http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 15 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मै कोरोना वॉलेंटियर्स लगातार 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का कोविड का टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है।
विकास खण्ड बुढ़ार में जहाँ कुछ दिनों पहले आदिवासी बाहुल्य इलाको में वैक्सिनेशन करवाने से ग्रामीण वैक्सीनेशन करवाने से कतराते थे, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मै कोरोना वॉलेंटियर्स लोगो को समझाकर टीका के फायदे बता ते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और यह प्रक्रिया सतत जारी है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
अब लोग उत्साह तथा उमंग के साथ वैक्सीनेशन हेतु आ रहे है। जिले के बुढ़ार विकास खंड के ग्राम चनौडी, केशवाही, नेमुहा, भठिया, हथगला, भमला, बहगड सहित अन्य जगहों वैक्सिनेशन के कार्य में सतत प्रगति परिलक्षित हो रही है।
कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा टीकाकरण केंद्रो पर पात्र व्यक्तियों को ले जाकर उनका टीकाकरण कराया जा रहा है।
जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय और ब्लाक समन्वयक रविन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर बुढार ब्लॉक के वॉलेंटियर्स गाँव गाँव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाकर वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है।
जन जागरूकता कार्य में वॉलेंटियर्स सुरेश चतुर्वेदी, अभिलाष चतुर्वेदी, नितिन मिश्रा, मो0 हनीफ, सुखेन्द्र तिवारी, हेतराम, घनश्याम सिंह, पुरषोतम और सरिता कचेर अधिकाधिक संख्या में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्नौडी से डॉ0 पूजा मिश्रा, एएनएम ललिता सिंह, जोत्सना मिश्रा, नीलम सिंह, ममता, सुषमा मार्को, नीतू वैश्य, सीएचओ आरती यादव और कौशल साकेत की वैक्सिनेशन कराने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अंकुर कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अंकुर कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता वृहद वृक्षारोपण अभियान के क्रियान्वयन किए जाने के संबंध में वालंटरीस का चयन नामांकित वेरीफायर का सत्यापन, कंप्यूटराइज लाटरी द्वारा विजेता आदि का चयन एवं अन्य गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।
जिस हेतु जिला अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह गुर्जर जिनका मोबाइल नंबर- 9926595947 है, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी विभिन्न विभागीय अधिकारियों से सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बेघर बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के बचाव एवं सुरक्षा हेतु एल्डर लाइन नंबर 14567 पर कर सकते हैं कॉल
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने बेघर एवं बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के बचाव तथा उनके साथ दुर्व्यवहार को रोकने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायता देने एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर (14567) स्थापित की है।
मध्य प्रदेश में ऐल्डर हेल्पलाइन 14567 क्रियान्वयन सामाजिक न्याय नि:शक्त जन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा हेल्पज इंडिया भोपाल के माध्यम से किया जा रहा है। निर्देश जारी करते हुए कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने ऐल्डर हेल्पलाइन- 14567 के प्रतिनिधियों का सहयोग कर उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से निवारण करने कहा है।
बेघर बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों बचाओं एवं उनके प्रति दुर्व्यवहार रोकने हेतु दिशा निर्देश जारी
नागरिक बेघर अवस्था में हो या उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा हो तो टोल फ्री नंबर- 14567 पर कॉल कर सूचित कर सकते हैं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवं आवश्यक सेवाएं दी जा सके एवं उनकी देखभाल की जा सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवं आवश्यक सेवाएं दी जा सके एवं उनकी देखभाल की जा सके अपने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत एवं वार्ड में उक्त हेल्पलाइन का प्रचार प्रसार कराना एवं सूचना पटल पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर चस्पा सुनिश्चित करें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
घायल तेन्दुएँ को उपचार बाद प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ा गया
भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में रविवार को रेस्क्यू कर लाये गये घायल एक नर तेन्दुएँ को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर दूसरे दिन राता पानी अभयारण्य वन मण्डल अबेदुल्लागंज के प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
संचालक वन विहार अजय कुमार यादव ने बताया कि 13 जून, 2021 का रेस्क्यू दल द्वारा रायसेन जिले के बीट जमुनिया से तार में फंसे इस नर तेन्दुएं को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल लाया गया था।
वन प्राणी चिकित्सक डाॅ. अतुल गुप्ता द्वारा तेन्दुएँ के उपचार बाद स्वस्थ होने के बाद 14 जून को प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं बिजली कर्मियों से मारपीट पर, एक दर्जन से अधिक आरोपियों पर एफ.आई.आर. दर्ज
मुरैना वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुरैना वृत्त अंतर्गत नूराबाद वितरण केन्द्र कार्यक्षेत्र में ग्राम मदनबसई (महावीर का पुरा) विचला रोड के किनारे रखे 25 के.व्ही.ए. के अवैध ट्रांसफार्मर को हटाने के दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी से मारपीट करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक आरोपियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि कंपनी के बानमौर उप संभाग के प्रबंधक राहुल चौधरी एवं नूराबाद वितरण केन्द्र के सहायक प्रबंधक सुभाष धाकड़ द्वारा लाइन कर्मचारियों के साथ ग्राम मदन बसई (महावीर का पुरा) विचौला रोड के किनारे रखा 25 के.व्ही.ए. का अवैध ट्रांसफार्मर हटाया जा रहा था।
इस दौरान मदनबसई (महावीर का पुरा) निवासी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, सूरज गुर्जर, मोतीराम गुर्जर, गब्बर सिंह गुर्जर एवं अज्ञात एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों से दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई।
कंपनी द्वारा घटना में शामिल एक दर्जन से अधिक आरोपियों पर नूराबाद थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने, अधिकारी/कर्मचारी से मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
थाना नूराबाद द्वारा आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम की धारा 353, 332, 186, 336, 294, 147 एवं 148 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट/दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई.आर. कराने के निर्देश दिए हैं।
कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट/दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनांओ को पूरी गंभीरता से लिया जाए।
कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर/पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। इस संबंध में मैदानी महा प्रबंधकों/उपमहा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में विगत 5 वर्ष में कंपनी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट (घातक/अघातक) मामलों में पुलिस थाने में दर्ज/कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों की समीक्षा करें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर होगे आनलाइन कार्यक्रम
भोपाल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण स्वतंत्र कुमार सिंह ने 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सभी कलेक्टरों को केवल दृश्य-श्रव्य (आडियो/विजुअल) के माध्यम से ही आनलाइन कार्यक्रम करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टरों से कहा गया है कि इस दिन मादक द्रव्य-पदार्थों के सेवन से मनुष्य जीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों पर केन्द्रित विषय पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता वेबकास्ट के माध्यम से आयोजित करें। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के अलावा समाज के प्रत्येक वर्ग का भी प्रतिनिधित्व हो। इस संबंध में स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनज़र नशा निवारण दिवस पर किसी प्रकार के कार्यक्रम और समारोह करना उचित नहीं है। इसलिए नशील पदार्थ के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर दृश्य-श्रव्य माध्यमों द्वारा मादक पदार्थों, द्रव्यों और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों से युवाओं और समाज में जागरूकता के लिये जिला स्तर पर कार्यवाही करें।
उल्लेखनीय है कि हर साल 26 जून को नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध जन-जागृति के लिये अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य मादक पदार्थों, द्रव्यों, नशीली दवाओं और नशा सेवन की समाज में बढ़ रही प्रवृत्ति पर रोकथाम करना है। नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति के लिये प्रेरित करना है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डाॅ. चन्द्रचूड़ ने सेक्योर वाय-फाय प्रोजेक्ट सहित तीन साफ्टवेयर का किया वर्चुअल शुभारंभ
डिंडौरी सूर्य प्रताप सिंह। भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं चेयरमैन ई-कमेटी जस्टिस डाॅ. डी.वाय. चन्द्रचूड़ ने आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिये सेक्योर वाय-फाय प्रोजेक्ट, नेशनल सर्विस एण्ड ट्रेकिंग आफ इलेक्ट्राॅनिक प्रोसेसेस फार डिस्ट्रिक्ट जूडिशियरी तथा इंटीग्रेशन आफ सी.आई.एस. साफ्टवेयर विथ लैण्ड रिकार्डस का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डाॅ. डी.वाय. चन्द्रचूड़ ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि इंटिग्रेशन आफ सी.आई.एस. साफ्टवेयर विथ लैण्ड रिकार्डस और नेशनल सर्विस एण्ड ट्रेकिंग आफ इलेक्ट्रानिक प्रोसेस फार डिस्टिक्ट जूडीशियरी से न्यायालयीन प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और जिला अदालतों के लिये उपयोगी साबित होगे साफ्टवेयर
साफ्टवेयर के ई-उद्घाटन के अवसर पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री मोहम्मद रफीक सहित देश के अन्य उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता श्री पुरूषेन्द्र कौरव वर्चुअली जुड़े थे।
आई.टी. प्रोजेक्ट के ई-उद्घाटन के अवसर पर उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के न्यायाधीश एवं चेयरमैन कम्प्यूटर एण्ड ई-कोर्ट कमेटी जस्टिस रोहित आर्या ने स्वागत भाषण दिया।
जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मेम्बर कम्प्यूटर एण्ड ई-कोर्ट कमेटी जस्टिस श्री अतुल श्रीधरन ने आभार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व पावर प्रेजेण्टेशन के माध्यम से साफ्टवेयर की खूबियों एवं उपयोगिता पर सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया गया।
ई-उद्घाटन के अवसर पर बार काउंसिल आॅफ मध्य प्रदेश, हाईकोर्ट बार एसोसिशन, हाईकोर्ट एडव्होकेट्स बार ऐसोसिएशन, सीनियर एडव्होकेट कांउसिल आॅफ जबलपुर के पदाधिकारी भी वर्चुअली जुड़े थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वर्षा ऋतु के आगमन के साथ मच्छर जनित रोग मलेरिया से सतर्क रहें
डिंडौरी सूर्य प्रताप सिंह। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ मच्छर जनित रोग मलेरिया की भी संभावनाएं होने लगी हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
मलेरिया परजीवी का संक्रमण संक्रमित मादा एनाफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है, अतरू घर के आस-पास कहीं भी खुले स्थान पर पानी एकत्रित न होने दें।
प्रदेश वासियों से कहा गया है कि हर सप्ताह कूलर, पानी की टंकी आदि को खाली कर सफाई करें। ऐसे स्थान जहां पानी की निकासी संभव न हो और अनावश्यक जल भराव हो वहाँ केरोसिन या जला हुआ तेल डालें।
मच्छरदानी लगाकर सोएं। खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरों को रोकने के लिये जाली लगायें। पूरी बांह के कपड़े पहनें।
मलेरिया के लक्षणों में ठंड लगकर तेज बुखार आना, पसीना आकर बुखार उतर जाना, रुक-रुक कर बुखार आना, सिर दर्द और उल्टी होना तथा बैचेनी, कमजोरी, सुस्ती महसूस होना शामिल है। मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल शासकीय स्वास्थ्य संस्था अथवा आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर खून की जाँच करायें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ