एवं 5 मिनट का मौन रखकर प्रदेश की अहंकारी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध किया गया। 

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महा सचिव सुभाष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा समय रहते संसाधनों की व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण कोरोना वायरस ने प्रदेश भर में अफरा-तफरी मचा दी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस के सचिव रविंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार की निष्क्रियता का नतीजा यह निकला कि आज हर तरफ शहर से लेकर गांव तक अस्पतालों में बेड दवाई आक्सीजन की कमी है और समय पर इलाज न कर मिल पाने के कारण कई लोग काल के गाल में समा गए हैं।

इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय अवस्थी जी ने कहा प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार जीवित लोगों के साथ न्याय नही कर सकी लेकिन कोरोना से मरने वालों के लिए मुक्तिधाम में जगह तक नहीं है ना ही उनके लिए लकड़ियां उपलब्ध हो पा रही हैं।

मृतक के परिजन भी काफी परेशान हैं सरकार पर बैठे लोग कोरोना वायरस से पीड़ित एवं मृतक लोगों की संख्या को बताने की बजाय अगर विपक्ष कोई सवाल करती है तो उन पर एफआईआर दर्ज करके लोकतंत्र का गला घोट रही है।

इस बैठक में कोरोनावायरस के गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुभाष गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सचिव रविंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय अवस्थी,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा,एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता, कांग्रेस महामंत्री पीयूष शुक्ला, युवा कांग्रेस महा सचिव अभिषेक मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह,पार्षद प्रभात पांडे, एनएसयूआई जिला समन्वयक आशीष तिवारी, प्रीतेश द्विवेदी, शोभित द्विवेदी, सौरभ तिवारी अखिलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ऑटोमोबाइल से जुड़े व्यापारियों का  महिंद्रा शोरूम में होगा वैक्सिनेशन

27 मई से 29 मई तक बनाया टीकाकरण केंद्र

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आटोमोबाइल डीलर से जुड़े व्यापारियों को जिला प्रशासन ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन के लिए प्रथक से 3 दिनों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाने का ऐलान किया है ताकि इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारी व उनके कर्मचारी आसानी से टीकाकरण करा सकें।

एसोशियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक सिंह एवं महामंत्री मनोज गुप्ता के विशेष प्रयास पर कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जिले के ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं उनके स्टाफ के वैक्सिनेशन को प्राथमिकता देते हुए  27 मई से 29 मई तक तीन दिनो का स्लॉट स्वीकृत करते हुए  वैक्सिनशन के लिए महिंद्रा शोरूम(भागवती इंडिया मोटोराइजर) जमुई के परिसर में वैक्सिनेशन सेन्टर निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए है।उक्त केंद्र में  27 से29 मई तक प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सिर्फ तीन दिन के लिए 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगो का टीकाकरण हो सकेगा।

कोविड गाइड लाइन के तहत प्रत्येक आगंतुक को मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, सेनेटाइजर का प्रयोग आदि अनिवार्य है। साथ ही वैक्सीन हेतु आने वाले प्रत्येक सदस्य को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है ।

उक्त कार्यक्रम को उत्सव के साथ अद्वितिय बनाने हेतु एसोसिएसन के अध्यक्ष विक्रम सिंह व समस्त वरिष्ठों राजेश गुप्ता, राजकुमार खरया, नंदकिशोर खेड़िया, कैलाश गुप्ता, श्री खेमतानी, पूरन सोनी,लुकमान अली आदि ने  जिले के समस्त ऑटोमोबाइल डीलर्स से अनुरोध है कि वे अपने सम्पूर्ण स्टॉफ की सूची एशोसिएशन के व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजकर सभी लोगो का वैक्सिनेशन कराए। उन्होंने ने यह भी कहा है कि ऐसे डीलर जो एसोसिएसन के सदस्य नहीं हैं वे भी इस वैक्सिनेशन केंद्र में पहुच कर अपना टीकाकरण आवश्यक रूप से करा लें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************                     

कैट के पहल पर व्यापारियों के लिए बना वैक्सीनेशन केंद्र, शुभम पैलेस में 27से 30 मई तक होगा टीकाकरण 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) शहडोल के विशेष मांग पर कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने कोबिट संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाले वैक्सीन हेतु व्यापारियों के लिए 4 दिनों के लिए शुभम पैलेस में एक अलग से केंद्र निर्धारित किया गया है, जिसमें व्यापारी एवं उनके परिजन व कर्मचारी उक्त केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

यह केंद्र 27 मई से 30 मई तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सिर्फ चार दिनों के लिए शुभम पैलेश में निर्धारित किया गया है इस केंद्र में प्रतिदिन 150 व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी ।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) शहडोल के विशेष आग्रह पर कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर  कोविड19 वैक्सीन केंद्र बनाया गया इस केन्द्र के बनने से व्यापारियों को सहुलियत होगी और वे आसानी से टीकाकरण करा सकेंगे।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी, संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, महामंत्री युग डालमिया, जिलाध्यक्ष प्रेम जगवानी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला संयोजक जसवीर सिंह, महामंत्री विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन सनपाल, देवेंद्र थारवानी, विजय जसवानी, जिला प्रभारी राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीलेश मोर, महामंत्री दिलीप लाहोरानी आदि कैट के समस्त जिला-नगर पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है.  कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोग स्वयं   परिवारजन व अपने कर्मचारियों का शुभम पैलेश में स्थिति वैक्सीनेशन केंद्र में 27 से 30 मई के बीच प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच पहुंच कर आवश्यक रूप से कोविड का टीका लगवाएं तथा अपनों को इस महामारी से बचाएं ।

कैट के उपरोक्त पदाधिकारियों ने सभी से यह भी कहा है कि वे अपने फर्म में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाएं, जिससे खुद सुरक्षित रहकर नगर को भी सुरक्षित रहने में सहयोग प्रदान करें। 

उन्होंने सभी से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ हाथ धोने व सेनीटाइज करने  का आग्रह किया है*।

व्यापारी बंधु भीड़ से बचने के लिए अपना पंजीयन नगर अध्यक्ष नीलेश मोर मोबाइल-9340354597, महामंत्री दिलीप लाहोरानी मोबाइल-7987088581,जिला महामंत्री विपिन गुप्ता मोबाइल-9425256493 एवं योगेश गुप्ता मोबाइल-9826475992 से संपर्क करा सकते है ।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ