DRMS NEWS

DRMS NEWS

लाकडाउन अनलाक पर जिला क्राइसिस समिति की बैठक पर हुई चर्चा

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  रविवार  30 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 31 मई 2021 तक लाॅक डाउन लगाया गया था तथा लाकडाउन को अनलाक करने के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में प्रतिबंधित एवं खुली गतिविधियों पर चर्चा करने हेतु जिला क्राइसिस समिति की बैठक विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिले के कोविड प्रभारी मंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक, जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारिक संघों ने मिलकर कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए जो प्रयास किया वह सराहनीय है, उनके प्रयासों के कारण ही शहडोल जिला में कोरोना संक्रमण का प्रसार नियंत्रित हुआ। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित एवं खुली गतिविधियों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जिला क्राइसिस समिति की बैठक कलेक्टर के माध्यम से अपने सुझाव भी दे, जिससे उन पर विचार किया जाए। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश जो 15 जून तक प्रभावशील रहेगा, प्रतिबंधित एवं खुलने वाली व्यापारिक गतिविधियां पर आज की आयोजित बैठक में विचार-विमर्श किया गया। 

शनिवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू

समिति ने निर्णय लिया कि जिले में जनता कर्फ्यू शनिवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगा तथा इसी प्रकार रात्रि कोरोना कर्फ्यू प्रतिदिन यथावत जारी रहेगा। 

किराना, हार्डवेयर एवं स्टेशनरी की दुकानों को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक दी गई छूट, टीकाकरण आवश्यक

समिति में निर्णय लिया गया कि किराना, हार्डवेयर, सरिया एवं सीमेंट की दुकानें, स्टेशनरी की दुकान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेगी। 

साथ ही उन्हें शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजेशन के साथ-साथ दुकान संचालक तथा उसमें कार्य करने वाले कर्मचारी वैक्सीन अवश्य लगवाएं अन्यथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। 

पूजा स्थल 4 , दाह संस्कार में 10 व शादी समारोह में 20 व्यक्ति मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शामिल होंगे

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा स्थल पर 4 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं होंगे, इसी प्रकार दाह संस्कार में 10 व्यक्ति एवं शादी समारोह में 20 व्यक्ति ही मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शामिल हो सकते हैं एवं एक स्थान पर 6 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हो अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। 

सब्जी विक्रेता संघ थोक विक्रेताओ,किसानों व हाथ ठेला वालों सूची बनाकर वैक्सीनेशन कराये

बैठक में निर्णय लिया गया कि सब्जी विक्रेता संघ अपने थोक विक्रेताओ तथा सब्जी विक्रेता किसानों एवं हाथ ठेला वालों, सब्जी विक्रेताओं की सूची बनाकर उनका वैक्सीनेशन आदि करवाना सुनिश्चित करें। 

इसी प्रकार बैठक में निर्णय लिया गया कि मनरेगा कार्य, तेंदूपत्ता संग्रहण, गतिविधियां सभी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वालों व्यक्तियों का वैक्सीनेशन वन विभाग के अधिकारी वन समितियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। 

टीकाकरण कार्ड रखना आवश्यक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में आवाजाही करने वालों तथा घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के लिए टीकाकरण कार्ड रखना आवश्यक है, टीकाकरण कराने के पश्चात ही वे आवागमन कर सकते हैं। 

आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य 2 गांव को गोद लेकर

शत प्रतिशत टीकाकरण करायें

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य आस-पास के 2 गांव को गोद लेकर 18 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 05 से अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस है, वहां रेड जोन एवं  1 से 4 केस पर  पीला जोन तथा 0 केस पर ग्रीन जोन बनाया गया है। 

ग्रीन जोन में जहां गतिविधियों में समिति के निर्णय के अनुसार छूट दी गई है, वहीं  रेड एवं पीले वाले ग्रामों एवं वार्डाें में आगामी होने वाली बैठक मे निर्णय स्थिति के अनुसार लिये जाएगें।  

     बैठक में विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, समाज सेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, प्रदेश से नियुक्त कोविड-19 रोकथाम हेतु पर्यवेक्षक समाज सेवी प्रदीप सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे, विभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक बीडी पांडे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे, समाजसेवी महेश भागदेव श्री राजेश्वर उदानियां, चंद्रेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता, व्यापारिक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

उच्च जोखिम समूह का कोविड टीकाकरण करने के निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना महामारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण करने हेतु नवीन कार्य योजना के तहत उच्च जोखिम जोखिम समूहों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार पर कोविड किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

    कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 100% ऑन साइड से रजिस्ट्रेशन आधारित सत्र आयोजित कर उच्च जोखिम समूह (उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता, सिलेंडर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पंप स्टाफ, घर में काम करने वाली महिलाएं, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी एवं गल्ला मंडी के विक्रेता, हाथ ठेला वाले, दूध वाले, वाहन चालक, साइट मजदूर, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट में कार्यरत स्टाफ, शिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षा गार्ड, हेयर सैलून वर्कर इत्यादि) का कोविड-19 टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

कैट की अगुवाई में सतत चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन, कलेक्टर एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन का किया अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कैट की अगुवाई में सतत चल रहा जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चल रहा है। जिले के बुढार, धनपुरी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं शहडोल में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 27 मई से वैक्सीनेशन कार्य मिशन की तरह कार्य किया जा रहा है।  

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने गत दिवस स्थानीय शुंभम पैलेस में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया तथा वैक्सीन लगवाने हेतु आये लोगों से कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु वैक्सीन सुरक्षा का कार्य कर रही है इसलिए आप अपने अन्य परिजनों, चिर-परिचितों तथा संबंधीयों को भी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें तथा सभी का वैक्सीनेशन हो ऐसा प्रयास करे कि कोई व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटने न पाए। 

शुभम पैलेस में आयोजित  वैक्सीनेशन में अभी तक लगभग 1100, 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हो चुका है। 

इस कार्य में समाजसेवी कमलप्रताप सिंह,  प्रकाश जगवानी, युग डालमियां, मनोज गुप्ता, प्रेेम जगवानी, विपिन गुप्ता, नीलेश मौर्य, योगेश गुप्ता व अन्य समाजसेवी अपना सहयेाग प्रदान कर रहें है।

=========

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ