http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 14 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर किसानों और आमजनों की राजस्व संबंधित शिकायतों एवं प्रकरणों के निराकरण के लिए के लिए शहडोल संभाग में 1 जुलाई 2021 से राजस्व सेवा अभियान संचालित होगा। राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां शहडोल संभाग में तेजी से की जा रही है।
इस संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस राजस्व अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में तैयारियां करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए थे।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां तेजी से की जा रही है। राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग के किसानों के आविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा।
अभियान के दौरान प्रत्येक जिले में ग्राम वार, पटवारी वार तथा तिथिवार कार्यक्रम बनाने के निर्देश कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं।
निर्धारित तिथि के कम से कम 7 दिन पहले मुनादी एवं दीवार लेखन से राजस्व सेवा अभियान की जानकारी दी जाएगी।
राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत पटवारी एवं अन्य राजस्व अधिकारी निर्धारित तिथि को गांव में जाएंगे तथा राजस्व से संबंधित शिकायतें एवं अन्य शिकायतें सुनेंगे। प्राप्त शिकायतों की मौके पर ही पावती दी जाएगी और राजस्व नियमों के अनुसार प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे राजस्व सेवा अभियान की रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत राजस्व अधिकारी स्वयं के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करेंगे तथा अधिनस्थ राजस्व न्यायालयों का भी निरीक्षण करेंगे।
कमिश्नर ने बताया कि राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत जुलाई,अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां तेजी से की जा रही है। अभियान के तहत 15 जून से 22 जून तक पटवारी हल्कावार तथा ग्रामवार राजस्व सेवा अभियान की तिथि निर्धारित जाएगी तथा तिथियों की सूचना दी जाएगी। यह कार्यवाही शहडोल संभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार करेंगे।
22 जून से 30 जून तक ग्रामों में राजस्व सेवा अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसके तहत मुनादी एवं दीवार लेखन के माध्यम से राजस्व सेवा अभियान की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अभियान में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
1 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी ग्रामों में राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत निर्धारित तिथि को आवेदन लेकर आवेदन पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 अगस्त तक राजस्व प्रकरणों में कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक न्यायालयीन प्रकरणों में आदेश पारित करने की कार्यवाही 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आदेश का फील्ड में क्रियान्वयन सीमांकन अतिक्रमण हटाने एवं अन्य कार्यवाही की जाएगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राजस्व सेवा अभियान में शहडोल संभाग के सभी गांव में होगा बी-वन का वाचन,फौती नामांतरण के लिए जाएंगे आवेदन व भू अधिकार पुस्तिका की जाएगी प्रदाय
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में 1 जुलाई से राजस्व सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शहडोल संभाग के सभी गांवों और पटवारी हल्कों में भी बी-वन का वाचन किया जाएगा।
फौती नामांतरण के आवेदन लिए जाएंगे। संपदा पोर्टल से प्राप्त पंजीकृत विलेख के अनुसार नामांतरण हेतु रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी।
प्रत्येक गांव में औसतन 10 खाता बटवारा का आवेदन एकत्रित करने एवं प्रतिवेदन तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी। राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का नक्शा खसरा बी.वन एवं अन्य सुसंगत और राजस्व अभिलेखों में अमल करने की कार्यवाही की जाएगी।
राजस्व अभिलेखों में संशोधन उपरांत खसरे की अद्यतन प्रति संबंधित भूमि स्वामी को नि:शुल्क प्रदाय करने तथा स:शुल्क भू अधिकार पुस्तिका प्रदाय करने की कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार खसरे में अंकित बटांक अनुसार स्थल जांचए नक्शा संशोधन पंजी तैयार करने राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व अधिकारियों से अनुमोदन कराने के उपरांत पटवारी के कार्यकारी नक्शे पर लाल स्याही से तरमीम करने प्रत्येक पटवारी अपने हल्के के ग्रामों में खसरे में अंकित दो तीन एवं चार बटांक को 100ः तरमीम का प्रस्ताव नक्शे पर तरमीम का कार्य पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
वेब जीआईएस के माध्यम से पटवारी ग्राम हलके के कुल खतरों का 100ः परिमार्जन करेंगे तथा तहसीलदार द्वारा 100ः अनुमोदन किया जाएगा।
शासकीय भूमि से अतिक्रमण भूभाग का चिन्हांकन एवं राजस्व न्यायालयों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जाएगी। राजस्व न्यायालयों में अतिक्रमण प्रकरणों का पंजीयन एवं यथोचित सुनवाई उपरांत आदेश पारित करने की कार्यवाही की जाएगी।
राजस्व सेवा अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्राप्त कर स्थल पर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाएगा। भू.राजस्व डायवर्सनए नजूल प्रीमियमए भू.भाटकए बैंक एवं आरआरसी की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का स्थल जांच एवं जांच रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी एवं निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। खरीफ गिरदावरी सारा एप के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। इसी प्रकार अभियान में भूमि बंधक आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
आरसीएमएस में पंजीकृत आवेदनों पर कार्यवाही की जाएगी। आरसीएमएस पोर्टल पर अभियान में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार पंजीयन किया जाएगा। नामांतरणए बंटवाराए सीमांकन अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
डायवर्सन की सूचना बिना सूचना के आवेदनों का निराकरण लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। 5 वर्ष से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का लाल फ्लेग से चिन्हांकन किया जाकर निराकरण किया जाएगा। 2 से 5 वर्ष के लंबित प्रकरणों का पीले फ्लेग से चिन्हांकन किया जाकर निराकरण किया जाएगा।
1 से 2 वर्ष के लंबित प्रकरणों का नीली फ्लैग से चिन्हांकन किया जाकर निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार लोक सेवा केंद्र में 1 जून 2021 को कुल लंबित जाति प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी एवं इनका 100ः निराकरण किया जाएगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जीर्ण आंगनबाडी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की सूची करें तैयार-कलेक्टर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रांतर्गत जो भी आंगनबाडी़ एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र जीर्ण हालत में है, उनका निरीक्षण कर फोटोग्राफ्स एवं वीडियों सहित जानकारी भेजे ताकि पंचायत मद से उसका जीर्णोद्धार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत करा सके।
हर माह 25 तारीख तक पेंशन प्रकरणों का निराकरण करें पेंशन अधिकारी-कलेक्टर
कलेक्टर ने जिला पेंशन अधिकारी को निर्देशित किया कि हर माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्व-तत्वों का भुगतान एवं पेंशन प्रकरण हर माह 25 तारीख तक तैयार कराना सुनिश्चित करंे, ताकि सेवा निवृत्त के दिन उनका भुगतान संबंधित दस्तावेज सौपा जा सकें।
बैठक में कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को निर्देशित किया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई आदि प्रभावित न हो। कलेक्टर ने यह भी निदश दिए कि झींक बिजुरी व बकहो में भी विद्युत आपूर्ति में शिकायत मिल रही है, इसे दूर करें।
वनाधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों की सूची सभी विभाग अधिकारियों को उपलब्ध कराएं
बैठक में कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टो के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र क अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी वन के साथ मिलकर सभी अनुभाग स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित किया कि वनाधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों की सूची सभी विभाग अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें।
शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर लोगो कोरोना महामारी से बचाया जाए
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम आॅनलाइन एवं सीएम मानिट की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का समयावधि में निराकरण किया जाएं। बैठक में कलेक्टर जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत जमुई के ग्राम जमुई में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर लोगो कोरोना महामारी से बचाया जाए।
एक शिक्षक-एक पेड़ की तर्ज पर वृक्षारोपण करायें
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में वर्तमान में बाउड्रीबाल बनवाई गई है, वहां एक शिक्षक-एक पेड़ की तर्ज पर वृक्षारोपण कराया जाएं, इसी प्रकार नव-निर्मित गौशालाओं, आंगनबाडी केन्द्रों उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शासकीय स्कूलों एवं छात्रावास एवं आश्रामों में भी वृक्षारोपण कराया जाएं।
राशन वितरण में किसी प्रकार कोताही न हो
बैठक में कलेक्टर द्वारा पीडीएस दुकानो में राशन वितरण के समीक्षा करते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि राशन वितरण में किसी प्रकार कोताही न हो यह सुनिश्चित किया जाएं और समय-समय पर वे स्वयं एवं खाद्य निरीक्षण के माध्यम से निरीक्षण भी कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में इसी प्रकार कलेक्टर ने एक जिला-एक उत्पाद योजना, जिले में बोनी की स्थिति, खराब एवं चालू हैण्डपंप, जिले में खाद, बीज की उपलब्धता की समीक्षा की।
विराट सभागार में समय-सीमा की हुई बैठक
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जीएम सहकारिता वाई0के0 सिंह, डीपीसी डाॅ0 मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एम0एस0 असांरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी एवं नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना महामारी से दिवंगत हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय के विराट सभागार में कोरोना महामारी से दिवंगत हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत हुए लोगो के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थाना की गई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जीएम सहकारिता वाई0के0 सिंह, डीपीसी डाॅ0 मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एम0एस0 असांरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी एवं नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
***********************************************************
दिव्यांग लालमन ने कोविड का टीका लगवाकर बने प्रेरणा के स्त्रोत
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। ग्राम पंचायत जमुई के ग्राम जमुई निवासी लालमन पिता बद्री प्रसाद लोधी उम्र 38 वर्ष के है और बहू विकलांग होने के साथ-साथ उनका कद भी बौना है, लेकिन उनका उत्साह एवं देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना का कोई सानी नही है। लालमन एमएससी उत्तीर्ण है और परिवार, समाज एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का उन्हें पूर्ण ज्ञान है।
गत दिवस जब जिला स्तरीय टीम ग्राम जमुई में कोविड टीकाकरण का निरीक्षण एवं सत्यापन करने पंहुची तो लालमन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जब उनसे सम्पर्क किया गया तो प्रारंभ में तो उन्होंने टीका लगवाने में अपनी रजामंदी नही दी, लेकिन जब जिला स्तरीय टीम एवं उप सरपंच मीनू सिंह ने उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के फायदे के बारे में विस्तार से समझया तो लालमन ने, न केवल उत्साहपूर्वक उप स्वास्थ्य केन्द्र जमुई में आकर गत दिवस अपना कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लिया, बल्कि कोविड का टीका लगवाकर सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर जन-जन तक यह संदेश दिया कि खुद को सुरक्षित रखकर परिवार एवं समाज को कोरोना महामारी से सुरक्षित करें, हम जैसे दिव्यांगजन जब बिना डर के टीका लगवा सकते है तो आप क्यों नही ?
लालमन का यह संदेश सभी आम जनमानस के लिए जो 18 वर्ष से ऊपर है उनके लिए संदेश के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव के लिए संजीवनी सदृश्य मूल मंत्र भी है और कोरोना महामारी को हराने का अचूक साधन भी है और आज ग्राम पंचायत जमुई शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर सभी के प्रयासो से प्रदेश एवं संभाग स्तर में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर अपना परचम लहरा रहा। यह सब जिला प्रशासन, चिकित्सको तथा समाजसेविओं एवं जनप्रतिनिधियों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ’’मै कोरोना वाॅलेंटियर’’ के सक्रिय सहभागिता से संभव हो सका है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
राजा खान उर्फ मजहर रजा खान को 1 लाख रूपये का बंध पत्र एवं उतने का ही मुचलका अधिरोपित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5,6 एवं 7 के अंतर्गत राजा खान उर्फ मजहर रजा खान पिता सिकंदर खान निवासी इतवारी मोहल्ला शहडोल जिला शहडोल को एक लाख रूपये का बंधक पत्र एवं उतने ही राशि का मुचलका न्यायालय में पेश करने तथा प्रत्येक माह संबंधित थाना में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश जारी करते हुए लेख किया है कि, यदि अनावेदक गंभीर आपराधिक कृत्यों में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञातत्य हो कि, राजा खान उर्फ मजहर रजा खान जो विगत वर्षोे से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के प्रतिवेदन एवं अभियोजन साक्षी के कथन के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 8(1) के तहत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि उपरोक्त वर्णित अपराधों के परिपेक्ष्य में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने व शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहडोल जिला एवं निकटवर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमाओं से 1 वर्ष के लिए क्यों ना निष्कासित किया जाए।
अनावेदक के प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर विचारोपरांत उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह द्वारा की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
फिरोज उर्फ जैली मुसलमान को 1 लाख रूपये का बंध पत्र एवं उतने का ही मुचलका अधिरोपित
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5,6 एवं 7 के अंतर्गत फिरोज उर्फ जेली मुसलमान पिता इस्माइल मुसलमान निवासी बिलियस नंबर 2 वार्ड क्रमांक 19 धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल को एक लाख रूपये का बंधक पत्र एवं उतने ही राशि का मुचलका न्यायालय में पेश करने तथा प्रत्येक माह संबंधित थाना में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश जारी करते हुए लेख किया है कि, यदि अनावेदक गंभीर आपराधिक कृत्यों में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञातत्य हो कि, फिरोज उर्फ जैली मुसलमान जो विगत वर्षोे से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के प्रतिवेदन एवं अभियोजन साक्षी के कथन के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 8(1) के तहत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि उपरोक्त वर्णित अपराधों के परिपेक्ष्य में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने व शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहडोल जिला एवं निकटवर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमाओं से 1 वर्ष के लिए क्यों ना निष्कासित किया जाए। अनावेदक के प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर विचारोपरांत उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह द्वारा की गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्य का सुचारू संचालन हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्य 2021 का सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदीप मोगरे प्रभारी अधिकारी बाढ़ आपदा नियंत्रण होगे एवं बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिसमें हनुमंत सिंह मरावी जग्गू राम बोरझा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण जिला शहडोल की डयूटी 18 जून से 2 जुलाई 2021 प्रातः 06 बजे से दोपहर 2 बजे तक, एनपी प्रजापति सहायक ग्रेड तीन रामदास पनिका भृत्य कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 शहडोल की डयूटीः दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, बसंत लाल प्रजापति सहायक ग्रेड 3 कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राकेश कुमार हरिजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल की डयूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लगाई गई है। दिनांक 03 जुलाई से 17 जुलाई 2021 तक शंकर लाल बकसरिया सहायक ग्रेड तीन महीप कुमार मिश्रा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल की डयूटी प्रातः 06 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सुनील कुमार गुप्ता नन्चूराम भाई बैगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक,श्री अशोक कुमार नांग प्रगति सहायक बृज बिहारी तिवारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला शहडोल रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लगाई गई है।
जिसमें हनुमंत सिंह मरावी जग्गू राम बोरझा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण जिला शहडोल की डयूटी 18 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रातः 06 बजे से दोपहर 2 बजे तक, एनपी प्रजापति सहायक ग्रेड तीन रामदास पनिका भृत्य कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 शहडोल की डयूटीः दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, बसंत लाल प्रजापति सहायक ग्रेड 3 कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राकेश कुमार हरिजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल की डयूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लगाई गई है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा आनलाइन के माध्यम से किया गया बैठकों का आयोजन
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में ए.डी.आर भवन शहडोल में प्रशिक्षित मध्यस्थगण एवं पैरालीगल वालेन्टियरर्स को सम्मिलित करते हुये मध्यस्थता जागरूकता शिविर, आगामी नेशनल लोक अदालत एवं विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के संबंध में आनलाईन माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बताया गया कि मीडियेशन एवं लोक आदालत का एक उद्देश्य है- प्रथम न्यायालयों में निरंतर बढ़ते हुये प्रकरणों के भार का कम करना एवं द्वितीय-राजीना में के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करवाकर समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना। मीडिएशन प्रकिया का पारिवारिक विवाद, सिविल विवाद इत्यादि के निराकरण मे बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है।
उन्होंने बताया कि इन प्रकियाओं के माध्यम से प्रकरणों के समाधान में उभय पक्षों की सहमति को महत्व दिया जाता है इस प्रकिया के माध्यम से प्रकरण के निराकरण होने पर दोनों पक्षकारों के मध्य भविष्य में कोई विवाद शेष नहीं रह जाता है साथ ही 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किये जाने हेतु कहा गया है।
कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डाॅ. श्री रमेश साहू द्वारा सभी मध्यस्थ एवं पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर्स से चर्चा उपरांत ’विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ के उद्देश्य के बारे में बताते हुये कहा- 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ने के लिये जागरूक नगर सेवा अभियान है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
नगर सेवा अभियान के तहत संभाग में नगर परिषदों द्वारा हो रहे सराहनीय कार्य
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं।
नगर सेवा अभियान अंतर्गत शहडोल जिले नगर परिषद ब्यौहारी में आज नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत हॉस्पिटल, संतोषी मंदिर, एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं चुंगी नाका, मेन बाजार बस स्टैंड, जनपद कार्यालय के पास वार्ड क्रमांक,11,13,15, में सैनिटाइजेशन नालियों की सफाई, सड़क सफाई, कचरे का उठाव एवं निष्पादन का कार्य किया गया।
वार्ड 15 में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया तथा वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गई और उनके शिकायतों का निराकरण भी किया गया तथा नगर परिषद धनपुरी में भी साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इसी प्रकार अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में आज नगर सेवा अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 13 का भ्रमण दौरान आम जन से संपर्क किया गया।
जनशिकायत का अवलोकन कर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया व वार्ड में निर्मित नालियों, नालो की साफ सफाई, मलवा निकासी कार्य, ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा, मलवा उठाव कार्य, तत्पश्चात कीटनाशक छिड़काव का कार्य, साथ ही कोरोना पॉजिटिव होम क्वारंटाइन आवासों में सेनेटाइज सबंधी कार्य कराया गया।
इसी प्रकार उमरिया जिले के विभिन्न नगर परिषदों में भी साफ-सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिडकावं सहित अन्य कार्य किये गये है। यह अभियान 15 जून 2021 तक सत्त रूप से जारी रहेगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
एसडीएम ने एन.आर.सी.केन्द्र ब्यौहारी का किया निरीक्षण
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर संवेदना अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसके अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भवंर ने एनआरसी केन्द्र ब्यौहारी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रियांशी भंवर ने एनआरसी केन्द्र में रखें गये कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अवगत कराया गया कि 13 बच्चे अभी भर्ती है।
एनआरसी केन्द्र में भर्ती सबसे कम वजन वाली बच्ची अनमिका गोंड निवासी जमुनी की जो 2.8 किलो की है, एसडीएम ने कहा कि जब तब अनमिका गोंड एनआरसी केन्द्र में रहेगी तो उसके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी होगी।
सुश्री प्रियांशी भंवर ने निरीक्षण के दौरान एनआरसी केन्द्र में समुचित साफ-सफाई कराने तथा एनआरसी केन्द्र में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अलग से फीडर लगवाने केलिए एमपीईबी को निर्देशित किया। इस मौके पर एनआरसी केन्द्र के कर्मचारी सहित एमपीईबी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ