http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 19 मई 2021
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट वार्ड के नव निर्माण के लिए चयनित स्थान का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष अस्पताल गोहपारू के द्वितीय तल पर चयनित स्थान का नाप जोख कराया।
कलेक्टर ने उपस्थित संभागीय कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि रैंप बनाकर वार्ड का निर्माण करना सुनिश्चित करें। साथ ही वार्ड से लगे हुए खाली स्थान पर स्टोर आदि का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का साफ-सफाई एवं स्वच्छता का जायजा लिया तथा कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखना सुनिश्चित करें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
ऑक्सीजन सपोर्ट वार्ड बनाने के लिए चयनित स्थान का कलेक्टर ने किया अवलोकन
इस दौरान कलेक्टर ने पोस्टमार्टम कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने पोस्टमार्टम कक्ष आने का रास्ता समतल कराकर व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर एवं कोविड-19 महामारी उपचार हेतु आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही गोहपारू अस्पताल को भी आने वाली एक एंबुलेंस दी जाए, जिससे मरीजों को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी से गोहपारू अस्पताल में किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 18 वर्ष से 44 वर्ष जिन व्यक्तियों ने स्लॉट बुक किया है, उनसे दूरभाष पर चर्चा की जाए तथा शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, संभागीय कार्यपालन यंत्री एम.एस. खरे, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, डॉ० विवेक सिंह, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, उपयंत्री अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
20 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट नवनिर्मित वार्ड बनाने के लिए चयनित स्थान का किया अवलोकन
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयसिंहनगर अस्पताल में बनाए जाने वाले 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए चयनित स्थान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संभागीय कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि जर्जर पड़े भवन को हटाकर 20 बिस्तरीय कोविड वार्ड का निर्माण कराया जाए। जिसमें गलियारा आदि भी बनाया जाए तथा आगे संभावित 20 बिस्तरीय निर्मित होने वाले मेटरनिटी वार्ड के लिए भी जमीन व्यवस्थित करें।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से प्रतिदिन चर्चा करें तथा उन्हें समझाइश देते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आवश्यक दवाइयां आदि भी प्रदान करें एवं आवश्यकता पड़ने पर उन्हें परिवहन की सुविधा भी प्रदान करें।
कलेक्टर ने जयसिंहनगर अस्पताल में खड़ी 2007 मॉडल एंबुलेंस एवं एंबुलेंस वैन की जानकारी प्राप्त की। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस खराब है एवं एंबुलेंस के कागजात नहीं मिल रहे हैं, इस पर कलेक्टर ने बड़ी एंबुलेंस का मरम्मत कराकर उपयोग करने की समझाइश दी तथा छोटी एंबुलेंस वैन के इंजन में दर्ज नंबर से आरटीओ से कागज निकलवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जी.एम. सहकारी बैंक श्री बाई.के. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभिषेक कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार दीपक पटेल एवं सुश्री वेदवती सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
आइसोलेशन में भी मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखने की दी सलाह
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। आज जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जयसिंह नगर के कौवा सरई ग्राम पंचायत के ग्राम तेंदूआर के कोरोना संक्रमित परिवार के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कलेक्टर को कोरोना संक्रमित परिवार के मुखिया राजेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि उनके यहां उनके छोटे भाई की पत्नी श्रीमती कल्पना सिंह दसवीं कार्यक्रम में गई थी, वहां से आने पर उनके परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित हो गए।
कलेक्टर ने ग्राम तेंदुआर के कोरोना संक्रमित मरीजों से की चर्चा
कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी से उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहकर भी शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
साथ ही यदि आवश्यकता पड़े तो जयसिंहनगर के हॉस्टल में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है वहां रहकर भी कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जी.एम. सहकारी बैंक बाई.के. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभिषेक कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार दीपक पटेल एवं सुश्री वेदवती सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने ग्राम नगरवाह में चल रहे किल कोरोना सर्वे अभियान-3 का किया निरीक्षण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। आज जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जयसिंहनगर के ग्राम नगरवाह के कोरोना सर्वे अभियान-3 का स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुसूईया यादव ने अवगत कराया कि ग्राम नगरवाह में 428 परिवार है, जिसमें 411 परिवार का सर्वे कर लिया गया है, जिसमें 55 लोग खांसी सर्दी एवं बुखार के पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सा सुविधाएं एवं मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने की समझाइश दी गई तथा उन्हें आइसोलेशन में रहते हुए द्वारा दी गई दवाइयों का नियमित सेवन करने की समझाइश दी गई।
गंभीर खांसी, सर्दी एवं बुखार के संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर भिजवाए
कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन के गंभीर मरीजों को नियमित चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए तथा गंभीर सर्दी खांसी बुखार के मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कोर टीम अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र का इस प्रकार बंटवारा करें कि जनपद के सभी ग्राम में चल रहे किल कोरोना अभियान 3 का निरीक्षण पर्यवेक्षण हो सके।
कलेक्टर ने कहा कि एक भी ग्राम भ्रमण तथा से वंचित न रहे। गंभीर मरीजों को तत्काल को कोविड केयर सेंटर भिजवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जी.एम. सहकारी बैंक बाई.के. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभिषेक कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार दीपक पटेल एवं सुश्री वेदवती सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने ग्राम सरसी के पास बस का किया निरीक्षण
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने ग्राम सरसी के पास दादू ट्रैवल्स की बस जो शहडोल से रीवा जा रही थी, कलेक्टर ने उसका निरीक्षण कर बिना मास्क लगाए हुए यात्रियों को मास्क वितरित करते हुए मास्क लगाने की सलाह दी तथा बस ड्राइवर समझाइश दी कि बिना मास्क लगाए हुए यात्रियों को बस में ना बताएं तथा बस में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सवारी बैठाएं ताकि ड्राइवर एवं बस यात्री कोरोना महामारी संक्रमण से बच सकें।
बस यात्रियों को मास्क वितरित कर मास्क लगाने की दी समझाइश
कलेक्टर ने समझाइश देते हुए कहा कि किल कोरोना-3 अभियान का सर्वे शासन द्वारा कराया जा रहा है यदि किसी को खांसी, सर्दी एवं बुखार के लक्षण मिलते हैं तो उसकी सूचना भी जिला प्रशासन एवं आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित करें। घबराने की आवश्यकता नहीं है, इस सर्वे टीम के द्वितीय दल द्वारा आपको मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आप घूम आइसोलेशन में रहकर तथा दवाइयों का सेवन कर कोरोना महामारी को हरा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला विभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ