DRMS NEWS

DRMS NEWS

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम सिंहपुर एवं पड़मनिया में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शनिवार  5 जून  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल जिले के विकासखंड सोहागपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम सिंहपुर एवं पड़मनिया में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने निरीक्षण किया।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम सिंहपुर वैक्सीनेशन सेंटर में अवगत कराया गया कि अभी तक 54 लोगो ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और ग्राम पडमनिया के वैक्सीनेशन सेंटर में 35 लोगो टीकाकरण करा चुके हैं तथाअभी लगातार लोग टीकाकरण हेतु आ रहे हैं।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वैक्सीन लगवाए हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाइश दी की अपने परिवार एवं परिचितों को भी  18 वर्ष से ऊपर हैं उनका वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका परिवार एवं परिचित कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके।

   इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए ग्राम के उत्साही युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चयनित कर उन्हें लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर आना सुनिश्चित करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया पौधरोपण, क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय में वर्मी कंपोस्ट प्लांट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के उद्यान में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण को बचाना सिर्फ 1 दिन का काम नहीं यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा यानी पृथ्वी को बचाने और उसे समृद्ध करना अपने अपने जीवन को खुशहाल तथा समृद्ध बनाना है।

    कलेक्टर ने कहा कि कहा कि समाज में केवल मनुष्य का समूह नहीं होता पशु,पक्षी, नदियां, तालाब, समुद्र, पहाड़, वायु, प्रकाश, बाग-बगीचा, जंगल सब मिलकर प्रकृति का निर्माण करते हैं प्रकृति का संतुलन समाज के लिए अति आवश्यक है। 

स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायुमंडल के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण महामारी काल में आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं, मानव का अस्तित्व खतरे में है, ऐसे वक्त पौधरोपण कर हम ऑक्सीजन की उपलब्धता वातावरण में बढ़ा सकते हैं।

   कलेक्टर ने पौधरोपण के पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के उद्यान में बनाए गए वर्मी कंपोस्ट प्लांट का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि उद्यान के ही अपशिष्ट से ही वर्मी प्लांट संचालित है। कलेक्टर ने वर्मी कंपोस्ट प्लांट तथा उद्यान में किए गए पौधरोपण की प्रशंसा की। 

  पौधरोपण अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी श्री संजीव मेहरा, कनिष्क वैज्ञानिक श्री गणेश बैगा, श्री बी०एम० पटेल क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय के विभिन्न लैबों निरीक्षण कर बारीकियों से हुए रूबरू

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल में संचालित बेट लैब, ड्राई लैब, एयर मॉनिटरिंग प्रोग्राम सिस्टम व अन्य क्रियान्वित पद्धतियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि बेट लैब में औधोगिक बेस्ट वाटर, मिनरल वाटर अन्य पानी एवं गिले तरल पदार्थों में उपलब्ध प्रदूषण की जांच की जाती है, इसी प्रकार ड्राई लैब में वातावरण में उपलब्ध धूल के कण व गैसों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाता है।

       इसी प्रकार नेशनल एयर मॉनिटरिंग प्रोग्राम द्वारा जिले में एयर प्रदूषण की सतत मॉनिटरिंग की जाती है तथा सीएएमएस सिस्टम द्वारा लगातार गैसों की उपलब्धता और प्रदूषण की स्थिति की मॉनिटरिंग की जाती है। 

क्षेत्रीय अधिकारी  संजीव मेहरा ने बताया कि एयर मॉनिटरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत जिले में दो स्टेशन बनाए गए हैं एक स्टेशन क्षेत्रीय कार्यालय में तथा दूसरा पुराने ट्रैफिक कार्यालय के ऊपर बनाया गया है।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में कोल डस्ट, माइनिंग एरिया में प्रदूषण की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की आवश्यकता है।

जिले में बुढार धनपुरी क्षेत्र के साथ-साथ सर्राफा नाला आदि के सीवेज पानी में प्रदूषण की मॉनिटरिंग की आवश्यकता अधिक है। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वाहन प्रदूषण को भी नियंत्रण करने की आवश्यकता है, इसके लिए सघन जांच की जाए और 15 वर्ष से ऊपर पुरानी गाड़ियां जो जो शहर में चल रही है, उनकी जांच की जाए तथा जिले को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए इसके लिए सघन जांच की जाए।

    क्षेत्रीय अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि वे लगभग हर माह सौ गाड़ियों की जांच करते हैं जिसमें जो भी वाहन 15 वर्ष से ऊपर आवागमन करते हैं उनकी कार्यवाही के लिए आरटीओ को सौंपी जाती है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रदूषण की स्थिति का बोर्ड शहर के दृष्टतव्य स्थानों पर लगाया जाए। साथ ही शासकीय कार्यालयों में प्रदूषण नापने के लिए संयंत्र लगाया जाए।

    निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी श्री संजीव मेहरा, कनिष्ठ वैज्ञानिक श्री गणेश बैगा, श्री बी.एम. पटेल, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर में हो रहे टीकाकरण कार्य का किया अवलोकन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर में सीसी रोड बना कर कैंपस को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर में हो रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के साथ-साथ मास्क का उपयोग करने की समझाइश दी। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 18 वर्ष से ऊपर 56 लोगों का टीकाकरण किया गया है और अभी लगातार टीकाकरण जारी है। 

    इस दौरान कलेक्टर ने ऑब्जरवेशन कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष का भी अवलोकन किया तथा टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि टीकाकरण के पश्चात भी कोविड-19 प्रोटोकोल करें तथा खुद को सुरक्षित करें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।   

    स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि परिसर में सीसी रोड बनवाएं और मुख्य मार्ग से जोड़ें। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर को दिए। 

      निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित संबंधित विभाग विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर के परिसर में कलेक्टर ने किया पौधरोपण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंवले का पौध रोपण कर प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करने का संदेश दिया। कलेक्टर ने परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ परिसर को साफ सफाई एवं स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, कोरोना वॉलिंटियर चंद्र प्रकाश द्विवेदी तथा अतुल द्विवेदी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र कंचनपुर क्रमांक-2 का किया निरीक्षण, आंगनवाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार करने एवं शासकीय भूमि का नाप-जोख कराने के लिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कंचनपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 कंचनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उपस्थित सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली फिटिंग, पंखा आदि लगवाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र का पुताई आदि कराकर साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के शौचालय आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त कराएं। 

   इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र के आसपास शासकीय भूमि का भी अवलोकन किया एवं तहसीलदार को निर्देशित किया की भूमि का नाप जोख कराने के निर्देश दिए और इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर को निर्देशित किया कि पंचायत मद आंगनवाड़ी केंद्र के सामने जमीन का समतलीकरण कराकर बाउंड्रीवाल आज बनवाना सुनिश्चित करें तथा नवीन पंचायत भवन एवं पीडीएस की दुकान भी बनवाएं।

   निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश शुक्ला, सहायक यंत्री श्री अशोक मरावी, अमित द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृहद वृक्षारोपण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय की अगुवाई में स्थानीय पशु चिकित्सा सेवाएं के कार्यालय के कामधेनु परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया।

        इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ० व्ही०व्ही०एस० चौहान, समाजसेवी सूर्यकांत मिश्रा, प्रेमांशु सिंह, जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पांडेय, सुरेश चंद्र चतुर्वेदी, श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, विनोद यादव, एवं लोकनाथ नामदेव ने भी पौधरोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभयानंद शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विराट मंदिर के सामने मुक्तिधाम में हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर के द्वारा किए गए कार्य की की सराहना

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। स्थानीय विराट मंदिर शहडोल के सामने मुक्तिधाम में  हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने अवलोकन किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य जनहितकारी एवं प्रेरणा स्त्रोत्र है।

 निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम में विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य में वाहनों के आवागमन हेतु 10 फीट चौड़ी रोड बनाने के साथ-साथ टीन सेड बगीचा आधी बनवाया जाएगा। इसके साथ-साथ मुक्तिधाम के पीछे शौचालय तथा बोर आदि कराकर पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी एवं तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, समाजसेवी सूर्यकांत मिश्रा तथा विभव पांडेय उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने स्थानीय पौनाग तालाब का किया निरीक्षण, पौनाग तालाब का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश 

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शहडोल नगर में पुरातात्विक धरोहर पौनाग तालाब है। इसे साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाकर तथा सौंदर्यीकरण कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 

जिस उद्देश्य को मूर्त रूप देने के लिए विधायक जयसिंह नगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने पौनाग तालाब का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया कि पौनाग तालाबों की साफ सफाई कराने के साथ-साथ आसपास के लैंटाना आदि को जेसीबी के माध्यम से हटवाने के निर्देश दिए।

      विधायक एवं कलेक्टर ने मुख्य पहुंच मार्ग सीसी रोड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर के पीछे की ओर से 7 फीट का बाउंड्री वॉल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में बैठने की व्यवस्था पत्थर की कुर्सियां, लाइट आदि भी लगवाए। पौनाग तालाब पर्यटन की दृष्टि विकसित किया जा सकता है।

   उन्होंने कहा कि तालाबों में वोटिंग, घुड़सवारी आदि की सुविधाएं मिलने से शहर के एवं आसपास के लोग इस का लुफ्त उठाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिसर के सामने लैंटाना आदि हटाकर चौपाटी के रूप में इस को विकसित किया जा सकता है। चौपाटी की दुकानें यदि नगरपालिका बनवा दे, तो नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार लाभ होगा। 

     निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, प्रियम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

गांधी स्टेडियम शहडोल में चल रहे वैक्सीनेशन सत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला रोटरी क्लब एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय गांधी स्टेडियम में लगातार कोरोना महामारी से नागरिकों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आयोजित टीकाकरण स्थल का अवलोकन किया। 

     कलेक्टर को अवगत कराया गया कि आज 18 वर्ष से ऊपर 476 एवं 45 वर्ष से ऊपर 62 दिनों का टीकाकरण अभी तक किया जा चुका है। पूर्व में पहले दिन 560‌, दूसरे दिन 1011, 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है और टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने किए गए कार्य की प्रशंसा की और उनके द्वारा कराए जा रहे टीकाकरण कार्य को मानवता के लिए रक्षक कदम बताया।

      इस अवसर पर प्रेमांशु सिंह, अध्यक्ष व्यापारी संघ लक्ष्मण गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय तिवारी नरेश सिंघल , मुकेश जैन, श्री प्रकाश, अभिषेक गर्ग, अमित गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सीएमएचओ ने बुढार, धनपुरी, यज्ञ स्थल, ओपीएम में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल जिले के विकासखंड बुढार के भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर ने बुढार, धनपुरी, यज्ञ स्थल, ओपीएम में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया गया कि बुढार में 140, धनपुरी में 260, यज्ञ स्थल बुढार में 167, ओपीएम अमलाई में 435 लोगो ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने वैक्सीन लगवाए हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाइश दी की अपने परिवार एवं परिचितों को भी जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनका वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका परिवार एवं परिचित कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके।

   इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए, इसके लिए ग्राम के उत्साही युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चयनित कर उन्हें लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर आना सुनिश्चित करें।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में है, शासन की अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं में कार्य करना तथा गति लाना सुनिश्चित करें।

 ************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधरोपण

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 सेन्टर प्रांगण में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया ।  

इस अवसर पर जिला न्यायालय शहडोल के विशेष न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश चंद्र तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनूप कुमार त्रिपाठी एवं तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्री के.के. मिश्रा उपस्थित रहे ।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव के परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पौधरोपण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करने का संदेश दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ने परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ परिसर को साफ सफाई एवं स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा यानी पृथ्वी को बचाने और उसे समृद्ध करना अपने अपने जीवन को खुशहाल तथा समृद्ध बनाना है। समाज में केवल मनुष्य का समूह नहीं होता पशु, पक्षी, नदियां, तालाब, समुद्र, पहाड़, वायु, प्रकाश, बाग-बगीचा, जंगल सब मिलकर प्रकृति का निर्माण करते हैं प्रकृति का संतुलन समाज के लिए अति आवश्यक है। स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायुमंडल के लिए पौधरोपण आवश्यक है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया प्रयोग बतौर एक पट्टी की दुकानें सोमवार से खोलने का निर्णय, सब्जी मंडी पूर्व की भांति  व रविवार को सभी प्रतिष्ठान टोटल रहेगें बंद

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी व्यापरिक प्रतिष्ठानों से गहन विचार-विमर्श करते हुए उनकी राह ली गई, इस मौके पर चिकित्सा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने विचार रखें। 

गहन विचार-विमर्श के पश्चात निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, जिला आपदा प्रबंधन के सदस्य एवं व्यापरिक प्रतिष्ठानों की सहमति से समिति में निर्णय लिया गया कि, जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में स्थापित व्यापरिक प्रतिष्ठान एक लाइन के एक दिन व दूसरी लाइन के उसके दूसरे दिन 10 बजे से 5 बजे तक सोमवार 7 जून 2021 से खोले जाएं यह निर्णय प्रयोग बतौर तीन दिवस के लिए लिया गया है। इसके पश्चात उत्पन्न स्थितियों के आंकलन के पश्चात पुनः बैठक कर विचार- विमर्श किया जाएगा। 

समिति ने यह भी निर्णय लिया कि सब्जी मंडी पूर्व की भांति ही संचालित रहेगी तथा घर से बाहर निकलने व व्यापरिक प्रतिष्ठानों में मास्क नही तो सेवा नही, वैक्सीन नही तो सेवा नही  का नियम कड़ाई से पालन करना होगा और भीड़ बढ़ने तथा नियमों की अवहेलना पाए जाने हेतु संबंधित व्यापरिक प्रतिष्ठानों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की  सम्पूर्ण जबावदेही होगी।  

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि, चौपाटी, शाॅपिंग काम्प्लेक्स, आॅडिटोरियम, स्विमिंग पुल, राजनैतिक गतिविधियां, मेला एवं माॅल इत्यादि पूर्व की भांति पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें तथा सभी को कोविड-19 संक्रमण  की गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर  सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

     बैठक में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी,  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायक  जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सोहागपुर शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक व्हीडी पाण्डेय, अखिलेश तिवारी,  खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, उपाध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निगम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कमलप्रताप सिंह, आजाद बहादुर सिंह, चंद्रेश द्विवेदी, शानउल्ला खान, श्रीनिवास पाण्डेय, पदम  खेमखा, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश्वर उदानियां, नीरज द्विवेदी, सुर्यकांत निराला, लक्ष्मण गुप्ता, संजीव निगम, राहुल सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित थें।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ