http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन बुधवार 2 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी में हो रहे 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 156 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है और सत्त टीकाकरण कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर ने सचिव श्रीमती नीलम मिश्रा को निर्देशित किया कि, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी में हो रहें वैक्सीनेशन कार्य स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ छाया के लिए कनात भी लगवाना सुनिश्चित करें साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र का पंहुच मार्ग समतलीकरण कराकर व्यवस्थित बनवाएं।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
मतदाता सूची लेकर सभी 18 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों का कराएं शत-प्रतिशत टीकाकरण
कलेक्टर ने टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ शासन के दिशा-निर्देश मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार-बार साबुन से हाथ धोनें की प्रक्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की समझाइश दी।
कलेक्टर ने टीकाकरण कक्ष, आबजर्वेशन कक्ष, प्रतीक्षालय कक्ष का निरीक्षण किया एवं टीकाकरण कराये व्यक्तियों की स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर अपने परिवार एवं परिजनों को भी टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी।
कलेक्टर ने सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि, मतदाता सूची लेकर घर-घर भ्रमण कर सभी पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, जन अभियान परिषद समन्वयक विवेक पाण्डेय, समाजसेवी श्रीमती कल्याणी बाजपेयी, अरूण बाजपेयी, अरूण शुक्ला, श्री शुल्लू रजक, अशुतोष मिश्रा, जयसिंह तोमर, श्रीमती नीलम गुप्ता सहित अन्य समाजसेवी एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने विराट मंदिर के सामने मुक्ति धाम में हो रहें जीर्णाेधार कार्य का किया अवलोकन, 10 फीट की आवागमन हेतु रोड के साथ-साथ लगवाएं चैन लिंक पोल- कलेक्टर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज विराट मंदिर के सामने मुक्ति धाम में हो रहे जीर्णाेंधार कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि, आवागमन के लिए 10 फीट की रोड बनवाने के साथ-साथ शासकीय भूमि में चैन लिंक लगाकर उसे सुरक्षित एवं संरक्षित करे।
कलेक्टर ने नगर पालिका के सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि, जेसीबी लगाकर समस्त भूमि का समतलीकरण कराते हुए चूना आदि डालकर मार्किंग करवाए एवं मुक्ति धाम में शौचालय एवं टीन शेड लगवाते हुए सुंदर गार्डन भी बनवाना सुनिश्चित करे साथ ही बोर करवाकर हैंड पंप आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर, सहायक यंत्री बृजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी, स्कूल भवन चापा के पास अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, सचिव को अपना कार्य व्यवस्था सुधारने की कलेक्टर ने दी चेतावनी
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी के पास एवं स्कूल भवन के पास का स्थल अवलोकन किया।
कलेक्टर ने तहसीलदार सोहागपुर को निर्देशित किया कि, दोनों स्थानों के पास हुये अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाएं।
कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि, अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को साफ एव सुथरा बनाकर शासकीय भूमि का संरक्षण के लिए बाउण्ड्रीवाल पंचायत मद से बनवाएं।
कलेक्टर ने सचिव श्रीमती नीलम मिश्रा के कार्य पद्धति में सुधार नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 01 सप्ताह के अंदर कार्य व्यवहार में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि उनके कार्य में प्रगति नही दिखती तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देेशित किया कि, पीडीएस की दुकान प्राईवेट स्थान पर लग रही है मनरेगा से पीडीएस की दुकान के लिए शासकीय भवन सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने खाद्यान्न लेने आए व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने की समझाइश देते हुए कहा कि, इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण संजीवनी का कार्य करेगी साथ ही शासन के दिशा-निर्देशो, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
खुद को सुरक्षित रखकर दूसरे को सुरक्षित करे, अनावश्यक इधर-उधर न घूमें एवं यथासंभव हो तो भीड-भाड़ वाले स्थानो से बचे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, जन अभियान परिषद समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने पीडीएस दुकान का किया अवलोकन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज भ्रमण के दौरान पीडीएस दुकान चापा का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत वितरित किये जा रहे।
खाद्यान्न की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि, सभी पात्र हितग्राहियों को 05 किलो राशन, जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 02 किलों एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत 03 किलों नि:शुल्क राशन प्रत्येक हितग्राही को उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, जन अभियान परिषद समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोविड-19 अंतर्गत जीवन रक्षक कोविड वैक्सीनेशन हेतु किया जा रहा प्रेरित
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एमएस अंसारी ने जानकारी दी है कि कोविड-19 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जीवन रक्षक कोविड वैक्सीनेशन कराने हेतु अभियान के तौर पर व्यक्तियों को लगाया जा रहा है। कुछ शिक्षकों द्वारा प्रथम कोविड वैक्सीनेशन नहीं लगवाया जा रहा है। जिस पर शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी मुख्यालय में ही निवासरत हैं।
ऐसी स्थिति में संस्था में पदस्थ शिक्षक, आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं सचिव आदि के सहयोग से ग्रामीण जनों एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकों से दूरभाष पर, ग्राम, वार्ड, मोहल्ला, पारा टोला में व्यक्तिगत संपर्क कर कोविड वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा है कि जिले में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा जा सके। जिससे सभी संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर जीवन रक्षक महत्वपूर्ण टीकाकरण में अपनी सहभागिता दे सकें। स्व सहायता समूह के सदस्य एवं पालक समिति के सदस्यों को भी शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम दिया पीपर, लेदरा में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल जिले के विकासखंड गोहपारू के भ्रमण के दौरान ग्राम दियापीपर एवं लेदरा में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम दियापीपर वैक्सीनेशन सेंटर में अवगत कराया गया कि आज अभी तक 44 लोगो ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और ग्राम लेदरा के वैक्सीनेशन सेंटर में 35 लोगो टीकाकरण करा चुके हैं तथा अभी लगातार लोग टीकाकरण हेतु आ रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वैक्सीन लगवाए हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाइश दी की अपने परिवार एवं परिचितों को भी जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनका वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका परिवार एवं परिचित कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए ग्राम के उत्साही युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चयनित कर उन्हें लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर आना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री निर्देश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम लेदरा में किया निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने ग्राम लेदरा के निवासी श्याम लाल सिंह का प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए तथा निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त एवं समयावधि में हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री
निर्देश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहडोल जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोतरी, 220 के वही उपकेंद्र शहडोल में स्थापित किया गया अतिरिक्त 40 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। विगत दिवस मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के 220 केवी उपकेंद्र शहडोल में एक अतिरिक्त 132/33 के व्ही, 40 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया इससे शहडोल उपकेंद्र की स्थापित क्षमता दोगुनी 80 एम व्ही ए हो गई है।
इस ट्रांसफारमर के स्थापित होने से शहडोल जिले की विद्युत पारेषण व्यवस्था और पुख्ता हो गई है तथा शहडोल जिले में कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 330 एम व्ही ए की हो गई है।
उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले को 220 केवी उपकेंद्र शहडोल तथा 132 केवी उपकेंद्र ब्यौहारी से विद्युत आपूर्ति की जाती है ।
शहडोल 220 केवी उपकेंद्र की क्षमता 220 केवी साइड 160 एम व्ही ए तथा 132 केवी साइड 80 एम व्ही ए की है इसी तरह 132 केवी उपकेंद्र ब्यौहारी में दो ट्रांसफार्मर जिनकी कुल क्षमता 90 एम व्ही ए है स्थापित हैं।
इस नए ट्रांसफार्मर के लगने से शहडोल जिले की कुल स्थापित क्षमता 330 एम व्ही ए की हो गई है जिससे जिले में विद्युत पारेषण व्यवस्था न केवल मजबूत हुई है बल्कि इससे उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की विद्युत प्रदाय की जा सकेगी।
शहडोल उपकेंद्र की क्षमता अब इतनी पर्याप्त हो गई है जिससे किसी भी एक ट्रांसफार्मर में व्यवधान आने पर उपकेंद्र के कुल लोड का 95 प्रतिशत लोड 1 ही ट्रांसफार्मर से मैनेज हो सकेगा।
ट्रांसफार्मर चार्जिंग के इस अवसर पर उपकेंद्र में अधीक्षण अभियंता (परीक्षण एवं संचार) सतना एस व्ही वझे, कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) संभाग शहडोल रमेश सिंह, सहायक अभियंता 220 के वही उपकेंद्र शहडोल सुखेन्द्र पाठक, सहायक अभियंता परीक्षण रविराज पटेल, कनिष्ठ यंत्री परीक्षण लैब विकास मिश्रा, उपकेंद्र प्रभारी 220 के व्ही उपकेंद्र शहडोल मनोज कुमार निगम, तथा समस्त सहायक एवम मेंटिनेंस स्टाफ उपस्थित रहे।
पर ये उपलब्धि इसलिए भी उल्लेखनीय है कि इस दौरान इस कार्य में संलग्न अनेक अधिकारी और कर्मचारी कोविड 19 से प्रभावित हुए और स्वस्थ होने के बाद पुनः कार्य से जुड़े।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने धनपुरी रेल्वे कालोनी में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान धनपुरी रेल्वे कालोनी में आयोजित किये गए कोविड-19 टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने वैक्सीन लगवाए हुए व्यक्तियों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाइश दी की अपने परिवार एवं परिचितों को भी जो 18 वर्ष से ऊपर हैं और वैक्सीनेशन नही करा पाए हैं उन्हें वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका परिवार एवं परिचित कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए धनपुरी के उत्साही युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चयनित कर उन्हें लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ