http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन शनिवार 5 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गुरुवार को आकाशवाणी केंद्र शहडोल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आकाशवाणी की लाइब्रेरी एवं प्रसारण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी शहडोल ने कमिश्नर को बताया कि अभी आकाशवाणी केंद्र शहडोल द्वारा 18 घंटे कार्यक्रमों का अनु प्रसारण किया जा रहा है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कार्यक्रम अधिकारी ने कमिश्नर को बताया कि आकाशवाणी शहडोल द्वारा किसानों के लिए उपयोगी कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं तथा कृषि सामयकीय एवं किसानों की सफलता की कहानियों का प्रसारण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कार्यक्रम अधिकारी को सुझाव दिया कि आकाशवाणी केंद्र द्वारा प्रसारित कार्यक्रम आकर्षक होना चाहिए तथा आकाशवाणी केंद्र के माध्यम से स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों का प्रसारण भी होना चाहिए।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में घटिया स्तर की परफारमेंस पर कमिश्नर ने व्यक्त की नाराजगी स्थिति को सुधारने के लिए 15 दिनों का दिया अल्टीमेट और कहा गरीब आदमी का संबल बने ग्रामीण विकास विभाग
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहां है कि शहडोल संभाग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गरीब और कमजोर आदमी के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करें। गरीब और कमजोर व्यक्तियों के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से खुशहाली लाएं और उनका आर्थिक संबल बने।
उन्होंने कहा है कि जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने रोल को समझें कि गरीब आदमी की गरीबी को कैसे दूर कर सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गरीब तबके के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है इन योजनाओं का लाभ गरीब व कमजोर तबके के लोगों को मिलना चाहिए।
कमिश्नर ने कहा है कि गरीब तबके के हितग्राहियों को आवास योजना, मनरेगा, खेत तालाब योजना का लाभ मिलना चाहिए। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहडोल संभाग के सभी तालाबों में मत्स्य बीज डलवाए तालाबों के मेंड़ों में सब्जी लगवाएं तथा तालाबों में सिंघाड़े और कमल की खेती को प्रोत्साहित करें।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा शुक्रवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाएं हैं। शहडोल संभाग के किसानों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए तथा दुग्ध विपणन की गतिविधियों को बढ़ावा दे। कमिश्नर ने कहा है कि मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन, उन्नत खेती को भी बढ़ावा दें।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में शहडोल संभाग के सभी जिलों की स्थिति बेहद घटिया स्तर की है इसमें एक माह में सुधार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब एवं कमजोर तबके के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण में होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में कुपोषण दूर करने में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं बेहतर साबित हो सकती हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब तबके के लोगों तक पहुंचना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग होनी चाहिए।
बैठक में कमिश्नर द्वारा आजीविका मिशन के कार्यो की भी समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडर योजना कि जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समीक्षा करें तथा सड़कों के किनारे सब्जी बेच रही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है अथवा नहीं इसकी क्रास चेकिंग करें।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ0 सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीणा, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया जीएस टेकाम, अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह, उपायुक्त राजस्व श्री वीके पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
वाहन संबंधी निविदा आमंत्रित
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्रभारी अधिकारी (स्टोर) जिला पंचायत शहडोल ने जानकारी दी है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत अधिकारियों संभाग, जिला एवं जनपद स्तर के कार्यालयीन उपयोग एवं शासकीय कार्यों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु वाहन, इनोवा, टाटा सफारी, स्कार्पियो, बोलेरो, टाटा सुमो एवं अन्य वाहनों को किराए पर लिए जाने की आवश्यकता है साथ ही कार्यालयीन उपयोग हेतु फोटोकॉपी, मल्टीकलर मुद्रण कार्य एवं वाइंडिंग कार्य के लिए दरें निर्धारित की जानी है, जिस हेतु 17 मई 2021 तक निविदा आमंत्रित की गई थी, कोरोना की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अब निविदा फार्म कार्यालय जिला पंचायत शहडोल में 9 जून 2021 तक कार्यालयीन समय 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं एवं निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय शहडोल में संपर्क कर सकते हैं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत समस्याओं का हो रहा निराकरण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत गत दिवस शहडोल जिले के विभिन्न वार्डाें में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, जलभराव कीटनाशक पाउडर का छिडकाव के साथ-साथ लोगों क अन्य समस्याओं का नगर सेवा अभियान के तहत निराकरण किया जा रहा है।
इसी प्रकार जयसिंहनगर में भी निधारित कार्यक्रम अनुसार वार्ड क्रमांक 06 मे अभियान चलाया गया जिसमे वार्ड की कुल 1000 मीटर नालियों की साफ-सफाई, 1500 मीटर सड़क सफाई एवं खाली प्लाट की सफाई का कार्य कराया गया।
वार्ड की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराई गई तथा पेयजल संबंधी समस्या का स्थल पर ही निराकरण कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी की अगुआई मे निकाय के कर्मचारी एवं वार्ड पार्षद श्री सुमित कुशवाहा द्वारा वार्ड मे लोगों के घर-घर जाकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होने संबंधी जानकारी ली गई एवं निकाय से संबंधित समस्याओं को सुनते हुये स्थल पर ही निराकरण किया गया साथ ही वार्ड में कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है।
विकाखखण्ड ब्यौहारी के नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत देवी मंदिर रोड तिराहा एवं गोदा बाल रोड पास वार्ड क्रमांक,6 में सैनिटाइजेशन नालियों की सफाई सड़क सफाई कचरे का उठाव एवं निष्पादन का कार्य किया गया वार्ड 6 में घर के दवाई का छिड़काव कार्य कराया गया सभी कार्यों के साथ वार्ड के नागरिकों से द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया गया एवं उनकी शिकायतों का निराकरण भी किया गया।
इस मौके पर मोहम्मद शकील उपयंत्री नोडल स्वच्छता प्रभारी श्री दीपक चतुर्वेदी एवं स्वच्छता निरीक्षक सौरभ वर्मा एवं सफाई दरोगा रामयश सोनी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में आज नगर सेवा अभियान सबंधित वार्ड प्रीतिनिधि एवं निकाय कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 06 में डोर टू डोर भ्रमण कर आम जन से संपर्क कर जनशिकायत का अवलोकन कर त्वरित निराकरण किया गया .साथ ही श्री सिंह साहब निर्देशानुसार वार्ड में स्ट्रीट लाइट बंद पोलो में लाइट लगवाए जाने कार्य, जल प्रदाय व्यवस्था अंतर्गत पाईप लाइन मरम्मत कार्य , एवं स्वच्छता कार्य अंतर्गत विशेष साफ सफाई कार्य, ट्रेक्टर ट्राली से कचड़ा उठाव कार्य कीट नाशक छिड़काव का कार्य एवं होम कोरोनटाईन परिवार मकानों में सेनेटाइज सबंधी कार्य कराया गया।
इसी प्रकार उमरिया जिले में भी जल प्रदाय व्यवस्था अंतर्गत पाईप लाइन मरम्मत कार्य, नालियों की साफ-सफाई कराई गई। यह अभियान 15 जून तक सतत रूप से जारी रहेगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
स्कूल एवं छात्रावासों में कराएं छायादार वृक्षों का रोपण- कमिश्नर
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बैठक लेकर संयुक्त संचालक शिक्षा एवं संभाग के उप संचालक शिक्षा को निर्देशित किया कि, विद्यालयों के सभी शिक्षकों और उनके परिजनों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने कहा कि, स्कूल एवं छात्रावासों में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कराकर उनकी सुरक्षा भी करे जिससे स्कूलों में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के साथ आक्सीजन की उपलब्धता आएगी और विद्यालयों का वातावरण भी अच्छा बनेगा।
कमिश्नर ने कहा कि, स्वच्छ वातावरण में विद्यार्थियों का विद्या अध्यन के प्रति रूझान भी बढे़गा तथा उनके स्वास्थ्य में भी अनुकूल प्रभाव पडेगा। विद्यालयों के भवनों और शौचालयों का विधिवत मरम्मत कराने के साथ वहां पर शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाया जाएं।
होगी चिरंजीवी अभियान की शुरूआत
कमिश्नर शहडेाल संभाग श्री राजीव शर्मा ने बैठक में संभाग के सभी आरटीओ को निर्देशित किया है कि, वे सभी विद्यालयों में यातायात नियमों एवं संकेतों संबंधी जानकारी से युक्त फ्लैक्स लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को यातायात के नियमों और संकेतों की जानकारी हो सके।
उन्होंने कहा कि, आरटीओ की जिम्मेदारी है कि वे वाहन मालिकों की बैठक लेकर उनकी बसों, ट्रको एवं माॅलवाहक वाहनों का मेंटीनेंस करवाना व वाहन का परीक्षण भी करना सुनिश्चित करें, इसके पश्चात् दुर्घटना होती है तो वाहन मालिकों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
बैठक में कमिश्नर ने जिले की प्रमुख सड़कों की स्थितियों की जानकारी ली और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, सड़को की मरम्मत शीघ्रातिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें, यदि कहीं भी सड़क खराब होने की दशा में दुर्घटना पर मृत्यु हुई तो उस जिले के संबंधित अधिकारियो के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी, खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं हेतु संबंधित अधिकारी जबावदार होगें।
उन्होंने कहा कि, खतरा वाले स्थलों का तत्काल परीक्षण कर उनका सुधार करवाएं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह ने कमिश्नर को बताया कि, जिले के अधिकांश विद्यालयों में रंगाई-पुताई एवं पंखे इत्यादि लगवाए जा चुके है तथा भविष्य में विद्यालय खोलने की स्थितियो पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
समन्वयक सर्व शिक्षा डाॅ. मदन त्रिपाठी ने बताया कि, गाइड लाइन के अनुसार रेडियो, टीवी तथा मोबाइल के माध्यम से गत वर्ष शिक्षा दिलाए जाने की पहल की गई थी, जिसे वर्तमान में भी संचालित करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि, कोविड-19 संक्रमण के अनाथ बच्चों का एडमिशन की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ0 सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया जीएस टेकाम, अपर कलेक्टर अनूपपुर सरोधन सिंह, उपायुक्त राजस्व वीके पांडे सहित शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग एवं एमपीआरडीसी के अधिकारी तथा संभाग के सर्व शिक्षा समन्वयक उपस्थित थें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ