http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 29 मई 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल नगर के गल्ला मंडी में हो रहे कोरोना महामारी से बचाव के लिए आयोजित टीकाकरण सत्र का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने निरीक्षण किया।
सभी 18 वर्ष से ऊपर व्यापारी बंधु लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका
इस दौरान कलेक्टर ने वहां बैठक की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं होने के कारण बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। विधायक एवं कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 32 व्यापारियों ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और अभी लगातार व्यापारी टीकाकरण हेतु आ रहे हैं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कलेक्टर ने दिए निर्देश शासन के प्रोटोकॉल का वैक्सीनेशन स्थल पर करें कड़ाई से पालन
कलेक्टर ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष को निर्देश दिए कि टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों के लिए कुर्सी आदि की बैठने हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन स्थल पर शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया जीवन में अपनाने की समझाइश टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को दिया।
विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने टीकाकरण करवा चुके व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें घर पर भी अपने परिचितों एवं परिजनों को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने हेतु कहा।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, जिला टीकाकरण अधिकारी अंशुमन सोना रे नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव , व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सांझी रसोई के भोजन व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले में संचालित सांझी रसोई जरूरतमंदों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराकर मानवता का पुनीत कार्य कर रही है। यह सांझी रसोई जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराने मील का पत्थर साबित हो रही है। सांझी रसोई में जरूरतमंदों को 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
सांझी रसोई उपलब्ध करा रही है जरूरतमंदों को भरपेट भोजन
साथ ही कोरोना महामारी काल में जरूरतमंदों को अस्पताल बस स्टैंड, प्राइवेट शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तथा शहडोल से लगे हुए ग्रामों जो सांझी रसोई में फोन नंबर- 9926342898 फोन करते हैं उन्हें नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने सांझी रसोई में पहुंचकर भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सेवादार ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक तथा सायं 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक सांझी रसोई में भोजन उपलब्ध रहता है।
सांझी रसोई में 20 से 25 कार्यकर्ताओं तथा 15 सेवादारों के सहयोग से रुचिकर एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जाता है। सांझी रसोई में सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग मीनू के अनुसार भोजन तैयार किया जाता है।
उन्होंने बताया कि भोजन तैयार करने में साफ सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ कोविड-19 महामारी से बचाव के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखा जाता है।
सेवादार ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि सांझी रसोई में लोग जन्मदिन शादी की सालगिरह एवं अन्य खुशियों के मौके पर अपना सहयोग प्रदान करते हैं, जिससे सांझी रसोई में भोजन व्यवस्था कार्य में सहयोग प्राप्त होता है।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने समझाइश दी की सांझी रसोई में सहयोग के लिए समाज सेवियों के साथ-साथ मिलर्स व शासकीय अधिकारी, गैस एजेंसी डीलर्स, व्यापारी एवं सब्जी संघ के प्रतिनिधियों को भी जोड़े, जिससे अधिक से अधिक लोग मानवता के इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।
कलेक्टर ने कहा कि रोटी बनाने की मशीन आज की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ले इससे भोजन बनाने में आसानी होगी।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सांझी रसोई में भोजन व्यवस्था कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता के इस पुनीत कार्य में जिला प्रशासन आपके साथ है।
सांझी रसोई की वर्तमान व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं जन कल्याणकारी बनाए जिससे हर जरुरतमंद को भर पेट भोजन मुहैया हो सके।
अवलोकन के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० एम.एस. सागर सहित सांझी रसोई के सेवादार रमित सिंह, तरुण सिंह, विष्णु मिश्रा सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं एसपी ने बरेली में संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरेली में कोरोना महामारी से बचाव के लिए आयोजित टीकाकरण सत्र का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने निरीक्षण किया।
इस दौरान कलेक्टर ने कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 10 लोगों ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और अभी लगातार टीकाकरण हेतु आ रहे हैं।
कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार गोहपारू को निर्देशित किया कि बनाकर पूरे गांव में घर घर भ्रमण करें तथा महिला स्व सहायता समूह एवं जन अभियान परिषद कोरोना वॉलिंटियर्स तथा 18 वर्ष के ऊपर के ग्राम के उत्साही युवकों को टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए समझाइश दें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 45 वर्ष के ऊपर के जो व्यक्ति टीकाकरण करा चुके हैं उनके परिचितों एवं बच्चों को भी टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित करें तथा शासकीय कर्मचारी स्वयं अपना टीकाकरण करने एवं अपने परिवार के सदस्यों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों के लिए कुर्सी आदि की बैठने हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन स्थल पर शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया जीवन में अपनाने की समझाइश टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को दिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने टीकाकरण करवा चुके व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० आर.के. शुक्ला, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, बीपीएम श्री संजय चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बरेली गांव में घर घर जाकर लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने हेतु किया प्रेरित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने जनपद गोहपारू के ग्राम बरेली में घर घर जाकर लोगों को कोविड महामारी से बचाव की समझाइश दी।
इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संदीप मिश्रा, राम प्रसाद, जय लाल सिंह, आनंद द्विवेदी को टीकाकरण कराने की समझाइश देते हुए कहा कि टीका से डरे नहीं यह आपको कोरोना महामारी से सुरक्षित करेगा।
वैक्सीनेशन करा कर खुद को और अपने परिवार को करे सुरक्षित
इस दौरान आनंद द्विवेदी तथा उनके घर के परिजन श्रीमती सरिता द्विवेदी मीनाक्षी एवं आकांक्षा को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया।
कलेक्टर एवं एसपी ने प्रकाश हार्डवेयर के संचालक रमेश विश्वकर्मा जिनके घर में भाभी की मृत्यु हो गई है, उनके घर जाकर वहां उपस्थित लोगों को टीकाकरण कराने हेतु समझाइश दी।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक श्री शर्मा, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राशन दुकान बरेली पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरेली के पीडीएस राशन दुकान पहुंच कर वहां राशन लेने आए व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने की समझाइश दी।
कलेक्टर ने पीडीएस दुकान विक्रेता को निर्देशित किया कि राशन लेने आए व्यक्तियों जो टीकाकरण कराना चाहते हैं उनके कार्य में उनके पात्रता श्रेणी तथा आधार कार्ड के अंतिम कार्ड नंबर दर्ज कराकर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराएं।
इस दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित लोगों को टीकाकरण के लाभ बताते हुए कहा कि इस महामारी से बचाव का एकमात्र वैक्सीनेशन ही उपाय है। कहा कि खुद टीका लगवाएं तथा अपने परिजनों को भी लगवाने हेतु प्रेरित करें।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निर्देशक शर्मा, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
टीकाकरण को जन आंदोलन बनाएं- मुख्यमंत्री
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, कोरोना के रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण को जन आंदोलन बनाएं। उन्होने कहा है कि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दर में कमी आई है किन्तु अभी और प्रयास करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियो को सम्बोंधित कर रहे थें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जिला मुख्यालय से लेकर नगरीय क्षेत्र एवं गांव के वार्डाें तक शासकीय अमले ने अथ्क प्रयास किया उसी का परिणाम है कि, प्रदेश में कोविड संक्रमण में निरतंर कमी आई है, इसके लिए जिला प्रभारी मंत्री, कमिश्नर, ए.डी.जी., जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, आपदा प्रबंधन ग्रुप के सदस्य सभी बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि, सावधानी व सतर्कता सत्त जारी रखें, किल कोरोना अभियान निरंतर चलाया जाए तथा संभावित तीसरी लहर हेतु कड़ी सतर्कता एवं सावधानी बरतें, चरणबद्व रूप से संक्रमण समाप्त करने की पहल करे, टीकाकरण को जन आंदोलन के रूप में बनाएं, जन जागरूकता और प्रचार-प्रसार सत्त जारी रहें, कोविड गाइड लाइन के अनुरूप व्यवहार सभी करे ऐसा प्रयास हो, सभी लोगों को अनुशासित रख कर स्वयं सक्रिय व सार्थक मानसिकता के साथ काम करें तथा यह ध्यान दें कि, टीका का एक भी डोज किसी भी हालत में बेकार न होने पाए, लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर शहडोल संभागायुक्त राजीव शर्मा, एडीजी जी. जनार्दन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार विशेष रूप से उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना वालेंटियर निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीनेशन कार्य में दे रहे सहयोग
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशन पर चलाए जा रहे मैं कोरोना वेलेंटियार अभियान के तहत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डे ने जानकारी दी है कि मैं कोरोना वालेंटियर अभियानान्तर्गत वेलेंटियरो द्वारा वैक्सीनेशन हेतु लोगो के घर घर जाकर 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तिओ को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर, वैक्सीनेशन सेंटरों के कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं तथा समझाइस दे रहे हैं कि वैक्सीन ही आपका सुरक्षा कवच है।
इसके साथ मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोंने व घर से अनावश्यक न निकलने व वैक्सीन स्वयं लगवाएं व अपने परिचितों को भी लगवाने की समझाइश दें, जिससे कोरोना सक्रमण को रोका जा सके। इस अभियान में विकासखंड समन्वयक बुढार रविंद्र शुक्ला, समन्वयक गोहपारू आलोक सोंधिया, कोरोना वालेंटियर चंद्रप्रकाश द्विवेदी, शिव रावत, बाबूलाल सिंह, शैलजा तिवारी, श्याम तिवारी, मोहन उपाध्याय, कन्हैया लाल गुप्ता, अंजना वर्मा,रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण दुबे एवं रोहिणी वर्मन आदि कोरोना वेलेंटियरो का सहयोग रहा है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन का किया अवलोकन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा वैक्सीन लगवाने हेतु आये लोगों से कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु वैक्सीन सुरक्षा का कार्य कर रही है, इसलिए आप अपने अन्य परिजनों, चिर-परिचितों तथा संबंधीयों को भी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें तथा सभी का वैक्सीनेशन हो ऐसा प्रयास करे कि कोई व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटने न पाए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने स्थानीय शुंभम पैलेस में कोरोना वालेंटियरो से की चर्चा
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के अवलोकन के दौरान वहां पर उपस्थित मैं कोरोना वालेंटियरों से चर्चा की।
चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोग वार्डाें सहित अन्य जगहों में जाकर टीकाकरण लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करें और लोगों को कोरोना संक्रमण बचावं हेतु टीकाकरण के फायदों की भी जानकारी दें साथ ही उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से अनावश्यक न निकले की समझाइश दें।
कलेक्टर ने मैं कोरोना वालेंटियरो द्वारा किये गए कार्यों की भी जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है।
इस मौके पर कोरोना वालेंटियर अरूण बाजपेई, कल्याणी बाजपेई, सिल्लू रजक व संगीता निगम सहित अन्य कोरोना वालेंटियर उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का टीका का फर्स्ट डोज और सभी से अपील की वे भी वैक्सीन लगायें
शहडोल/जयसिंहनगर सूर्य प्रताप सिंह। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी द्वारा कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने व वैक्सीन के फायदे से कोरोना से बचाव का सतत जन-अभियान चलाया जा रहा है एवं कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के प्रयासों की बदौलत व भारतीय वैज्ञानिकों एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना से बचाव के लिये किये जा रहे निरंतर प्रयासों से कोरोना संकट के प्रति जागरूक हो चुके आम-जन आधिकाधिक संख्या में वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।
इसी कड़ी में 29 मई 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर के वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय ने वैक्सीन टीकाकरण करवाया।
साथ ही, वैक्सीन को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही है, ऐसे में मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय ने आम जनता में कोविड-19 वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कहा कि लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर अविश्वास नहीं होना चाहिये, साथ ही जो लोग वैक्सीनेशन करवा रहे हैं, उन्हें कोरोना का खतरा नहीं है, अत: सभी को वैक्सीनेशन के लिये आगे आना चाहिये।
इसी के साथ अनुविभागीय अधिकारी दिलीप पाण्डेय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी क्षेत्रीय लोगों में कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीनेशन टीका करवाने के लिये सतत् कार्यरत हैं।
वैक्सीनेशन सेंटर में मुख्य रुप से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, दिवाकर पयासी, रावेन्द्र शर्मा, महामंत्री कविता सिंह, मण्डल मंत्री जयश्री कचेर, दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम राजेन्द्र शुक्ला, विजय दुबे के अन्य कई लोग मास्क लगा कर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला व्यापारी संघ शहडोल के पहल पर व्यापारियों के लिए बना कृषि उपज मंडी, गंज रोड टीकाकरण केंद्र में
300 से ज्यादा लोगों का लगा टीका
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला व्यापारी संघ शहडोल के पहल पर व्यापारियों के लिए बना कृषि उपज मंडी, गंज रोड टीकाकरण केंद्र में आज पहले दिन शनिवार 29 मई 2021 को 300 से ज्यादा लोगों का टीका लगा। 30 मई 2021 दिन रविवार एवं 31 मई 2021 दिन सोमवार को भी चालू रहेगा टीकाकरण अभियान।
आज 29 मई 2021 को कृषि उपज मंडी गंज रोड के टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला व्यापारी संघ शहडोल के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता एवं कई अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।
टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने बड़े ही उत्साव के साथ कोरोना का टीका लगवाया। आज 300 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ कल रविवार एवं सोमवार को भी प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोग व्यापारी एवं उनके परिजन व कर्मचारी केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
नोट- वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर सभी को आधार कार्ड पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्षमण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी, कोषाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रदीप गुप्ता उपाध्यक्ष मनोज सराफ, राजेश गुप्ता, गोपाल सराफ, जसवीर सिंह, गुलवीर सिंह, अनिल रोहरा, किशन सनपाल शैलेश ताम्रकार, सतेन्द्र गुप्ता (लाला), राजेन्द्र गुप्ता सोहागपुर, सुरेश जेठानी, अरविंद गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजू जैन, नारायण गुप्ता, मन्ना सराफ व अन्य व्यापारी गणो ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया है की कोरोना महामारी से बचाव हेतु अपने परिवार एवं कर्मचारियों को लाकडाउन खुलने के पहले वैक्सीन जरुर लगवाए।
“स्वयं सुरक्षित रहे एवं नगर को सुरक्षित रखे”
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कैट की पहल पर जिले में बनाए गए पांचों वैक्सीन केंद्र में दिखा भारी उत्साह देश के व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कैट का अभिनव प्रयास शहडोल वैक्सीन केंद्र में सोमवार 31 मई सायं 5:00 बजे तक होगा टीकाकरण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में देश के व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कानफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता के विशेष प्रयासों से कोविड-19 के बचाव के लिए लगने वाले वैक्सीन हेतु व्यापारियों उनके कर्मचारियों व परिजनों के लिए कैट के प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी, शहडोल जिला अध्यक्ष प्रेम जगवानी के नेतृत्व में शहडोल नगर ,बुढार ,धनपुरी, जयसिंहनगर व व्योहारी में टीकाकरण केंद्रों का निर्माण कर सत्र का आयोजन किया गया।
कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने कैट द्वारा आयोजित इन टीकाकरण केंद्रों में शहडोल नगर में अभी तक 830 सहित अभी तक लगभग 1750 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है ।शहडोल नगर का टीकाकरण का सत्र नगर अध्यक्ष निलेश मोर के नेतृत्व में सोमवार दिनांक 31 मई की सायं 5:00 बजे तक चलेगा। कैट के इन वैक्सीन सेंटरों में व्यापारियों का भरपूर उत्साह दिखा और समर्थन मिला।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी, संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, महामंत्री युग डालमिया, संभागीय मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह ,जिलाध्यक्ष प्रेम जगवानी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला संयोजक जसवीर सिंह, महामंत्री विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन सनपाल, देवेंद्र थारवानी, विजय जसवानी, जिला प्रभारी राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीलेश मोर, महामंत्री दिलीप लाहोरानी आदि कैट के समस्त जिला-नगर पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोग स्वयं परिवारजन व अपने कर्मचारियों को आवश्यक रूप से कोविड का टीका लगवाएं तथा अपनो को इस महामारी से बचाए।
टीकाकरण सत्र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश गुप्ता, मुरली रोहरा, योगेश गुप्ता, महेंद्र मोटवानी, हिमांशु गुप्ता ,दीपक लालवानी, कार्तिक समतानी ,शिवांशु गुप्ता, रोहित माधवानी ,नारायणदास जेठानी, रूपांश गुप्ता , अरुण

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये


0 टिप्पणियाँ