DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल की नर्सरी का अवलोकन


http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  बुधवार  2 जून  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल की नर्सरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों  से कहा कि, इस क्षेत्र में आम के उन्नतशील प्रजातियों का रोपण कराएं यहां की जलवायु और भूमि आम के लिए उपयुक्त है। 

जिससे किसानों को खेती के अलावा नर्सरी के पौधों से प्राप्त उपज की बिक्री कर उन्हें अतिरिक्त आय के साधन मिलेगें जिससे उनके आय में भी वृद्वि होगी और वें आत्मनिर्भर बनेगें। 

इसी के साथ संभाग के लोगों को बाहर से आने वाले फलों पर निर्भर नही होना पडेगा। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मृगेन्द्र सिंह ने नर्सरी में रोपित किये गए अन्ननाश, अमरूद, केला तथा आम की प्रजाति, अर्का प्रभा, दहहरी, मलदाह, आम्रपाली, मलिका, बम्बेग्रीन, फजली, सुदंर्जा तथा लंगरा आदि आमों की विभिन्न बिराइटियों के पौधों में लगे फलों का विधिवत अवलोकन करवाया।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

 

कमिश्नर द्वारा ग्रीन हाउस का अवलोकन

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल के ग्रीन हाउस का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि, धानियां एवं गोभी एक साथ लगाई जाती है जो जुलाई, अगस्त में तैयार होती है जिस समय इनका सीजन नही रहता, इससे काफी अच्छे दाम बाजार में मिलते है। 

छोटे-छोटे टैंक बनाकर और उसमें पानी भरकर एंजेला की खेती करने प्रेरित करें

कमिश्नर को बताया गया कि, छोटे-छोटे टैंक बनाकर उसमें पानी भरकर एंजेला की खेती करने हेतु किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। यह सुक्ष्म पौधा मुर्गी तथा गायों को खिलाया जाता है, यह पौधा नाइट्रोजन पैदा करता है तथा 1 सप्ताह में पूरे टैंक में फैल जाता है। 

पशुओं को नेपियर ग्रास हरी घास खिलाने से उनके दूध और उनके स्वास्थ्य में वृद्वि

इसी प्रकार नर्सरी में लगाए गए नेपियर ग्रास का भी अवलोकन कराया गया तथा बताया गया कि, यह पशु आहार है और इसे एक बार लगाने के बाद बार-बार फसल देता है तथा पशुओं को हरी घास खिलाने से उनके दूध और उनके स्वास्थ्य में वृद्वि होती है। 

बेदर स्टेशन का कमिश्नर ने किया अवलोकल 

कमिश्नर राजीव शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के बेदर स्टेशन का अवलोकन किया। जहां पर मूंग की स्वाती बिराईटी लगाई गई थी। 

बताया गया कि, इसकी बार-बार तोड़ाई की जरूरत नही पड़ती तथा इसमे पीला रोग होने की भी संभावना नही रहती। कमिश्नर को मक्का, चेरी, टमाटर तथा सिंदूर के पौधों का रोपण अवलोकन कराया गया। 

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. अल्पना शर्मा ने बताया कि, सिंदुर से निकलने वाला रंग बाजारों में बिकने वाले कैमिकलयुक्त रंगों से काफी हद तक अच्छा होता है, इसको खाद्य सामग्री में रंग की जगह उपयोग किया जा सकता है। जिससे साइड इफेक्ट की भी संभावना नही रहती।

कमिश्नर ने पौध शाला का किया अवलोकन 

कमिश्नर राजीव शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के पौधशाला का भी निरीक्षण किया। इस पौध शाला में सीताफल, पपीता-686, रंगीन गोभी में पीली, गुलाबी, हरी एवं सफेद तथा ब्रोकली का भी अवलोकन किया। बताया गया कि, इन गोभियों की कीमत समान्य गोभी से अधिक बाजार में प्राप्त होती है। 

स्थानीय उत्पादित शुद्व पनीर संभाग के लोगों को सरलता से मिले

कमिश्नर श्री शर्मा ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने में सहयोग करे तथा स्थानीय स्तर पर पनीर का निर्माण कराकर बिक्री कराने में किसानों को मदद करें जिससे बाहर से आने वाले पनीर की जगह स्थानीय उत्पादित शुद्व पनीर संभाग के लोगों को सरलता से मिल सकें और किसानों की आय में भी वृद्वि हो। कमिश्नर ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। 

ग्रामीणों को मुनग्गा के कोमल पत्तों के फायदों व महुआ के गुणकारी लाभों से अवगत कराया जा रहा

         कमिश्नर को  कृषि वैज्ञानिक डाॅ. अल्पना शर्मा ने जानकारी दी कि, शहडोल जिले के सभी ब्लाकों के एक-एक गांव को चिन्हित कर कुपोषण दूर करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है साथ ही जिले में काफी तादात पर महुआ का उत्पादन होता है।

 महुआ के गुणकारी लाभों व इससे बनाए जाने वाले अन्य उत्पादों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है साथ ही मुनग्गा के कोमल पत्तों के फायदों के बारे में तथा पोषण थाली में इन पत्तों का उपयोग करने की पहल की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को उनकी बाड़ियों में लाभकारी एवं गुणकारी पौध रोपण की भी सलाह दी जा रही है साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर संयुक्त संचालक कृषि एवं उप संचालक कृषि ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। 

इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मृगेन्द्र सिंह, डाॅ. अल्पना शर्मा, उप संचालक कृषि आर. पी. झारिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के इंजीनियर दीपक चौहान, अनुविभागीय अधिकारी कृषि  सी.आर .अहिरवार उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

नगर परिषद खाड़ में नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत समस्याओं का किया जा रहा निराकरण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में चलाए जा रहे नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत शहडोल जिले के नगर परिषद खाड (बाणसागर) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी एवं प्रशासक नगर परिषद खाड सुश्री प्रियांशी भंवर के निर्देशानुसार नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खांड, परियोजना चिकित्सालय, थाना परिसर बाणसागर, बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से चर्चा की गई और उनके समस्या का निराकरण किया गया।

उचित मूल्य दुकानों को सेनेटाइज किया गया, नाली सफाई कराई गई, वार्ड के नालियों में  कीट नाशक दवाई  का छिड़काव, खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। 

इस अवसर स्वच्छता प्रभारी रमेश पनिका, जल प्रदाय एवं नलजल प्रभारी ऋषभ चढ़ोकर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल संभाग के तीनों जिलों में चलाया जा रहा नगर सेवा अभियान

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत आज अनूपपुर जिले के अमर कंटक के वार्ड नं. 04 का भ्रमण कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते की निगरानी में स्थानीय नागरिकों की समस्या सुनी गई जिसमें कुछ नागरिको ने हैंड पंप की समस्या सुनाई और उस समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। 

अनूपपुर जिले के जैतहरी हास्पिटल के सामने की नाली की सफाई कार्य व कीटनाशक का छिडकांव कराया गया। इसी प्रकार जिला उमरिया के नौरोजाबाद में भी हैडपंप सुधारा गया सहित अन्य कार्य किये गये। 

इसी प्रकार शहडोल जिले तहसील ब्यौहारी के नगर परिषद खांड में गत दिवस मुख्य नगर पालिका अधिकारी आंनद श्रीवास्तव के द्वारा खाड के वार्ड नं. 02 में नगरवासियों से घर-घर जाकर वार्ड की समस्या सुनी और उनका निराकरण किया गया।  

मुख्य नगर पालिका के कर्मचारियों को कुछ लोगों द्वारा विद्युत संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई थी जिसका निराकरण तत्काल किया गया। इसी प्रकार अन्य समस्याएं सुनी गई। यह अभियान 15 जून 2021 तक सत्त रूप से जारी रहेगा।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कमिश्नर ने कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल के कृषि यंत्र प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल के कृषि यंत्र प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कमिश्नर को अवगत कराया गया कि, कृषि विज्ञान  केन्द्र द्वारा किसानों को छोटे-छोटे यंत्र उपलब्ध कराएं जा रहें है, जिससे उनके उत्पाद की गहाई तथा खेती को करने में सहायक सिद्ध हो रहें है।

 इन यंत्रो में पौधे के ट्रांसप्लांट हेतु यंत्र 04 कतारी धान बोने का यंत्र कोनोबीडर, नवीन डिवलर, रोटरी डिवलर, महुआ डोरी फोड़ने का यंत्र, आलू छीलने का यंत्र, बीज उपचार यंत्र तथा मक्का छीलने का यंत्र शामिल है।  

कमिश्नर ने इन यंत्रों को चलाने की विधियां और बारीकियों से भी रूबरू हुये। उन्होंने कहा कि इन यंत्रों को ग्रामीण किसानों तक पंहुचाया जाए जिससे हमारे कृषक उन्नतशील तकनीकी पाकर अपना समय बचा सकें। 

इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मृगेन्द्र सिंह, डाॅ. अल्पना शर्मा, उप संचालक कृषि आर. पी. झारिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के इंजीनियर दीपक चौहान, अनुविभागीय अधिकारी कृषि  सी.आर. अहिरवार उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

अस्थाई पात्रता पर्ची हेतु पोर्टल पर प्रविष्टि एवं सत्यापन की कार्यवाही अब 05 जून तक

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  भोपाल  के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण के कारण लॉकडाउन अवधि में पात्रता पर्ची छूटे हुए परिवारों को खाद्यान्न वितरण के दिए गए निर्देश के परिपालन में छूटे हुए परिवारों को पात्रता संबंधित घोषणा पत्र के आधार पर राशन मित्र पोर्टल पर स्थानीय निकाय के द्वारा सत्यापन उपरांत स्थाई पात्रता पर्ची जारी की गई है इन परिवारों के आवेदन प्राप्त करने एवं पोर्टल पर प्रविष्ट की कार्यवाही 25 मई 2021 तक किए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। 

जिले से प्राप्त जानकारी के अनुसार छूटे हुए परिवारों में से 117418 परिवारों के आवेदन सह घोषणा पत्र की प्रविष्टि एम राशन मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में ना किए जाने के कारण अस्थाई पात्रता पर्ची जारी नहीं हो सकी है व लंबित आवेदनों की पोर्टल पर प्रविष्ट एवं सत्यापन की कार्यवाही अब 5 जून 2021 तक पूर्ण कराई जाए एवं इस अवधि में नवीन आवेदन प्राप्त न किए जाएं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मुख्यमंत्री मैं कोरोना वालेंटियर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेगे चर्चा

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह।  जन अभियान परिषद के  जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि, 03 जून 2021 को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैं कोरोना वालेंटियरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेगें। 

उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मै कोरोना वालेंटियरों द्वारा किये जा रहे कार्य एवं उनसे अनुभव साझा करेंगे तथा कोरोना नियंत्रण में समाज का योगदान तथा भविष्य की रणनीति के संबंध में कोरोना वालेंटियर्स तथा म.प्र. जन अभियान परिषद को संबोधित करेंगे। 

भविष्य में प्रदेश सुरक्षित रहे इस हेतु मुख्यमंत्री की मंशा है कि वालेंटियर अब सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित करें, किल कोरोना अभियान के तहत शहर व ग्रामों का सर्वे करें तथा अनलॉक की प्रक्रिया में समाज में अनुशासन बनाए रखें इस हेतु जन-जागरूकता का कार्य भी करें ताकि पुनः कोरोना संक्रमण प्रदेश में न फैले। 

प्रदेश में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जिले के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में, मैं कोरोना वालेंटियर अभियान में सहयोग हेतु अब तक 119940 से अधिक लोगों द्वारा निर्धारित 5 श्रेणियों की 15 उप श्रेणियों में पंजीयन कराया जा चुका है, जिसमें से 61210 वालेंटियर सक्रिय रूप से पूर्णतया निःशुल्क सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

आज दिनांक तक 10053 कोरोना मरीज,आज 15  मरीज हुए स्वस्थ्य मरीज एवं परिजनो ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको को दिया धन्यवाद

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले में आज दिनांक तक 10053 कोरोना मरीज मिले जिसमें आज 15 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे मरीजो एवं उनके परिजनो ने जिला प्रशासन एवं चिकित्सको धन्यवाद देते हुए कहा कि, उनके सजग एवं त्वरित प्रयास से वें  ठीक हुए है। 

जिला प्रशासन एवं चिकित्सको की सजगता तथा तत्काल चिकित्सकीय प्रबंधन कोविड-19 संक्रमण महामारी को रोकने में सहायक होगी। आज 04 मरीज कोरोना पाॅजीटिव पाए गए और आज 1316 सैंपल की जांच की गई,अभी तक जिले में कुल 9832 स्वस्थ हुए जिसमें कुल 104  मरीज अभी एक्टिव है जो कोविड केयर सेंटर  में 41 एवं होम आइसोलेषन में 63 चिकित्सकीय लाभ प्राप्त कर रहे है।          

        होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे। 

होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ