DRMS NEWS

DRMS NEWS

नगरीय क्षेत्रों एवं मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित कराएं- कमिश्नर

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार  28 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों और मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दुग्ध संघ के अधिकारियों को दिए हैं। 

कमिश्नर ने कहा है कि संभाग के ऐसे नगरीय क्षेत्र एवं मंडियां जहां दूध विक्रय की अच्छी संभावनाएं हो ऐसे नगरीय क्षेत्रों एवं मंडियों में सांची दुग्ध पार्लर स्थापित करने के लिए कार्यवाही की जाए। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल संभाग में मिल्क रूटों को सक्रिय करें

कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल संभाग के पुराने मिल्क रूटों को पुनः सक्रिय किया जाए। 

शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ावा दें 

      कमिश्नर शहडोल संभाग ने कहा है कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाएं हैं जिन्हें दृष्टिगत रखते हुए किसानों को दुग्ध उत्पादन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

कमिश्नर शहडोल संभाग ने उक्त निर्देश गुरुवार को पशु चिकित्सा विभाग एवं दुग्ध महासंघ के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

      बैठक में कमिश्नर ने राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के जिन गांव में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना के तहत पशुधन का गर्भाधान किया गया है, उनकी सूची मुहैया कराया जाए। 

कमिश्नर ने कहा कि वह किसी भी गांव में जाकर पशुपालकों से स्वयं चर्चा करेंगे तथा कार्य वास्तविक में हुआ है अथवा नहीं इसके संबंध में जानकारी लेंगे। 

      बैठक में कमिश्नर ने नस्ल सुधार योजना, पशु उपचार, योजना टीकाकरण योजना, तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पशु पालकों को वास्तविक में मिलना चाहिए। 

बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री वी०के० पांडेय, संयुक्त संचालक कृषि जे०एस० पेंद्राम, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ० वी.एस. चौहान, दुग्ध महासंघ के अधिकारी आर०के० सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल संभाग में धान की दो फसलों को प्रोत्साहित करें- कमिश्नर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग में धान की दो फसलें लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए है। 

कमिश्नर ने कहा  है कि, शहडोल संभाग के किसानों को धान की दो फसल लेने के लिए समुचित तकनीकी ज्ञान मुहैया कराएं। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में धान की दो फसलें लेने के लिए अच्छा वातावरण है जिसका लाभ शहडोल संभाग के किसानों को मिलना चाहिए। 

कमिश्नर ने  शहडोल संभाग के सभी मैदानी कृषि अमले को निर्देश दिए है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से जीवन्त सम्पर्क स्थापित करें तथा किसानों को उन्नत खेती करने के लिए सत्त प्रोत्साहित करें।  

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज  कृषि विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि अधिकारियों को निर्देशित कर रहें थें।  

कमिश्नर ने की कृषि विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा

शहडोल संभाग में अमानक खाद एवं बीज विक्रय होने पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही

बैठक में कमिश्नर ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि, कृषि विभाग के आॅकड़े विश्वसनीय होना चाहिए। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं किसानों के खेतों तक पहुंचना चाहिए। 

किसानों तक कृषि की आधुनिक तकनीकी का ज्ञान पहुंचाएं

उन्होंने कहा कि, कृषि को लाभ का धंधा बनाकर किसानों के जीवन स्तर में कैसा सुधार किया जाएं, खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाया जाए तथा कृषि लागत को कैसे कम किया जाएं, कृषि वैज्ञानिकों का ध्यान इस पर केन्द्रित होना चाहिए तथा इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। 

बैठक में कमिश्नर ने खाद एवं बीज की उपलब्धता की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि, खरीफ सीजन की  बोनी के लिए  किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं, सभी जिलों के कृषि अधिकारी कलेक्टरों के सतत सम्पर्क में रहें तथा किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। 

कमिश्नर ने निर्देशित दिए कि उन्हें प्रतिदिन मार्केट में खाद और बीज किस दर पर प्राप्त हो रही है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराएं। कमिश्नर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद और बीज उपलब्ध हों इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।  

कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि, शहडोल संभाग में कहीं पर भी अमानक स्तर का खाद, बीज विक्रय की सूचना मिलने पर संबंधित जिले के उप संचालक कृषि पर सख्त कार्यवाही होगी। 

कमिश्नर ने कहा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद और बीज उपलब्ध कराना उप संचालक कृषि की जवाबदेही होगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, जो संस्थान शहडोल संभाग में अमानक स्तर का खाद एवं बीज बेचने में संलग्न होगी उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषि की आधुनिक तकनीकी का ज्ञान किसानों तक पहुंचना चाहिए। 

कमिश्नर ने कृषि अभियांत्रिकी के कार्याें की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि कस्टम हायरिंग सेंटर का  लाभ किसानों को दिलाना सुनिश्चित किया जाएं। 

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि, शहडोल संभाग में प्रतिदिन कितने किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया गया इसकी जानकारी भी उन्हें प्रतिदिन मुहैया कराया जाएं। बैठक में कमिश्नर ने बीज निगम के कार्यों की भी जिलेवार समीक्षा की।  

बैठक में उपायुक्त राजस्व व्ही. के. पाण्डे, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, उप संचालक कृषि अनूपपुर एनजी गुप्ता, उप संचालक कृषि शहडोल आर.पी. झारिया, उप संचालक कृषि उमरिया खेलावन डेहरियां एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल संभाग के हर तालाब में मछली पालन सुनिश्चित कराएं- कमिश्नर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी तालाबों में मत्स्य पालन की गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश मत्स्य अधिकारियों को दिए है। 

कमिश्नर ने कहा है कि, शहडोल संभाग में सेटेलाइट सर्वे के आधार पर चिन्हित किये गए तालाबों का भौतिक सत्यापन तत्काल सुनिश्चित कराएं तथा शहडोल संभाग के सभी तालाबों में मछली के बीज डालकर मछली पालन की गतिविधियां प्रारंभ कराएं। 

शहडोल संभाग में मत्स्य उत्पादन को दोगुना करें 

कमिश्नर ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में बड़ी मात्रा में तालाब है, इन तालाबों में मत्स्य पालन होना चाहिए तथा शहडोल संभाग में मत्स्य उत्पादन दो गुना होना चाहिए, इस दिशा में मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी तेजी से कार्य करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश आज मत्स्य पालन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।  

कमिश्नर ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में मत्स्य पालन की गतिविधियां घटिया स्तर की है, किसी भी स्थिति में फर्जी आंकड़े नही चलेगें मुझे वास्तविक कार्य से मतलब है मत्स्य पालन की गतिविधियों में आगामी 15 दिवसों में सुधार होना चाहिए अन्यथा उदासीन एवं लापरवाह अधिकारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि, सेटेलाइट सर्वें में चिन्हित तालाबों का भौतिक सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण होना चाहिए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाएं मत्स्य पालक किसानों को मिलना चाहिए। 

कमिश्नर ने कहा कि, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआरों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा योजनाओं का लाभ मत्स्य पालक किसानों को दिलाना सुनिश्चित कराएं। 

बैठक में उपायुक्त राजस्व व्ही.के. पाण्डे, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग शहडोल संतोष चौधरी, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग अनूपपुर शीवेन्द्र परिहार, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग उमरिया श्री एस के सिसोदिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल संभाग में औषधीय फसलों की खेती को प्रोत्साहित करें- कमिश्नर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग में विशेषकर अमर कंटक क्षेत्र में औषधीय फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए है। 

कमिश्नर ने कहा है कि अमर कंटक क्षेत्र में गुलवकावली सहित कई अन्य औषधीय पौधे प्राकृतिक रूप से जंगलों में पाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र में प्राकृतिक तौर से पाये जाने वाले औषधीय फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाए, क्षेत्र के किसानों को औषधीय पौधो की खेती का समुचित प्रशिक्षण दिया जाए तथा औषधीय फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाएं। 

तालाबों में कमल और सिंघाड़े की खेती को प्रोत्साहित करें

 कमिश्नर  ने कहा है कि, शहडोल संभाग में बड़ी संख्या में तालाब है सभी तालाबों में सिघाडे़ की खेती और कमल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए इसके लिए किसानों को जरूरी प्रशिक्षण एवं अन्य संसाधन मुहैया कराए जाएं। 

कमिश्नर ने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज आयोजित उद्यानिकी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। 

बैठक में कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, सभी उद्यानिकी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्रो के वैज्ञानिकों से सत्त सम्पर्क में रहें तथा कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित आधुनिकतम खेती की तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित कराएं। बैठक में कमिश्नर ने राष्ट्रीय कृषि योजना, निजी पट्टो की भूमि पर पौधरोपण, ड्रिप सिंचाई योजना की भी समीक्षा की। 

कमिश्नर ने की उद्यानिकी विभाग की समीक्षा

बैठक में संयुक्त संचालक उद्यान श्री कोलेकर ने बताया कि शहडोल संभाग में उद्यानिकी विभाग द्वारा 13 नर्सरियां संचालित की जा रही है, वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए 1 लाख 18 हजार फलदार वृक्षों के पौध तैयार किये गए है। 

उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग में  1375 कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया है। बैठक में उपायुक्त राजस्व व्ही.के. पाण्डे, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते एवं संभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिला प्रशासन, विधायक एवं जनप्रतिनिधि समन्वय स्थापित कर ब्योहारी क्षेत्र को बनाएं कोरोनामुक्त- सांसद

अनुभाग स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की हुई बैठक 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र श्रीमती रीति पाठक की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के रोकथाम, उपचार तथा टीकाकरण कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुभाग स्तरीय ब्यौहारी की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हुई  बैठक । 

बैठक में सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन, विधायक एवं जनप्रतिनिधि समन्वय स्थापित कर ब्योहारी क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाने हेतु एक सशक्त कार्य योजना बनाएं उसके लिए ग्राम स्तरीय क्राइसिस समिति के सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का सहयोग लें। 

    बैठक में सांसद ने कहा कि हम सब मिलकर एक सशक्त कार्य योजना के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जो ग्राम एवं वार्ड अधिक कोरोना संक्रमित हैं वहां मिशन की तरह कार्य करना होगा। 

शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी सभी खुद टीका लगवाएं तथा अपने परिवार को भी टीका लगाकर कोरोना संक्रमण मुक्त कराएं। 

सांसद ने बैठक में अनुभाग ब्योहारी में कोविड-19 की रोकथाम हेतु तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण रोकथाम एवं वैक्सीनेशन कार्य हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी प्रदान की। 

कलेक्टर ने जिले एवं अनुभाग ब्योहारी में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर एवं प्रस्तावित निर्माण हेतु कोविड वार्डों तथा जिले में उपलब्ध संसाधन एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की जानकारी भी सांसद को दी। 

       बैठक में सांसद को खंड चिकित्सा अधिकारी ने सांसद को अवगत कराया कि ब्योहारी में 40 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा सिलेंडर एवं एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवलौंद एवं निपानिया में भी कोविड-19 मरीजों के लिए कोविड बेड गए हैं।

अनुभाग स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी का गठन कर उसे करे क्रियान्वित- सांसद 

        बैठक में सांसद श्रीमती रीति पाठक ने अनुभाग स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना कर उसके क्रियान्वयन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन सहयोग भी लें। 

सांसद ने अनुभाग ब्यौहारी में कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी लेते हुए कहा कि ब्यौहारी शहर के वार्डों तथा उन गांवों में जहां संक्रमण अधिक है, वहां माईकिंग, पम्पलेट आदि द्वारा प्रचार-प्रसार कराया जाए। 

साथ ही उन क्षेत्रों में विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, मंडल संयोजक एवं समाजसेवी कोरोना वॉलिंटियर बनकर लोगों को समझाएं और अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाएं।

        बैठक में सांसद ने किल कोरोना-3 अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से जो व्यक्ति ठीक हो गए हैं, उनके उनके पोस्ट केयर की आवश्यकता है और उनका लगातार देखभाल किया जाए। 

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, उन्हें तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। 

साथ ही उसमें स्पष्ट उल्लेख करें कि व्यक्ति की मृत्यु कोरोना महामारी संक्रमण के कारण हुई है, जिससे उस परिवार के वारिस को ब्यौहारी मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में सांसद ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर ब्योहारी अनुभाग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा वैक्सीनेशन कार्य में बढ़ावा देने के लिए सशक्त कार्य योजना बनाकर उसे संचालित करवाना सुनिश्चित करें। 

बैठक में सांसद ने कहा कि जिन गांवों एवं वार्डों में 5 से अधिक कोरोना केस 31 मई 2021 तक रहते हैं, वहां 1 जून से होने वाले अनलॉक में उन्हें ना खोला जाए। इसी प्रकार सांसद ने कहा कि बॉर्डर के क्षेत्रों में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

   बैठक में विधायक ब्यौहारी शरद कोल पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, विभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य कुमार भास्कर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पाराशर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, मंडल संयोजक एवं अनुभाग स्त्री क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सांसद एवं विधायक ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। भ्रमण के दौरान सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र श्रीमती रीति पाठक एवं विधायक ब्योहारी शरद कोल ने सिविल अस्पताल ब्योहारी का निरीक्षण किया। 

सिविल अस्पताल ब्योहारी में कोरोना संक्रमण प्रसार के रोकथाम के लिए कोरोना वायरस मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं देने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

   सिविल अस्पताल ब्यौहारी के निरीक्षण के दौरान सांसद ने वहां उपलब्ध एंबुलेंस वाहन तथा कोविड-19 मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अस्पताल व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सांसद ने दिए निर्देश

      सांसद एवं विधायक ने सिविल अस्पताल ब्योहारी में बनाए गए 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट वार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान सांसद ने मरीजों से उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराएं।

सिविल अस्पताल ब्योहारी में बने कोविड वार्ड उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का किया अवलोकन

    निरीक्षण के दौरान सांसद एवं विधायक ने सिविल अस्पताल ब्योहारी को उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाने की पूर्व इसकी जांच भी कर लें ताकि वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सुचारू रूप से कार्य कर सकें। 

सांसद ने विधायक को कहा कि आप समय-समय पर मंडल संयोजक के साथ सिविल अस्पताल ब्योहारी का औचक निरीक्षण भी करें, ताकि व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार हो सके।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य कुमार भास्कर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पराशर सहित अन्य अधिकारी मंडल संयोजक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक एवं कलेक्टर ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी में हो रहे वैक्सीनेशन सेंटर का किया अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विधायक ब्योहारी शरद कोल, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने ब्योहारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों के टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 108, 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों ने टीकाकरण कराया है।

   कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी को निर्देशित किया कि इस टीकाकरण स्थल पर आज 17 व्यक्तियों का और टीकाकरण कराया जाए किसी भी व्यक्ति नेशन स्थल पर 125 व्यक्ति से कम टीकाकरण कार्य नहीं होना चाहिए।

       कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण स्थल स्थान परिवर्तित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सकें। 

कलेक्टर ने कहा कि अनुभाग स्तरीय टीम कार्ययोजना बनाकर कार्य करें तथा विधायक जनप्रतिनिधि एवं मंडल संयोजक का भी सहयोग प्राप्त करें। 

कलेक्टर ने कहा कि अनुभाग क्षेत्र में टीकाकरण स्थल का सतत मॉनिटरिंग किया जाए एवं यह प्रयास किया जाए कि जिन स्थानों पर टीकाकरण हो रहा है, वहां 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए।

    कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि व्यापारिक संगठन या कोई अन्य स्वयंसेवी संस्था जो 150 लोगों से अधिक 18 वर्ष के ऊपर वैक्सीन के लिए इच्छुक सूची प्रदान करता है तो उस सूची के आधार पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर उनका टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।

   अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य कुमार भास्कर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी.के. पराशर सहित अन्य अधिकारी मंडल संयोजक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने ब्यौहारी के मैं कोरोना वालेंटियरो से की चर्चा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह. सतेन्द्र सिंह ने ब्यौहारी जनपद पंचायत भ्रमण के दौरान जन अभियान परिषद द्वारा चलाएं जा रहे मैं कोरोना वालेंटियरों से चर्चा की। 

चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोग ग्रामों में जाकर टीकाकरण लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करें और ग्रामीणजनों को कोरोना संक्रमण बचावं हेतु टीकाकरण के फायदों की भी जानकारी दें साथ ही उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से अनावश्यक न निकले की झमझाइश दें। 

कलेक्टर ने मैं कोरोना वालेंटियरो द्वारा किये गए कार्याें की भी जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराना मुमकिन है। इस मौके पर यमुना प्रसाद नापित, राम कल्याण सिंह वैश्य, भैयालाल पाल, जीतेन्द्र कुमार सेन, मगलेश कुमार पटेल सहित अन्य कोरोना वालेंटियर उपस्थित रहें।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ