शहडोल संभाग में लक्ष्य से अधिक किया गया टीकाकरण प्रथम दिवस 59 हजार 785 व्यक्तियों ने लगवाया टीका
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 22 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर 21 जून से चलाएं जा रहे कोरोना टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग के तीनों जिलों में टीकाकरण का कार्य सफल रहा।
टीकाकरण कार्य में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढकर हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता निभाई। शहडोल संभाग में प्रथम दिवस 59 हजार 785 व्यक्तियों जो 18 वर्ष से उपर थे, उनका टीकाकरण किया गया। शहडोल सभांग के क्रमशः शहडोल जिले में 42688, अनूपपुर जिले में 9941, उमरिया जिले में 7156 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
कोरोना महामारी को हराने के लिए कोरोना टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिन संभाग ने उल्लेखनीय सफलता मिली है। शहडोल संभाग में 21 जून को टीकाकरण के लिए, टीकाकरण केन्द्रों में उत्सव का महौल था।
लोग टीकाकरण केन्द्रों में सहर्ष अपने परिवार के साथ पहुंचकर टीका लगवाया। देर शाम तक लोगो की भीड़ देखी गई।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों से अपील की है जिस प्रकार इस महा-अभियान के प्रथम दिवस आप सभी ने बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई है। उसी प्रकार 23 जून 2021 को महा अभियान के अंतर्गत अपनी सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण कराएं और खुद को सुरक्षित रखकर परिवार एवं समाज की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
संवेदना अभियान की समीक्षा बैठक 23 जून को
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की उपस्थित में 23 जून 2021 को प्रातः 11ः30 बजे से कुपोषण को दूर करनें के लिए संचालित संवेदना अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन कमिश्नर कार्यालय के सभागार में किया गया है।
बैठक में आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद एवं नागरिक अपूर्ति, उद्यानिकी विभाग, एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी शामिल होगें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर जबावदेह अधिकारियों के विरूद्व होगी सख्त कार्यवाही
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने वर्षाकाल में शहडोल संभाग के सभी नदियों, नालों, बाधों के पुलियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।
कमिश्नर ने कहा है कि, वर्षाकाल में नदी नालों में चेतावनी बोर्ड लगाए तथा बाढ़ आने की स्थिति में नदी नालों के पुलों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा बाढ़ की स्थिति में नदी नालों और बांधों के पुलों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की डियूटी लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएं।
कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी नदी, नालों एवं बांधों के पुलियों में यातायात नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्त कर सभी पुलियों में चेतावनी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
बाढ़ की स्थिति में कभी भी बस या अन्य यात्री वाहनों को पुलियों को पार करने की अनुमति न दें, इसके लिए सभी पुलों पर जल संसाधन विभाग अपने कर्मचारी नियुक्त करें।
शहडोल संभाग में वर्षा काल में दुर्घटना
रोकने के पुख्ता इंतजाम करें
कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे बसों में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा है कि यात्री बसों में यात्रियों की अधिक संख्यों को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे वर्षा काल में शहडोल संभाग के नदी, नालों के पुलियों एवं बाधों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा यातायात को नियंत्रित करें। शासन के दिशा- निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
बाढ़ की स्थिति में वाहन चालकों पर अनावश्यक दबाव न डाले नागरिक- कमिश्नर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि, वर्षा काल में नदी, नालों एवं बांधों के पुलियों से वाहनों को बाढ़ की स्थिति में पार करने के लिए अनावश्यक वाहन चालकों पर दबाव न डालें। कमिश्नर ने कहा है कि, यात्रियों की जीवन की सुरक्षा के लिए धैर्य आवश्यक है।
उन्होंने कहा है कि, किसी भी दुर्घटना से थोडा़ विलंब अच्छा है, नदी नालों से बाढ़ का पानी उतर जाएं तभी वाहनों को पुलियों से पार कराएं।
कमिश्नर ने कहा है कि, यात्री बाढ़ की स्थिति में धैर्य रखे तथा बाढ़ कम होने पर ही वाहनों को पुलों से पार कराएं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीईओ जिला पंचायत में किया विभिन्न ग्रामों के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण ग्रामीणों को वैक्सीनेशन हेतु किया प्रेरित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं गोहपारू भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने गत दिवस कोरोना महामारी संक्रमण महा-अभियान के तहत वैक्सीनेशन सेंटर देवदहा, चितरांव, झारा, जयसिंहनगर सहित अन्य ग्रामों के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने उपस्थित लोगों को समझाइश दी कि जो निशक्तजन एवं बुजुर्ग जन है उन्हें घर से लाकर टीकाकरण कराए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से जिला वासियों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है।
इससे ना केवल गांव बल्कि पूरा जिला कोरोना वायरस से बच सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिंह ने कहा कि का करण के लिए जो जनभागीदारी दिख रही है उसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाए। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोए, सेनेटाइजर का उपयोग करें, व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें, पोष्टिक आहार लेने की समझाइश दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद गोहपारू निर्देशक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ विभाग में उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीईओ जिला पंचायत ने टीकाकरण के पश्चात लोगों ने अन्य लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु ली शपथ
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर पैलवाह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने एवं लोगों में उससे लड़ने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु अभियान में टीकाकरण कराने के पश्चात लोगों ने अपने छूटे हुए परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों तथा पडो़सी सहित अन्य चिर-परिचितों को टीकाकरण लगवाने हेतु संकल्प लिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत में संकल्प दिलाते हुए कहा कि संकल्प लेता हूं कि टीकाकरण के पश्चात् अपने घर के छूटे हुए सदस्यों, सगे संबंधियों, रिश्तेदारो, चिर-परिचितों को भी टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करूंगा तथा उन्हें टीकाकरण के फायदें की भी जानकारी दूंगा।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,
खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
0 टिप्पणियाँ