DRMS NEWS

DRMS NEWS

हमारा मध्य प्रदेश

शहडोल जिले में टीकाकरण महा अभियान की शुरूआत मानस भवन टीकाकरण केन्द्र से हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सबसे पहले लगवाया टीका

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार 21 जून 2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शहडोल जिले में टीकाकरण महा अभियान की शुरूआत शहडोल नगर के मानस भवन टीकाकरण केन्द्र से हुई। जहां क्षेत्रीय विधायक जयसिंह मरावी ने कोरोना टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ किया। 

मानस भवन टीकाकरण केन्द्र में आज सुबह से ही टीकाकरण के लिए भीड़ देखी गई, नागरिकों ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया और टीका लगवाया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, मानस भवन में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में शहडोल नगर के वार्ड नं. 15 के 80 वर्षीय संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सबसे पहले टीका लगवाया तथा लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, टीकाकरण कोरोना के प्रति सुरक्षा चक्र है सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीका लगवाना चाहिए। 

इस अवसर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, समाजसेवी संतोष लोहानी भी उपस्थित रहें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विधायक जयसिंह मरावी ने आदित्य अस्पताल में लगवाया कोरोना का दूसरा टीका विधायक जयसिंह नगर ने 18 वर्ष ऊपर सभी नागरिकों को वैक्सीनेशन कराने की, की अपील

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कोरोना टीकाकरण महा-अभियान में सहभागिता निभाते हुए विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने स्थानीय आदित्य अस्पताल शहडोल में पहुंचकर कोविड-19 दूसरा टीका लगवाया।

विधायक जयसिंह मरावी ने टीकाकरण के पश्चात जिले के सभी 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण ही कोरोना बचाओ है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं है, खुद को सुरक्षित रखने तथा परिजनों को कोरोना वायरस सुरक्षित रखने के लिए सभी को टीकाकरण कराने कहा है। इस दौरान समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह ने टीकाकरण का टीका लगवाया।

कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह टीका संजीवनी का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि खुद की सुरक्षा एवं परिजनों की सुरक्षा समाज की सुरक्षा के लिए यह ठीक आवश्यक है। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन इस टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत हुई है। योग करके मानसिक एवं शारीरिक मजबूती लाएं तथा टीकाकरण कराकर इस महामारी से निजात पाएं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे, नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, डॉ० आदित्य द्विवेदी, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, कमल प्रताप सिंह, अनिल द्विवेदी, संतोष लोहानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

प्राथमिक स्कूल छतवई के वैक्सीनेशन सेंटर का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सोशल डिस्टेंसिंग के संगत वैक्सीनेशन कराने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने ग्राम छतवई के प्राथमिक स्कूल में कोविड-19 महा अभियान अंतर्गत आयोजित टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु लोगों को समझाइश दी।

कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण के इस महा अभियान में सभी अपना सहभागिता निभाते हुए मानव कल्याण के लिए अपना योगदान दें। खुद का वैक्सीनेशन करा कर इस महा अभियान को सफल बनाएं। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया मरावी, कमल प्रताप सिंह संतोष लोहानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

गोहपारू टीकाकरण केंद्र में 89 वर्षीय भुआली यादव तथा 70 वर्षीय मो० अब्बास ने लगवाया को कोविड का टीका

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने गोहपारू अस्पताल पहुंचकर कोरोना टीका करण महा अभियान का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने टीकाकरण स्थल पर उपस्थित टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों को समझाइश देते हुए कहा कि इस टीकाकरण अभियान में खुद टीका लगवाएं तथा अपने परिचितों को भी इसके लिए समझाइश दे, क्योंकि टीकाकरण ही आपको कोरोना महामारी से बचाएगा। इस दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक वैक्सीनेशन सेंटर में 60 व्यक्तियों ने कोविड-19 लगवाया है।

गोहपारू टीकाकरण केंद्र में ग्राम सालेबहारा निवासी भूआली यादव जिनकी उम्र 89 वर्ष है तथा ग्राम मोहतरा निवासी 70 वर्षीय मोहम्मद अब्बास ने स्वयं टीका लगवाकर दूसरों को भी टीकाकरण कराने का संदेश देते हुए कहा कि यदि हम टीका लगवा सकते हैं तो आप क्यों नहीं...? घर से बाहर निकली और टीकाकरण कराएं।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुभागपुर दिलीप कुमार पांडेय, बीपीएम संजय चतुर्वेदी, अब कारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपत्तियां मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

देवदहा एवं पैलवाह टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने महा टीकाकरण अभियान कार्य में गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम देवदहा एवं पैलवाह का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान ग्राम देवदहा में बीएलओ ध्रुव सिंह के टीकाकरण स्थल पर उपस्थित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें तत्काल टीकाकरण स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक वैक्सीनेशन सेंटर में 56 लोगों का टीकाकरण किया गया है। रोजगार सहायक  नितिन कुमार यादव ने कलेक्टर को बताया कि टीकाकरण स्थल पर ही ऑनलाइन टीकाकरण कार्ड टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। 

साथ ही उन्हें यह संदेश भी दिया जा रहा है कि इसे संभाल कर रखें, इसके बिना जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होगी। 

टीकाकरण कार्ड के साथ बनाया 

जा रहा है आयुष्मान कार्ड

कलेक्टर ने रोजगार सहायक के कार्य करने के तरीके पर प्रशंसा व्यक्त की है एवं प्रसन्न होकर उन्हें नगद पुरस्कार भी दिया। कलेक्टर ने कहा कि श्री यादव का यह कार्य प्रेरणा स्रोत है, सभी टीकाकरण स्थलों पर इसी प्रकार वैक्सीनेशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।

वृद्धजनों एवं नि:शक्तजनों को टीकाकरण 

स्थल पर लाकर करवाएं टीकाकरण

इसी प्रकार वैक्सीनेशन सेंटर पैलवाह के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जो वृद्धजन एवं नि:शक्तजन टीकाकरण स्थल पर नहीं आ सकते उन्हें टीकाकरण स्थल पर लाएं और टीकाकरण के पश्चात उन्हें घर भी पहुंच जाएं। 

यह टीकाकरण का महा अभियान सभी के सामूहिक सहभागिता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए तभी हमारी सफलता है। इस अवसर पर कलेक्टर को अवगत कराया गया कि वैक्सीनेशन सेंटर में अभी तक 62 लोगों को वैक्सीनेशन कराया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू निर्देशक शर्मा, डीपीएम मनोज द्विवेदी, बीपीएम संजय चतुर्वेदी, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया मरावी, प्रभारी बीईई लाल बहादुर सिंह, कोरोना वॉलिंटियर सहित अन्य लोग उपस्थित।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

खन्नौधी अस्पताल में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण  महा-अभियान का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण, वाहनों को रोककर वंचित व्यक्तियों को लगवाएं को कोविड का टीका- कलेक्टर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनुभाग क्षेत्र जयसिंह नगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी में आयोजित टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित टीका करण सत्र का अवलोकन किया। 

अवलोकन के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 88 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है और टीकाकरण कार्य प्रगति पर है।

कलेक्टर ने अनु विभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंह नगर एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता को निर्देशित किया कि गोहपारू अस्पताल एवं खन्नौधी अस्पताल के सामने वाहनों की जांच कर बिना टीका करण कराए हुए व्यक्तियों का टीकाकरण करवाएं। 

साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सड़क में आवाजाही में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो तथा अनावश्यक भीड़ भाड़ ना हो।    

इस दौरान कलेक्टर ने नफीस बस ट्रैवल्स, नर्मदा बस सर्विस के कंडक्टर एवं ड्राइवर को समझाइश दी की बस में शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए। साथ ही बस में सवारी बैठाने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी सवारियों का टीकाकरण हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय, पुलिस उप अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू निर्देशक शर्मा, डीपीएम मनोज द्विवेदी, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया मरावी, प्रभारी बीईई लाल बहादुर सिंह, कोरोना वॉलिंटियर सहित अन्य लोग उपस्थित।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने न्यायालय में आए अधिवक्ताओं को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित  

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कमिश्नर के राजस्व न्यायालय में पेशी में आए अधिवक्ताओं को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया। 

कमिश्नर शहडोल संभाग के राजस्व न्यायालय मे राजस्व प्रकरणों में पैरवी के लिए आए वरिष्ठ अधिवक्ता हरी बंधु लक्षकार सहित अन्य अधिवक्ताओं से कमिश्नर ने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे पूछा कि उन्होंने टीका लगवाया अथवा नहीं।  

जिस पर अधिवक्ता हरिबंधु लक्षकार ने कमिश्नर को बताया कि उन्होंने टीका लगवा लिया है, जिस पर कमिश्नर ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि वह अपने परिजनों को भी टीका लगवाएं तथा अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

राजस्व न्यायालय में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा से भी कमिश्नर ने जानकारी ली कि उन्होंने टीका लगवाया अथवा नहीं, जिस पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कमिश्नर को बताया बताया कि उन्होंने टीका लगवा लिया है। 

कमिश्नर ने अध्यक्ष अधिवक्ता संघ को समझाइश देते हुए कहा कि वे अन्य अधिवक्ता साथियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर ने कहा कि कोरोना का टीका कोरोना के प्रति सुरक्षा चक्र है। कोरोना का टीका सभी को लगाना चाहिए उन्होंने कहा कि आज से मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण महा अभियान प्रारंभ हुआ है। इस महा-अभियान में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्वयं टीका लगाएं और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

कोविड-19 महा-अभियान के अंतर्गत टेटका एवं करकी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, वाहनों को रोककर टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का कराया टीकाकरण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले में चल रहे कोविड टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत टेटका एवं करकी आयोजित टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि टेटका में अभी तक 82 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार करकी में निरीक्षण के समय तक 83 लोगों का जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनका टीकाकरण किया जा चुका था।

कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को समझाइश दी जो नि:शक्त एवं बुजुर्ग जन हैं, उन्हें घर से लाकर टीकाकरण कराएं। साथ ही विभागीय अधिकारी पुलिस ब्यौहारी को निर्देशित किया कि चौकी लगाकर वाहनों की जांच कर टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए।

इस दौरान कलेक्टर ने अपने समक्ष दीपक ट्रैवल्स की बस रुकवा कर टीकाकरण से वंचित यात्रियों का टीकाकरण करवाया तथा उन्हें शासन के प्रोटोकाल का उपयोग मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा बार बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोने की समझाइश दी। कलेक्टर ने कहा कि यदि शासन की योजनाओं का लाभ पाने में कठिनाई होगी तथा आपको आने जाने में भी टोका टोकी का सामना करना पड़ेगा।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यौहारी भविष्य कुमार भास्कर, तहसीलदार दीपक पटेल, कोरोना वालिंटियर मोहित गुप्ता एवं प्रकाश शुक्ला अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत चचाई वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण, 500 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के देवलौन्द के ग्राम पंचायत चचाई में आयोजित टीकाकरण महा अभियान के टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर को बताया गया कि अभी तक 215 लोगों ने कोविड का टीका लगवा लिया है और सतत लोग आ रहे हैं।

कलेक्टर ने सेक्टर के अंतर्गत सभी टीकाकरण केंद्रों में अधिकारी अलग अलग टीम बनाकर भ्रमण करें और टीकाकरण केंद्रों में 500 से अधिक 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के साथ-साथ उनकी पोर्टल में इंट्री भी कराना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि यह महा अभियान में 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करा कर उन्हें कोरोना वायरस से बचाना आवश्यक है। यह सब की सहभागिता से ही संभव है। 

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अमित मिश्रा थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

अपर कलेक्टर ने पड़मनिया, अमरहा, सिंहपुर तथा कठौतिया ग्रामों में किया टीका करण महा अभियान का किया शुभारंभ ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाने हेतु किया प्रेरित

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पड़मनिया, अमरहा, सिंहपुर तथा कठौतिया वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर फीता काटकर टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ कर वैक्सीन लगवाने की अपील की। 

अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है एवं वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार है।  उन्होंने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

अपर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिले वासियों को बचाने के लिये टीकाकरण महा अभियान चलाया गया है। इससे न केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये जो जन-भागीदारी दिख रही है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कठौतिया वैक्सीनेशन सेंटर में अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने दिव्यांग जनों और उनके परिजनों से आव्हान करते हुए कहा कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए सभी दिव्यांग जन टीकाकरण करवाकर सुरक्षित हों। 

जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा उनको लाने-ले जाने और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है।

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाए। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोए, सेनेटाइजर का उपयोग करें, व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, पोष्टिक आहार लेने की समझाइश दी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

उत्साह और उमंग पूर्वक टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, लोगों ने टीकाकरण केन्द्रों में सहर्ष पहुंचकर लगाया टीका

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर  प्रदेश में कोरोना टीकाकरण महा अभियान आयोजित किया गया।  

कोरोना टीकाकरण महा अभियान में शहडोल जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रो में लोग सहर्ष कोरोना निरोधी टीका लगाने आए, उत्साह एवं उमंग पूर्वक टीका लगाया तथा टीकाकरण केन्द्रों में लोगों ने टीका लगाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। 

शहडोल जिले के दूर-दराज के टीकाकरण केन्दों में भी काफी भीड़ देखी गई, लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति निरंतर जागरूक करने का ही परिणाम है कि, आज चलाए गए टीकाकरण महा अभियान में टीकाकरण केन्द्रो में सहर्ष उपस्थित होकर कोरोना निरोधी टीका लगवाया।  

टीकाकरण महा अभियान में जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जन अभियान परिषद के मै कोरोना वालेंटियर, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं समाज सेवियों ने लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा उन्हे कोरोना टीकाकरण केन्द्रो तक पहुंचाकर टीकाकरण में सहयोग किया। 

शहडोल जिले में  टीकाकरण महा अभियान स्थानीय मानस भवन टीकाकरण केन्द्र से हुई,  जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक जयसिंह मरावी ने टीकाकरण की शुरूआत की। 

शहडोल नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय दुबे, सचिव अभिषेक गर्ग, संजय दुबे ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया, वहीं टीकाकरण के लिए आने वाले नागरिकों के लिए  पानी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्थाएं भी की। 

93 वर्षीय गुजिया कोल एवं 89 वर्षीय भुआली यादव ने भी सहर्ष लगवाया वैक्सीन

इसी प्रकार शहडोल जिले के सभी विकास खण्डों के  अन्य टीकाकरण केन्द्रो में भी समाज सेवियों ने अपना सहयोग देकर लोगों को टीकाकरण केन्द्रों तक लाने, टीका लगवाने में सराहनीय योगदान दिया। 

जिसका परिणाम है कि, जिले के दूर-दराज क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों में भी लोग जागरूक होकर टीकाकरण कराने पहुंचे और टीकाकरण हेतु उसके महत्व को समझकर टीका लगवाया।  

इन्हीं प्रेरणादायी कार्याें का ही यह परिणाम हुआ कि, 93 वर्षीय गुजिया कोल निवासी ग्राम कठौतिया तथा  89 वर्षीय भुआली यादव निवासी सालेबहरा ने भी अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर  स्वयं टीकाकरण करवाया तथा लोगों के लिए प्रेरणा बनें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

टीकाकरण के पश्चात लोगों ने अन्य लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु  ली शपथ

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने एवं  लोगों में उससे लड़ने हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता  बढा़ने के उदेश्य से जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण महा अभियान में टीकाकरण कराने के पश्चात लोगों  ने अपने छूटे हुए परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों तथा पडो़सी सहित अन्य चिर-परिचितों को टीकाकरण लगवाने हेतु संकल्प लिया। 

 जिले के पिपरियां, छतवई एवं निपनिया सहित  अन्य स्थानों में लोगों ने टीकाकरण कराकर यह संकल्प लिया कि, मैं संकल्प लेता हूं कि टीकाकरण के पश्चात् अपने घर के छूटे हुए सदस्यों,सगे संबंधियों, रिश्तेदारो, चिर-परिचितों को भी टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करूगा तथा उन्हें टीकाकरण के फायदें  की भी जानकारी दूंगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

ग्राम पिपरिया, छतवई एवं निपनिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लगवाया टीका

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने हेतु  चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महा- अभियान के आज पहले दिन जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पिपरिया, छतवई एवं निपनिया में टीका लगवाने हेतु लोगों का जन सैलाब टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचा।  

दोपहर 3 बजे तक ग्राम छतवई में 164 लोगों ने, सांय 4 बजे तक निपनिया में 344 लोगों ने तथा सायं 4ः30 बजे पिपरिया के 192 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। वहीं इन केन्द्रों में  लोगों का आना जारी था। 

वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जहां एक ओर कोरोना से बचने की उत्कंठा झलक रही थी वहीं जो व्यक्ति वैक्सीन लगवाकर घर-घर के लिए प्रस्थान हो रहे थें उनके चेहरे पर प्रसन्नता की झलक भी दिखाई दे रही थी।  

ग्राम पिपरिया के मदन चौधरी, श्रीमती मिथलेश ने टीकाकरण के पश्चात अन्य लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने की बात भी कही। 

इसी प्रकार  ग्राम निपनिया के महेन्द्र मिश्रा, ग्राम छतवई की श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शीला वर्मा एवं ग्राम बरूका के सत्यराम बंजारा ने कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में सहभागिता निभाते हुए टीकाकरण करवाया।

जिला प्रशासन, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्य कर्ताओं, मै कोरोना वालेंटियर एवं प्रबुद्व नागरिकों के द्वारा किये जा रहे लगातार वैक्सीनेशन कराने के प्रेरणादायी कार्याें का ही यह सुखद परिणाम हुआ कि, टीकाकरण महा अभियान के प्रथम दिन सुबह 10 बजे सही लोगों ने  वैक्सीनेशन केन्द्रो में पहुचना प्रारंभ कर दिया तथा दोपहर तक  लाइन लगाने की स्थिति निर्मित हो गई।  इसी तरह अनेक टीकाकरण केन्द्रों में टीका के डोज दुबारा भी मंगवाने पड़े तथा लोगों को देर शाम तक टीका लगाने का सतत कार्य जारी रहा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

4 महिने से फरार अज्ञात हत्यारे पर पुलिस अधीक्षक ने रखा 10 हजार रूपये का इनाम, पता बताने या गिरफ्तार कराने पर मिलेगा इनाम

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी ने स्व0 कपिलदेव सिंह पिता स्व0 मानसिंह बघेल उम्र 62 साल निवासी  ग्राम सरसवाही जिला उमरिया हाल मुकाम खोली कल्याणपुर जिला शहडोल की हत्या 6 फरवरी 2021 को  अज्ञात आरोपी द्वारा गला घोटकर किये जाने पर  आरोपी गिरफ्तारी हेतु  पुलिस  रेग्यूलेशन के पैरा क्रं 80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए  10 हजार रूपये की उद्घोषणा राशि जारी की है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि,  जो कोई फरार आरोपी  की सूचना देगा, गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकें। 

सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

ज्ञात हो कि, अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली जिला शहडोल में अपराध क्रमांक 476/21 धारा 456, 302, ता.ही. का अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपी की  गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया गया, अज्ञात आरोपी का पता, तलाश नही चल रही है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

निःशुल्क वैक्सीनेशन का लाभ लेकर कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाएं

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एव जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने  जिले के वैक्सीनेशन से वंचित  लोगों से कहा है कि, भारत सरकार एवं प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे, टीकाकरण महा- अभियान में निःशुल्क टीकाकरण कराकर महा अभियान को सफल बनाएं एवं  कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु टीका जरूर लगवाएं। 

उन्होंने कहा है कि, कोविड-19 संक्रमण से  बचने हेतु  टीका ही सुरक्षा कवच है, जिले के सभी लोग जो टीका नही  लगवा पाए है वे अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्रों में आवश्यक रूप से पहुंचकर निःशुल्क टीकाकरण  कराएं।

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी छूटे हुए लोग कराएं टीकाकरण- कलेक्टर

उन्होंने कहा कि, इस टीकाकरण महा अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष के उपर के व्यक्तियों को कोविड-19 टीका लगवाकर सुरक्षा कवच प्रदान करने के साथ-साथ शरीरिक एवं मानसिक ढृढ़ता प्रदान करना है, ताकि नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहकर कोरोना महामारी को हराने में सफल हो सकें। 

खुद को सुरक्षित रखकर दूसरे को सुरक्षित रखना शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, अनावश्यक भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर न जाना, सिनेटाइजर एवं साबुन का उपयोग करना आवश्यक है। 

कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए सामूहिक सहभागिता व सक्रिय सहयोग आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा है कि, जिले के सभी नागरिको का यह  परम दायित्व एवं नैतिक जिम्मेदारी है कि वे टीकाकरण से वंचित न रहें तथा अपने परिवार, रिश्तेदार, सगे संबंधियों व चिर-परिचितों को भी टीकाकरण से वंचित नही होने देें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

बनसुकली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिवार लेखन, रैली निकालकर वैक्सीनेशन हेतु किया जागरूक

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के प्रधान जिला न्यायाधीश  एवं अध्यक्ष श्री आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के बनसुकली गांव में में पी.एल.व्ही राकेश गुप्ता द्वारा कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिये गाॅव में जगह-जगह दीवार लेखन का कार्य किया गया व पी.एल.व्ही अखिलेश सिंह ने ग्राम शाहपुर में रैली निकालकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिये उत्साहित किया एवं वैक्सीन से संबंधित लोगों के मन में जो भय था उसे दूर करने का प्रयास किया गया साथ ही  ग्राम वासियों को यह भी बताया कि वैक्सीन लगवाने के कोई दुष्प्रभाव नही है। 

कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क व सेनेटाइजर इस्तेमाल करने की, दो गज की दूरी बनाये रखने एवं स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई एंव जिला चिकित्सालय में जरूरतमंदो को भोजन का वितरण भी किया।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

ब्योहारी सिविल अस्पताल में बनाए गए कोविड कंट्रोल सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, खंड चिकित्सा अधिकारी को 10 सेंटरों का निरीक्षण टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी में बने कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रति घंटे संचालित टीकाकरण केंद्र का रिपोर्ट लेकर पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी ब्यौहारी डॉ० डी.के. पराशर को निर्देशित किया कि व्यवहारी में जिन टीकाकरण सेंटरों में कोविड-19 का टीका कम लग रहा है, वहां भ्रमण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि टीकाकरण कार्य सायं 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से संचालित हो। 

कलेक्टर ने कोविड-19 रूम की अव्यवस्थाओं को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी ब्यौहारी डॉ० डी.के. पराशर डॉ निशांत परिहार आबकारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ