http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरूवार 27 मई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
वैक्सीनेशन सेंटर में सुश्री खुशी विश्वकर्मा ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाया। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी कि कोविड-19 के टीका के पश्चात भी मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार बार साबुन से हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में ना जाएं। कलेक्टर ने कहा कि खुद को सुरक्षित रखकर दूसरों को भी सुरक्षित करें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
इस अवसर पर कलेक्टर ने ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के सदस्यों एवं टीकाकरण कराने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब स्वयं वैक्सीनेशन कराएं तथा अपने जान-पहचान एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
ऑटोमोबाइल्स डीलर्स के सभी विक्रेता खुद वैक्सीनेशन कराएं तथा परिचितों को भी दे समझाइश
कलेक्टर ने कहा कि आप के संपर्क में आने वाला व्यक्ति टीकाकरण अवश्य कराएं यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में टीकाकरण कराए व्यक्तियों को प्रवेश ना दें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जो टीका लगवा रहा है वह 10-10 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराने हेतु संकल्प लें।
पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सब मिलकर संकल्प लें कि जिले को कोरोना महामारी से निजात दिलाना है, इसके लिए मिशन की तरह काम करें।
उन्होंने कहा कि आपसे सहयोग एवं समन्वय स्थापित करते हुए सभी 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। तभी हम खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को सुरक्षित रख पाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें शासन के प्रोटोकॉल का पालन भी अनिवार्य रूप से करना चाहिए तथा लॉकडाउन के नियमों का भी पालन करने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, ऑटोमोबाइल्स के डीलर्स राजेश गुप्ता, शशांक सिंह, नंदकिशोर खेड़िया, राजकुमार खरिया, मनोज गुप्ता, अमित सोनी, विनोद अग्रवाल, संदीप गुप्ता सहित काफी संख्या में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
व्यापारियों की स्थिति-केन्द्र सरकार से उम्मीद, विषय पर कैट का जनसंवाद 28 मई को, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि होंगे
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारियों की स्थिति-केन्द्र सरकार से उम्मीदें, विषय पर जनसंवाद का आयोजन आज शुक्रवार 28 मई सांय 5.00 बजे वर्चुअल रूप से किया गया है।
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चैरसिया ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर इस जनसंवाद के मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश भर के कैट पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण एवं व्यापारी इसमें शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह से मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है और इस लाॅकडाउन की अवधि में अनेक ऐसी परेशानियां व्यापारी के समक्ष खडी़ हैं जो कि केन्द्र सरकार से संबंधित हैं। इस वर्चुअल सेमीनार के माध्यम से प्रदेश के व्यापारी अपनी बात भारत सरकार तक भेजे जाने के लिये कृषिमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से चर्चा करेंगे।
जूम पर आयोजित इस वर्चुअल सेमीनार का आईडी 9425115622 है जबकि पासवर्ड 12345 है।
कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह महामंत्री युग डालमिया शहडोल जिला अध्यक्ष प्रेम जगवानी उमरिया जिला अध्यक्ष कीर्ति सोनी अनूपपुर जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा सहित समस्त तहसीलों वह जिले के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़ कर सेमीनार का लाभ उठायें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहीद प्रदीप द्विवेदी स्मृति कोविड केयर सेंटर का एडीजी एवं कलेक्टर ने फीता काटकर किया शुभारंभ,
जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यह कोविड केयर सेंटर वरदान - एडीजी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज पुलिस लाइन शहडोल में शहीद प्रदीप द्विवेदी स्मृति कोविड केयर सेंटर पुलिस लाइन शहडोल में 20 ऑक्सीजनयुक्त बेड अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ एडीजी शहडोल रेंज जी० जनार्दन, कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान एडीजी जी जनार्दन ने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लिए यह कोविड केयर सेंटर वरदान है, तो उनके लिए संजीवनी का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का यह सामूहिक प्रयास उल्लेखनीय तथा अनुकरणीय है।
आयुष चिकित्सक सहित दो पैरामेडिकल स्टाफ करेंगे कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले के पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल के सामूहिक प्रयासों से दिवंगत नगर निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी के स्मृति में यह 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इसमें 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साथ ही आयुष चिकित्सक एवं दो पैरामेडिकल स्टाफ नियमित इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की देखभाल करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर एक एंबुलेंस भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के सुचारू चिकित्सा हेतु सुलभ कराई गई है जो आवश्यकता अनुसार के अनुसार कोविड़ केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर एडीजी एवं कलेक्टर ने पुलिस अस्पताल में आयोजित टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान वैक्सीनेशन स्थल पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान एडीजी को अवगत कराया गया कि 28 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन अभी तक हो चुका है।
इस दौरान एडीजी एवं कलेक्टर ने जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जो कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके हैं उनके और उनके परिवार की पुनः जांच के लिए आयोजित शिविर का अवलोकन किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, दिवंगत नगर निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी की पत्नी मंजू द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मेघ सिंह सागर, जिला आयुष अधिकारी डॉ० शशि प्रभा पांडेय, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संजीव कुल्हारे, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक व्ही०ड़ी० पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, डीएसपी सुश्री सोनाली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक दिनेश कुमार मर्सकोले सहित पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी में हो रहे वैक्सीनेशन सत्र का किया निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी हो रहे वैक्सीनेशन सत्र का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक एवं चौबंद रखी जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि उनके परिवार में जो भी 18 वर्ष के ऊपर हैं उनका टीकाकरण कराएं, तभी आप कोविड महामारी से सुरक्षित रह सकते हैं।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर एवं साबुन से बार-बार हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पैरामेडिकल स्टाफ को समझाइश देते हुए कहा कि शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था वैक्सीनेशन स्थल पर ही रखी जाए। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 40 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
कलेक्टर सभी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराया जाए, यह अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मेघ सिंह सागर सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी में हो रहे वैक्सीनेशन सत्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने हेतु दी समझाइश
वैक्सीनेशन करा कर खुद को और अपने परिवार को करे सुरक्षित- कलेक्टर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने गोहपारू एवं खंन्नौधी में दोपहिया वाहनों से घूमते हुए लोगों को रोककर उन्हें कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण कराने समझाइश देते हुए कहा कि खुद को सुरक्षित रखकर अपने परिवार सुरक्षित करें। कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन बहुत अधिक आवश्यक है।
कलेक्टर ने बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क वितरित करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, लॉकडाउन नियमों का पालन करें।
कलेक्टर ने कैश ले जा रही वाहन को रोककर उनके चालक एवं कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन कराने हेतु समझाइश दी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल के सामने बैरियर लगाकर जो लोग वैक्सीनेशन के बिना सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं उनका टीकाकरण कराया जाए, इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। अब कढ़ाई के साथ वैक्सीनेशन भी आवश्यक है जिससे सड़क में घूमने वाले लोग कोरोना कैरियर न बन पाएं।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मेघ सिंह सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिले में मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 12 देशी मदिरा एवं 11 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए 07 समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं।
उन्होंने बताया कि एकल समूह शहडोल क्रमांक 03, शहडोल क्रमांक 02, देवलोंद, बुढार, धनपुरी, अमलाई एवं जयसिंह नगर हेतु वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई टेंडर ऑफर सम्मिट करने की तिथि 28 मई 2021 अपराहन 1ः00 बजे तक, ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 28 मई को दोपहर 2ः00 बजे से एवं जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि एवं समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला अधिकारी कार्यालय शहडोल में प्राप्त कर सकते हैं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ